Jassi Petwar

Jassi Petwar

Share

यह जस्सी पेटवाड़ का आधिकारिक पेज है
विधायक, विधानसभा क्षेत्र नारनौंद (हरियाणा)

19/09/2026

Electrifying⚡Indore ❤️

Rahul-मय इंदौर 🥳
छात्रों की गूंज 🔥

19/09/2026

❣️❣️

19/09/2026

LIVE: LoP Shri Rahul Gandhi Ji | Chhatron Ki Goonj | Indore, Madhya Pradesh

19/09/2026

श्रेय लेने वाले बहुत है काम करवाने वाले नहीं!!

जो काम मेरे द्वारा हो रहे है, जैसे ही वो सेक्शन होते है या शुरू होते है नारियल लेकर आ जाते है, हल्ला मचा देते है ये काम तो कैप्टन ने करवाये, कैप्टन पांच साल सत्ता में रहे क्यों नहीं करवाये?

अब श्रेय लेने की बजाय उस टाइम काम करते तो नारनौंद का विकास हो जाता..!

#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद

18/09/2026

देश की उम्मीद और अगले प्रधानमंत्री है राहुल गांधी जी..!!



#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद

18/09/2026

7.8 ग्रोथ रेट के साथ लिविंग गॉड के जन्मदिन पर लाखों दिए जलाने के लिए करोड़ों फूंक दिए, इनमें से कुछ पैसे इन बच्चों के विकास में लगाये होते तो इन्हें ऐसे तेल इकट्ठा करना नहीं पड़ता..!

18/09/2026

मुझे, मेरे माता-पिता, मेरी नारनौंद की देवतुल्य जनता, मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मेरे साथियों ने बनाया है।

और मुझे बनाने वाले खुद कुछ क्यों नहीं बन पा रहे है?

#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद

17/09/2026

तुम लोगों ने विकास नहीं, सिर्फ कमीशनखोरी के काम किए हैं..!!

सिसाय में ITI की घोषणा हुई, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ। डाटा में कॉलेज की घोषणा कर दी गई, लेकिन आज तक वह भी अधूरा है। नारनौंद में हॉस्पिटल की बिल्डिंग की घोषणा हुई, लेकिन वर्षों तक अधूरी पड़ी रही। 2024 में मेरे विधायक बनने के बाद जब मैंने लगातार आवाज उठाई, तब जाकर अब अस्पताल की बिल्डिंग पूरी होने की स्थिति में पहुंची है और अगले 1-2 महीनों में काम पूरा होने की उम्मीद है।

खांडा में CHC बना दी, लेकिन वहां आज तक मरीजों को सामान्य दवाइयां उपलब्ध करवाने वाला पर्याप्त स्टाफ तक नहीं है। वहां X-Ray मशीन मैंने रखवाई और उसे चालू करवाया। यही हाल मिर्चपुर का था। सवाल यह है कि लुआस वाला और खांडा खेड़ी में मिनी सेंटर का क्या हुआ? चुनाव के पेम्पलेट में मेरे गांव पेटवाड़ में 300 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने का दावा किया गया था, लेकिन पता नहीं वो 300 करोड़ कहां लगा दिए? आज भी कई सरकारी बिल्डिंगें जर्जर हैं और गलियां 2014 से पहले की बनी हुई हैं।

जिन कॉलेजों और संस्थानों के नाम पर विकास के दावे किए जा रहे हैं, वहां पर्याप्त स्टाफ तक नहीं है। सिर्फ घोषणा कर देना विकास नहीं होता, विकास तब होता है जब उसकी सुविधा जनता को जमीन पर मिले। आज नारनौंद विधानसभा में वर्षों से अधूरे पड़े कामों को मैं लगातार विधानसभा में उठा रहा हूं और उन्हें पूरा करवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहा हूं।

और अगर भाजपा सरकार के 11-12 वर्षों के कार्यकाल की बात करें तो एक इंच मेट्रो का विस्तार नहीं हुआ, एक इंच नई रेलवे पटरी नहीं बिछी, हाइड्रोजन ट्रेन के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जिस ट्रेन की चर्चा हुई, उसे भी अगले दिन डीजल इंजन से खींचना पड़ा। जिस रेलवे ट्रैक पर यह ट्रेन चली, उसके निर्माण का काम भी कांग्रेस सरकार के समय हुआ था।

हवाई घोषणाओं से विकास नहीं होता। नारनौंद की जनता अब कागजों और पेम्पलेट में विकास नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहती है। जो काम वर्षों से अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करवाना और नारनौंद की जनता के हक की आवाज विधानसभा में पूरी मजबूती से उठाना मेरी जिम्मेदारी है।

#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद

17/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 में 18 सितंबर को मतदान होने जा रहा है। NSUI हमेशा छात्रों की समस्याओं, उनके अधिकारों और बेहतर शिक्षा के लिए आवाज़ उठाती रही है।

लोकतंत्र के इस उत्सव में दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं से मेरी अपील है कि अपनी आवाज़, अपने अधिकार और बेहतर शिक्षा के लिए मतदान जरूर करें। NSUI के पूरे पैनल को अपना समर्थन देकर विजयी बनाएं।

अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा — बैलेट नंबर 6
उपाध्यक्ष: वीर चतरथ — बैलेट नंबर 4
सचिव: नम्रता चौधरी — बैलेट नंबर 1
संयुक्त सचिव: गोपाल चौधरी — बैलेट नंबर 2

18 सितंबर को मतदान करें — NSUI पैनल को अपना समर्थन दें।

17/09/2026

हांसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे, भाई राहुल मक्कड़ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..!

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु प्रदान करें, ऐसी मेरी कामना है।

Category

Website

Address

Hisar
Hisar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jassi Petwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Hisar.