Awadh Sutra
Awadh Sutra
Voice of Truth, Fearless Journalism
Awadh Sutra is a registered digital news platform
शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मान
लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
शामली में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जांबाज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया। अपराधियों के साथ मुठभेड़ में उन्होंने बहादुरी से मुकाबला करते हुए कई दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अंततः देश एवं प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर वीरगति को प्राप्त हुए।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने वीर पुलिसकर्मियों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूत अपने जीवन की परवाह किए बिना राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका शौर्य और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
14/08/2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
माननीय उपमुख्यमंत्री विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप हुए सम्मिलित
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संकल्प लें कि देश की एकता और अखण्डता पर कभी आंच नहीं आने देंगे-मा0 उपमुख्यमंत्री
राष्ट्र प्रथम की भावना का संकल्प लेकर भारत को बनायेंगे विकसित भारत के साथ विश्वगुरू
मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विस्थापित परिवारों को किया सम्मानित
मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में विभाजन विभीषिका से सम्बंधित लगायी गयी अभिलेख प्रदर्शनी का किया अवलोकन
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य शुुक्रवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। मा0 उपमुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने संस्कृति विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर वहां पर उपस्थित लोगो के द्वारा 02 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर विस्थापित परिवारों के परिजनों के द्वारा अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने विस्थापित परिवारों के परिजनों को मोमेण्टो भेंट कर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने मंच पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि देश की एकता और अखण्डता पर कभी आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना का संकल्प लेकर कार्य करने से भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनकर विश्वगुरू बन जायेगा। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका इतिहास के काले अध्यायों का स्मरण कराता है। कहा कि इतिहास केवल अध्यय्न का विषय नहीं है, बल्कि वह गलतियों के परिमार्जन और गौरवशाली क्षणों से प्रेरणा ग्रहण करने का संकल्प होता है। उन्होंने विस्थापित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। आजादी से पूर्व जिन लोगो ने भारत की स्थिति को देखा या उस पीड़ा को महसूस किया है तथा किताबों में उस स्थिति को पढ़ा है, उसके मन में यह प्रश्न जरूर उठता है कि देश का विभाजन क्यों हुआ और फिर देश में विभाजन की स्थिति न आयें, इसके लिए देश के सभी लोगो को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि संकल्प लेना होगा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, हम अपने देश का विभाजन अब कभी भी नहीं होने देंगे। देश का विभाजन ऐसा घाव है, जो कभी भर नहीं सकता है। देश के विभाजन के कारणों को जानना हमारा उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृृत्व में देश अमृत महोत्सव मना रहा है और घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से कहा कि हमने संसार को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। कहा कि आज शांति का रास्ता भारत से होकर जाता है, प्रगति का रास्ता भारत से होकर जाता है, सबका साथ-सबका विकास का रास्ता भारत से होकर जाता है, सर उठाकर स्वाभिमान से जीने की भावना भारत से होकर जाती है।
इस अवसर पर मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष काशी क्षेत्र श्री अश्वनी सिंह पटेल, श्री अवधेश गुप्ता व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पाण्डुलिपि अधिकारी श्री गुलाम सरवर, क्षेत्रीय अभिलेखागार अधिकारी श्री राकेश वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकरीगणों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज़।
समारोह की पूर्व संध्या पर जनता के लिए आकर्षण।
राज्य विधानसभा को खास सजावट के साथ रोशन किया गया।
खूबसूरत लाइटों से विधानसभा को सजाया गया।
तिरंगे रंग की लाइटिंग में लेजर का इस्तेमाल।
Category
Website
Address
Lucknow
227010
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Awadh Sutra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.