Muslim Express

Muslim Express

Share

ख़बर क्या है क्या आपको ख़बर है! Public Figure

16/11/2025

एक ज़रूरी सवाल… क्या बिहार में वोटर लिस्ट और वोटिंग में बड़ा खेल हुआ है?

SIR की रिपोर्ट कहती है कि बिहार में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं।
लेकिन चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 66.91% turnout के बावजूद 7.45 करोड़ वोटिंग कैसे हो गई?

मतलब वोटर कम… और वोट ज़्यादा!
यानी गिनती में कहीं न कहीं बहुत बड़ा गड़बड़झाला है।

ये सिर्फ़ आंकड़ों का फर्क नहीं,
ये लोकतंत्र की हक़ीक़त पर सवाल है।

अगर वोटर लिस्ट 7.42 करोड़ की है,
तो 7.45 करोड़ वोट कैसे गिर गए?

क्या ये सिस्टम की गलती है या फिर कुछ और…?
सवाल जनता पूछ रही है —
"आख़िर ये हुआ कैसे?"

हम सिर्फ़ अपना हक़ माँग रहे हैं
साफ़, पारदर्शी और ईमानदार चुनाव।

क्योंकि जहाँ वोट सही नहीं,
वहाँ सरकार भी सही कैसे?

01/10/2025

मुख्तार, अब्बास, आज़म, अतीक, अशरफ़, शहाबुद्दीन, अली, उमर, शरजील, मीरान, इशरत, खालिद, शिफा, ताहिर आदि आदि हजारों मुसलमानों के बाद अब मौलाना तौकीर रज़ा आदि!
इस संवैधानिक निज़ाम से किस मुसलमान की रिश्तेदारी है? आज हमारी, तो कल तुम्हारी बारी है!

28/09/2025

📢 गिरिराज सिंह का नया अवतार!

BJP के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अचानक से “I ❤️ Muhammad ﷺ” वाला पोस्ट शेयर कर दिया।

अब बड़ा सवाल 👉
जो नेता अब तक मुस्लिमों को कोसते नहीं थकते थे, वही आज “मुहम्मद से मोहब्बत” का इज़हार कर रहे हैं — तो क्या ये चुनावी प्यार है ❓

🤔 जनता पूछ रही है —
क्या मुस्लिम वोट पाने के लिए BJP नेताओं को अब “I Love Muhammad ﷺ” कहना पड़ रहा है❓

👇 आप बताइए, ये सच्चा इकरार है या सिर्फ़ इलेक्शन का कारोबार❓

07/09/2025

BJP विधायक का फोन नहीं उठाया, थानेदार वरुण शर्मा को साइबर सेल में उपनिरीक्षक बना दिया!”

बुलंदशहर में हाय-हल्ला मचा था जब थानेदार वरुण शर्मा ने BJP विधायक का कॉल अनदेखा कर दिया।
मामला विधानसभा तक पहुंचा और फिर हुआ सस्पेंस ड्रामा।
2 सितंबर को वरुण शर्मा को थानेदार पद से हटाकर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया।
अब उन्हें साइबर सेल में उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
काका: विधायक भी खुश 😏, थानेदार भी खुश 😬।
यह कैसी न्याय व्यवस्था है?

🏷️

07/09/2025

1965 से चलता आ रहा जुलूस आज बना विवाद — डीसीपी साहब ने सीधे लोगों पर चला दिया लात घुसे का प्रहार!”

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में ईद मिलाद-un-Nabi का जुलूस एक जैन मंदिर के सामने से निकला — जो हर साल शांति से निकलता आ रहा था।
लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मुस्लिम और जैन समुदाय में मनमुटाव बढ़ता गया।
इस बार North East दिल्ली पुलिस के Add. DCP भी मौके पर मौजूद थे।
जैसे ही कुछ जैन समाज के असामाजिक तत्व ने पुलिस के सामने नारेबाजी शुरू की, DCP साहब को गुस्सा आ गया और सीधे मुस्लिम समुदाय के लड़कों पर लात घुसे बरसा दी।

यहां न्याय की परिभाषा बदल चुकी है:
👉 असमाजिक तत्वों को खुला संरक्षण, और शांतिपूर्ण नागरिकों को पुलिसिया हिंसा।

03/09/2025

मियां पुरवा में बुलडोज़र ने मज़ार तक को न छोड़ा — अफ़सर बोले: सब अवैध!”

सीतापुर के मियां पुरवा में बुलडोज़र सिर्फ़ दीवारें नहीं गिरा गया,
बल्कि मज़ार की ताअज़ीम और लोगों के जज़्बात को भी रौंद आया।
सरकार का हुक्म — “सब अवैध है।”
लेकिन इतना भी वक़्त न दिया कि कोई अपना सामान बचा सके।
क्या यही नया “इंसाफ़ी मॉडल” है?

01/09/2025

सऊदी दौरा या शाही सैर? सिर्फ होटल पर ही उड़ाए गए 10 करोड़!"

