Samachar City
YOUR CITY,YOUR NEWS,YOUR VOICE
"We cover your city like no one else! Follow Samachar City for the latest news, trending stories, and unbiased journalism."
Always Open 24×7
12/08/2026
गयाजी के पंचानपुर थाना क्षेत्र में रेप मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने में देरी, अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने, एक संबंधित व्यक्ति को वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बिना छोड़ने और वरीय अधिकारियों को समय पर सूचना नहीं देने जैसी गंभीर कमियां सामने आईं। इसके बाद पंचानपुर थानाध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय, प्रभारी थानाध्यक्ष नगीना उरांव और पुलिस जवान संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है, जबकि निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, गया निर्धारित किया गया है। आईजी की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर आपराधिक मामलों, खासकर महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
SamacharCity।।BiharNews।।
Nalanda सदर अस्पताल में डॉक्टरों को बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं बनाना पड़ा भारी,इतनों की सैलरी रुकी...
SamacharCity।।BiharNews।।
12/08/2026
हाथ में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे नालंदा के DM और SP, निकली विशाल तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों के साथ-साथ हजारों स्थानीय लोग हुए शामिल, जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी रहे मौजूद...
SamacharCity।।BiharNews।।
12/08/2026
बिहार में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। गैस कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया 16 अगस्त तक पूरी करना अनिवार्य बताया गया है। तय समय तक e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन बंद किया जा सकता है, जिससे आगे गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। e-KYC के लिए उपभोक्ता आधार कार्ड, गैस पासबुक और मोबाइल नंबर के साथ गैस एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं। इसके अलावा सिलेंडर डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मी के ऐप या संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे भी e-KYC की जा सकती है। इसका उद्देश्य फर्जी कनेक्शनों की पहचान कर वास्तविक उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी और सरकारी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।
SamacharCity।।BiharNews।।
12/08/2026
दिल्ली में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से JDU के सांसदों ने की मुलाकात...
SamacharCity।।BiharNews।।
12/08/2026
बिहार में पेपर लीक और परीक्षा धांधली के खिलाफ जांच अब और तेज होने वाली है। परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो गई है। अब जांच एजेंसियां यह भी पता लगाएंगी कि पेपर लीक या परीक्षा फर्जीवाड़े से आरोपियों ने कितनी अवैध कमाई की और उससे कौन-कौन सी संपत्तियां बनाई हैं। अपराध से अर्जित आय साबित होने पर संबंधित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है। यानी परीक्षा माफियाओं के लिए अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी काली कमाई और संपत्ति पर भी कार्रवाई का खतरा बढ़ गया है।
SamacharCity।।BiharNews।।
12/08/2026
नवादा के KLS कॉलेज में इंटर्नशिप के नाम पर शुल्क वसूली के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने छात्र नेता विक्रम चौधरी की देखरेख में आंदोलन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि सरकारी निर्देश के बावजूद प्रत्येक छात्र से 500 रुपये की जबरन वसूली की गई है और करीब चार हजार छात्रों से शुल्क लिया गया है। मामले को लेकर पूर्व में लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने और प्राचार्य द्वारा छात्रों से बातचीत नहीं करने के विरोध में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। छात्र नेता ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नवादा डीएम के आवास का घेराव किया जाएगा और छात्रों की समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
SamacharCity।।BiharNews।।
विधायक बनते ही प्रशांत किशोर ने की 10000 नौकरी देने की घोषणा,सुनिए पूरी बात...
SamacharCity।।BiharNews।।
12/08/2026
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार...
SamacharCity।।BiharNews।।
11/08/2026
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर,नवादा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे तीन मजदूर आए संपर्क में,हुई मौत,गांव में मचा कोहराम...
SamacharCity।।BiharNews।।
Category
Website
Address
Bihar Sharif
803101
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Samachar City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.