Jan Sewak Rajesh Goyal BJP

Jan Sewak Rajesh Goyal BJP

Share

Nominated Member, Cantonment Board, Agra (Ministry of Defence)

Photos from Sanjay Seth's post 03/08/2026
01/08/2026

आज मेरे बड़े भाई, मार्गदर्शक और हमारे परिवार के आधार स्तंभ रहे स्वर्गीय श्री रमाशंकर गोयल जी (उर्फ लल्ला बाबू) के जन्मदिवस पर उनको भावपूर्ण स्मरण और शत-शत नमन। 🙏

​हमने साथ मिलकर 'माना कैटरर्स' को खड़ा किया था, और उनकी कड़ी मेहनत व कुशल व्यवहार ने ही इस व्यवसाय को बुलंदियों तक पहुँचाया। व्यापार के साथ-साथ उनका राजनीतिक और सामाजिक दायरा भी बहुत व्यापक था। छावनी परिषद (आगरा) के सदस्य के रूप में जनसेवा हो, भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के रूप में उनका नेतृत्व हो—उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी एक गहरी और अमिट छाप छोड़ी।

​उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि वे छोटे-बड़े हर व्यक्ति का पूरा ध्यान रखते थे और सबको साथ लेकर चलते थे। आज अगर वो हमारे बीच होते, तो हमारा परिवार, हमारा व्यवसाय और राजनीति में हमारा वर्चस्व और भी अधिक मजबूत होता।
​आज 'माना परिवार' के रूप में हम सब मिलकर इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, इसे सहेजकर रखे हुए हैं और पूरी निष्ठा के साथ आगे भी ऐसे ही चलाते रहेंगे।

​उनकी यादों और उनके आशीर्वाद के साथ, जन्मदिवस पर उन्हें पुनः नमन। 💐

​आपका अनुज,
राजेश गोयल
(माना कैटरर्स)

Rama Shanker Goyal

30/07/2026
20/07/2026

भारत के दिग्गज पहलवान और मिश्रित मार्शल आर्ट खिलाड़ी संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को महज एक मिनट 20 सेकंड में नॉकआउट करते हुए ’स्ट्राइक एशिया’ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

पूरी खबर: https://shorturl.at/WQJ2d



[Sangram Singh, Mohammad Abid Ali, India Vs Pakistan, Strike Asia Championship, MMA, knockout victory, Indian wrestler, sports news]

Photos from Jan Sewak Rajesh Goyal BJP's post 19/07/2026

आज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्रांगण में आगरा मण्डल व्यापार संगठन (रजि.) का एक गौरवमयी संकल्प साकार हुआ। आगरा की ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, हमारे संगठन द्वारा स्थापित 'ताजमहल मेमेंटो' का आज गरिमामयी अनावरण संपन्न हुआ।

​इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री (भारत सरकार) एवं आगरा सांसद, आदरणीय प्रो. एस. पी. सिंह बघेल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं छावनी विधायक, आदरणीय डॉ. जी. एस. धर्मेश जी एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आगरा, श्री गगन गोयल जी उपस्थित रहे और अपने कर-कमलों से इस मेमेंटो का अनावरण किया।

​विश्व धरोहर ताजमहल हमारी शिल्पकला का गौरवशाली प्रतीक है। स्टेशन पर स्थापित यह मेमेंटो निश्चित ही देश-विदेश से आने वाले यात्रियों का हृदय से स्वागत करेगा।

​इस भव्य आयोजन में रेल प्रशासन (विशेषकर ADRM श्री गिरीश कुमार गुप्ता जी व स्टेशन निदेशक श्री संतोष त्रिपाठी जी), संगठन के अध्यक्ष श्री पवन बंसल जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री गिरीश चन्द गोयल जी, महामंत्री श्री त्रिलोक चन्द शर्मा जी एवं मुझ कोषाध्यक्ष (राजेश गोयल) की सक्रिय उपस्थिति रही।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने वाले आदरणीय श्री अशोक अग्रवाल जी, श्री रिंकू अग्रवाल जी, श्री शाहिद खान जी सहित हमारी पूरी टीम, अन्य सभी साथीगणों व सम्मानित व्यापारी बंधुओं का हृदय से आभार। आप सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह शानदार कार्यक्रम संभव हो सका। 🙏

​

S.P.Singh Baghel Girraj Singh Dharmesh

Photos from S.P.Singh Baghel's post 19/07/2026

Category

Website

Address

272, Sadar Bazar
Agra
282001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan Sewak Rajesh Goyal BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Agra.