Sahjanand Rai

Sahjanand Rai

Share

प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश

25/09/2026

जिला उपाध्यक्ष भाजपा देवरिया श्री योगेश प्रजापति जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

25/09/2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक प्रोफेसर सतीश धवन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

प्रो. सतीश धवन जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक प्रतिभा और समर्पण से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Photos from Sahjanand Rai's post 25/09/2026

अनेकों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत,कुशल संगठनकर्ता लोकप्रिय राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा श्रद्धेय Sunil Bansal जी भाई साहब से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया ।

25/09/2026

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय के. जना कृष्णमूर्ति जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में जीवन प्रारंभ कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक का उनका सफर निष्काम राष्ट्र-सेवा, अनुशासन और वैचारिक अडिगता की अद्वितीय मिसाल है।

दक्षिण भारत में संगठन की जड़ों को सींचने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से गढ़ने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

25/09/2026

माननीय विधान परिषद सदस्य श्री रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।

25/09/2026

भारत के विनिर्माण, नवाचार और आत्मनिर्भरता के महाअभियान 'मेक इन इंडिया' के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सेमीकंडक्टर तक, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर रक्षा उत्पादन, ड्रोन और अंतरिक्ष तकनीक तक, भारत की निर्माण क्षमता और तकनीकी सामर्थ्य नई ऊंचाइयों को छू रही है।

'मेक इन इंडिया' ने 'भारत में बने' उत्पादों को वैश्विक पहचान देने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई शक्ति दी है।

25/09/2026

एक प्रचारक ऐसा भी …..

प्रचारक निकलने के बाद लखीमपुर उत्तर प्रदेश केंद्र हुआ, एक दिन प्रातः कुछ कागज़ एक कार्यकर्ता को देते हुए कहा कि इनको जला दो वह कार्यकर्ता उन कागज़ को लेकर जलाने जाता है और जलाने से पहले उनको देखता है और वापस आकर कहता है कि ये आपके महत्वपूर्ण अंक पत्र व प्रमाण पत्र हैं।

दीन दयाल जी उत्तर देते हैं कि अब हमने अपना पूरा जीवन भारत माता के लिए समर्पित किया है और किसी भी दिन मेरे मन में नौकरी करने की बात आए भी तब यह कागज़ मेरे पास नहीं होंगे तो सिर्फ़ भारत माता की सेवा ही विकल्प रहे इस लिए इनको जलाना जरूरी है ।

ऐसे भाव के साथ अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता के लिए समर्पित करने वाले दीन दयाल जी को उनकी जन्म जयन्ती पर सादर नमन!

#दीनदयाल

25/09/2026

उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय मा. विधायक श्री छोटे लाल वर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व उनके समर्थकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

ॐ शांति!

25/09/2026

आस्था एवं संस्कृति की संगमभूमि उत्तर प्रदेश आगमन पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

25/09/2026

आप सभी को अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो, यही प्रार्थना है।

गणपति बप्पा मोरया!

Category

Website

Address

Azamgarh