News Adda
हरियाणा से लेकर देश-दुनिया तक, भरोसेमंद खबरें सिर्फ News Adda पर।
Bathinda में हो तो यहां जाना मत भूलना...The Bathinda Lake View Park
कैथल पुलिस ने पकड़ी 3 करोड़ की नशे की खेप...
- दावा ये प्रदेश में 20 सालों में सबसे बड़ी कार्रवाई
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्या बोले रणदीप सुरजेवाला, आप भी सुनिए...
Randeep Singh Surjewala Aditya Surjewala
HTET Candidate की मदद को आगे आई कैथल पुलिस...
- लोग बोले – Thank You Kaithal Police
#हरियाणा_पुलिस #कैथल_पुलिस ीक्षा #अच्छीखबर #हरियाणा
कैथल में CSC सेंटर संचालक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार...
#भ्रष्टाचार #कैथल #हरियाणा_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज
Jimny की एवरेज का सच क्या है? झूठ क्यों बोलते हैं यूट्यूबर
26/06/2026
अचानक सामने आया बैल, सांसद जयप्रकाश की कार दुर्घटनाग्रस्त; बोले- ‘भगवान ने बचा लिया’
जरा से बच गए…’ हिसार सांसद जयप्रकाश जेपी की कार का भीषण एक्सीडेंट, अचानक सामने आया बैल, खुल गए सभी एयरबैग
शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जींद के उचाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार के सामने अचानक एक आवारा बैल आ गया। ड्राइवर ने तेज ब्रेक लगाए, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी एयरबैग खुल गए।
हादसे के समय कार में सांसद जयप्रकाश और उनके ड्राइवर सोनू ही मौजूद थे। दोनों घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उचाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार सांसद को उंगली और पैर में चोट आई, साथ ही तेज झटके के कारण घबराहट, चक्कर और सिर घूमने की शिकायत भी रही। उनका ब्लड प्रेशर भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल से सामने आए वीडियो में सांसद कहते नजर आए, “अचानक खागड़ (बैल) आ गया… टक्कर के बाद बहुत चक्कर आ गए। अब पहले से ठीक हूं।”
हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सांसद ने कहा, “बच गए… जरा से बच गए।”
इस घटना के बाद सांसद जयप्रकाश ने हाईवे पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की जिम्मेदारी है कि हाईवे पर आवारा पशुओं की रोकथाम के प्रभावी इंतजाम किए जाएं। उनका कहना था कि इस मुद्दे को वह NHAI के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी उठाएंगे, क्योंकि ऐसी घटनाएं किसी भी परिवार के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैल अचानक तेज रफ्तार से सड़क पर आया और सीधे कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैल दूर जाकर गिर पड़ा। कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि आखिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या कब खत्म होगी? हर साल ऐसे हादसों में कई लोग अपनी जान गंवाते हैं। सौभाग्य से इस बार एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन क्या जिम्मेदार एजेंसियां अब जागेंगी?
News Adda
प्राइमरी स्कूलों के हालात क्या सच में यही हैं?
- एक जुलाई से आपके बच्चों को कौन पढ़ाएगा?
#सरकारी_स्कूल #शिक्षा #शिक्षक #बच्चों_की_पढ़ाई #हरियाणा
सरकारी नौकरियों को लेकर कर्मचारी नेता ने खोल दी सरकार की पोल... - आप भी सुनें
#सरकारी_नौकरी
डंपिंग यार्ड का ताला तोड़ देने के बावजूफ़ खुराना रोड़ पर ग्रामीणों का धरना जारी…
Category
Website
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when News Adda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.