Dharmendra Singh Rathore

Dharmendra Singh Rathore

Share

Former Chairman Rajasthan Tourism Development Corporation | AICC Member | Former Chairman Raj. Official page of Dharmendra Singh Rathore

23/09/2026

प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को खनन माफिया ने डंपर से कुचल दिया और इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

ये केवल एक अधिकारी का निधन नहीं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता हैं। जब अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन का इस सरकार पर भरोसा करना बेमानी है।

रेंजर श्री प्रताप सिंह जी चुंडावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।

23/09/2026

आज राजस्थान के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी से उनके जयपुर आवास पर पुत्र गिरीश राठौड़ के साथ पहुंच कर आत्मीय मुलाकात की।
Ashok Gehlot
Girish Rathore 🇮🇳

23/09/2026

आज का कार्यक्रम

राजस्थान के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के पुष्कर कार्यक्रम में साथ रहूंगा।

📍 जयपुर से प्रस्थान: दोपहर 2:15 बजे
📍 पुष्कर पहुंच: शाम 4:15 बजे।

23/09/2026

राष्ट्रीय निष्ठा के प्रतीक, जम्मू कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय करने वाले अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह जी जामवाल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

देश की अखंडता में उनके ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार से विनम्र मांग है कि दिल्ली में महाराजा हरि सिंह जी के नाम पर 'राष्ट्रीय संग्रहालय' स्थापित किया जाए। ताकि हमारी भावी पीढ़ियां उनके महान जीवन और राष्ट्र-प्रथम की सोच से प्रेरणा ले सकें।

23/09/2026

द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सैन्य इतिहास के असाधारण घुड़सवार अभियानों में गिने जाने वाले हाइफा के युद्ध में जोधपुर लांसर्स की ओर अद्वितीय शोर्य का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले हाईफा हीरो शहिद मेजर दलपत सिंह शेखावत के बलिदान दिवस पर सादर नमन।

22/09/2026

आज अजमेर नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री नौरत गुर्जर जी के पक्ष में मतदान करने वाले सभी 40 पार्षदगणों का तहदिल से धन्यवाद एवं आभार।

आज उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 40 मतों और गत दिवस महापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 37 मतों के बीच का अंतर स्वाभाविक रूप से कई गंभीर सवाल खड़े करता है। विशेष रूप से तब, जब दोनों चुनावों के बीच कांग्रेस के पार्षदों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

महापौर चुनाव में मतदान के बाद सामने आए इस परिणाम को केवल ‘क्रॉस वोटिंग’ कहकर पूरे घटनाक्रम को समाप्त कर देना लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी पारदर्शिता के दृष्टिकोण से पर्याप्त नहीं माना जा सकता। जनता को यह जानने का अधिकार है कि दोनों चुनावों में मतदान के आंकड़ों में यह अंतर किन परिस्थितियों में आया.?

भाजपा ने जिस प्रकार से चुनाव आयोग के साथ मिलकर नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश स्तर पर धांधली करके विभिन्न निकायों में बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा के चैयरमैन बनाए हैं ये स्पष्ट रूप से दिखाता हैं कि इन लोगो ने जनादेश के अपमान के साथ बड़े स्तर पर मतदान प्रक्रिया में धांधली की हैं और उसी षड्यंत्र का शिकार अजमेर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी हुई हैं।

लोकतंत्र में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता सर्वोपरि है। सत्ता चाहे किसी की भी हो, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्न उठने की स्थिति में जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

अजमेर की जनता के जनादेश और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

22/09/2026

अजमेर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर श्री नौरत गुर्जर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

22/09/2026

संपूर्ण मानव जाति को शांति, सद्भाव व एकता का संदेश देने वाले सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा सादर नमन।

22/09/2026

।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ।।

जलझूलनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

भगवान श्री विष्णु जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।

21/09/2026

धन्यवाद अजमेर।
अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर सर्वाधिक 37 पार्षदों को जिताने के लिए अजमेर की जनता-जनार्दन का तहदिल से धन्यवाद एवं आभार।

आज हुए मेयर चुनाव में भाजपा ने धनबल एवं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर मेयर का चुनाव जरूर जीत लिया है, लेकिन अजमेर की जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करने के हमारे हौसले को नहीं हरा सकती।

कांग्रेस पार्टी उसी जोश और जज्बे के साथ अजमेरवासियों की सेवा एवं उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
इस चुनाव में सहयोग करने वाले सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी साथियों का भी तहदिल से धन्यवाद एवं आभार।

Category

Website

Address

Civil Lines
Jaipur
302006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dharmendra Singh Rathore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Jaipur.