Dainik Devpath

Dainik Devpath

Share

उत्तराखंड की ताज़ा बड़ी खबरें पढ़ने और देखने के लिए हमारे पेज को लाइक और फॉलो करें।

30/08/2026

📌बड़ी खबर : उत्तराखंड में कल भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए, वर्तमान मौसम की स्थिति के दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिनांक 31 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है, आदेश जारी...!!
Dehradun Wale Dainik Devpath

27/08/2026

कुदरत का कहर : नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़, 133 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा लोग लापता, देखिए नेपाल के खौफनाक मंजर की सभी वायरल वीडियो एक साथ...!!
#नेपालबाढ़ #नेपालन्यूज़
Dainik Devpath Dehradun Wale

23/08/2026

उत्तराखंड : राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर, में तमसा नदी उफान पर, सुनिए क्या बोले योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी संस्थापक माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून, देखिए पूरी वीडियो...!!

19/08/2026

बड़ी खबर : 📌 महत्वपूर्ण सूचना, वर्तमान मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Dainik Devpath

18/08/2026

उत्तराखंड : शेरूखाला में आया बरसाती पानी, बटोली गांव का कटा संपर्क, सहसपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते शेरूखाला में बरसाती पानी का बहाव बढ़ गया है। बरसाती पानी आने से बटोली गांव का संपर्क प्रभावित हो गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति का जायजा लेकर जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Photos from Dainik Devpath's post 18/08/2026

उत्तराखंड : पौड़ी जिले में बारिश के बाद हालात चिंताजनक, पौड़ी जिले के ग्राम महरगांव, ब्लॉक द्वारीखाल में भारी बारिश के बाद मलबा आने से स्थिति हो गई है गंभीर, मिली जानकारी के अनुसार तीन व्यक्ति मलबे में फंसे हुए हैं।
Dainik Devpath

18/08/2026

उत्तराखंड : ऋषिकेश चंद्रभागा नदी उफान पर, पानी की चपेट में आए वाहन, वीडियो वायरल...!!

18/08/2026

उत्तराखंड : पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर में भारी बारिश से तबाही, मंदिर परिसर में घुसा मलबा, देखें वीडियो...!!

खबर सार : पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर धाम में देर रात हुई भारी बारिश के चलते मंदिर परिसर में भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबे के कारण मंदिर प्रांगण को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं पुजारी कक्ष और भंडार कक्ष भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है।
Dainik Devpath

18/08/2026

Viral Video : ऋषिकेश सात मोड़ मंदिर के पास अचानक आई बाढ़, आवाजाही हुई बाधित, स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की है, देखें वीडियो..!!
#ऋषिकेश
Dainik Devpath

18/08/2026

देहरादून : राजधानी में भारी बारिश के चलते अचानक आईएमए के पास हाईवे पर गाड़ी के ऊपर गिरा विशाल पेड़, मची खलबली...👇👇👇

खबर सार : देहरादून में भारी बारिश के बीच आईएमए के पास पांवटा हाईवे पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया! गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया ! जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू किया गया, देखें वीडियो..!!

Dainik Devpath

Address

Dehra Dun