> ✈️ पीएम मोदी की 22–23 अप्रैल, 2025 की सऊदी अरब यात्रा पर ₹15.5 करोड़ से ज़्यादा खर्च हुआ।

🤯 सिर्फ होटल रेंटल पर 10.26 करोड़ रुपये उड़ाए गए — यानी एक शाही दौरा, जिसे आम हिंदुस्तानी देख भी न सके।

📄 ये खुलासा एक RTI के ज़रिए हुआ है, जिसने सरकार के 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

🤲 उधर देश में महंगाई, बेरोज़गारी और राशन की लाइनें हैं… इधर विदेशों में होटल-सूट्स और झूमते खर्चे!

क्या यही है "सबका साथ"? या सिर्फ “सिर्फ अपने साथ”?

01/09/2025

बिहार की सरकारी भर्तियों में दलाली और रिश्वतखोरी का खुलासा – आयकर विभाग की जांच में सनसनी"

> बिहार में मुसलसल बेरोजगारी के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा —
आयकर विभाग के मुताबिक़ सरकारी संविदा भर्तियों पर एक प्राइवेट कंपनी का कब्ज़ा है, जो शीर्ष अफसरों को रिश्वत देकर भर्तियों में धांधली करती है।

💸 नौकरी सिर्फ योग्यता से नहीं, पैसे और सिफारिश से मिल रही है!

🤔 क्या ये सिस्टम सिर्फ अमीरों और दलालों के लिए बना है?

📢 मुस्लिम, दलित, गरीब तबके के युवाओं को मौका कब मिलेगा?

01/09/2025

जम्मू-कश्मीर में तबाही – बारिश ने छीने 10 मासूम जानें, श्रीनगर हाईवे 5 दिन से बंद"

> जम्मू-कश्मीर में 30 अगस्त की रात से हो रही भारी बारिश और संभावित बादल फटने की घटना ने 7 लोगों के एक ही परिवार समेत 10 जानें ले लीं।

कम से कम 5 लोग अब भी लापता हैं, जबकि श्रीनगर-जम्मू हाईवे लगातार पांचवें दिन बंद पड़ा है।

📍रेसी और किश्तवाड़ ज़िलों में हालात बेहद खराब हैं।
💔 एक बार फिर सवाल — प्राकृतिक आपदा से सबसे ज़्यादा कौन प्रभावित होता है?
🧕 गरीब, पिछड़े, सीमावर्ती और कमज़ोर तबके।

🌧️ अल्लाह रहम करे — लेकिन साथ ही ज़रूरत है राहत, पुनर्वास और इंसाफ़ की।

01/09/2025

तेजस्वी ने राहुल पर दबाव बनाने के लिए अखिलेश को बुलाया: BJP नेता का दावा"

> बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल ने बड़ा बयान दिया है —
“राहुल से तेजस्वी को लेकर सवाल होते ही कतर दिए जाते हैं। तेजस्वी ने आज की यात्रा में अखिलेश यादव को बुलाया ताकि राहुल गांधी पर दबाव बनाया जा सके, लेकिन फिर भी राहुल ने कोई ऐलान नहीं किया।”

🗣️ क्या ये विपक्षी एकता में दरार है या BJP की चालाक रणनीति?
📌 सवाल कई हैं, लेकिन जवाब शायद वक्त देगा।

🤝 विपक्ष के बड़े चेहरे साथ आए, लेकिन सीट शेयरिंग, नेतृत्व और रणनीति पर अब भी सवाल बरकरार हैं।

01/09/2025

"भाजपा की ज़ुबान में धमकी – 'घुसपैठियों से हर इंच ज़मीन खाली कराएंगे'"

> केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान –
"अगर कोई गोगाई भी विरोध करे, तो भी भाजपा घुसपैठियों से ज़मीन का एक-एक इंच खाली कराएगी। आप जो चाहे कर लें – हम नहीं रुकेंगे!"

यह बयान असम के धार्मिक स्थलों और ज़मीनों को लेकर आया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस काल में घुसपैठ और अतिक्रमण का आरोप लगाया है।

🛑 क्या ये बयान एक समुदाय विशेष को टारगेट करने का प्रयास है?
🤔 क्या यह 'वोट पॉलिटिक्स' है या 'वास्तविक सुरक्षा चिंता'?

📢 सवाल हम सबको पूछना चाहिए – "सुरक्षा की बात है या नफ़रत की राजनीति?"

31/08/2025

महिलाओं के लिए असुरक्षित बनते महानगर – दिल्ली और कोलकाता NARI Index में सबसे नीचे”

> 'NARI महिला सुरक्षा सूचकांक 2025' ने देश के 31 शहरों का हाल सामने रखा है – और दिल्ली व कोलकाता का नाम सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल है।

जबकि कोहिमा, विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना गया है।

🚨 सवाल यह है — क्या हमारी बहन-बेटियाँ बड़े शहरों में वाकई महफूज़ हैं?
क्या सरकारें और समाज महिलाओं को वाजिब हिफ़ाज़त दे पा रहे हैं?

✊ आइए इस बहस को आगे बढ़ाएं, ताकि हर बेटी को उसका हक़ – एक सुरक्षित ज़िंदगी – मिल सके।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Lucknow