Lok Bhavan Rajasthan
Shri Haribhau Bagade - हरिभाऊ बागडे is the Governor of Rajasthan. This is the official page of Lok Bhavan, Jaipur.
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने राज्य सरकार के परामर्श से राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह जी तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में प्रो.नरसी राम विश्नोई जी को कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति, शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
23/09/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने "एजुस्किल्स समिट" में कहा कि शिक्षा और कौशल विकास से ही विकसित भारत का संकल्प तेजी से पूरा हो सकता है। उन्होंने विकास के साथ राष्ट्र की अर्थव्यवस्था सशक्त किए जाने हेतु शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए इसमें भारत को अग्रणी किए जाने का आह्वान किया।
22/09/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम द्वारा टी-20 क्रिकेट के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
21/09/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि लोकदेवता श्री रामदेवजी और श्री तेजाजी का जीवन लोक कल्याण को समर्पित रहा है। उनके बताए आदर्श को अपनाते हुए दीन-दुखियों की सेवा और दया भाव रखते कार्य करने का आह्वान किया है।
20/09/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने पर एलावेनिल वलारिवन, विदरसा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
18/09/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी एंड रीनल ट्रांसप्लांटेशन द्वारा आयोजित लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप में कहा कि रोगों का निदान जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक यह भी है कि आम जन को सहज, सुलभ और सस्ती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लाभान्वित किए जाने पर भी जोर दिया।
17/09/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के स्थापना दिवस और नशामुक्त भारत अभियान में कहा कि नशा जीवन को नाश की ओर ले जाता है, इससे सभी को बचाने का मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कृषि क्षेत्र में विश्वविद्यालय को अग्रणी बनाने का आह्वान किया है।
17/09/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। "विकसित भारत" का प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा।
16/09/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी से कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी ने शिष्टाचार भेंट की।
Category
Contact the organization
Telephone
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Lok Bhavan Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.