Jay Johar

Jay Johar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jay Johar, Media/News Company, Mandla.

05/09/2026

“जिन्होंने मुझे कुछ न कुछ सिखाया… उन सभी गुरुओं को दिल से नमन 🙏❤️ | शिक्षक दिवस” #शिक्षकदिवस #गुरु #गुरुजी #गुरुजनोंकोनमन #शिक्षक #शिक्षक_दिवस @टॉप फ़ैन Aejaj Khan Dilip Guha Bhayankar Kumar Bose Santosh Ranu Hardaha

01/09/2026

बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा का बैगा बाहुल्य क्षेत्र में औचक दौरा… आखिर क्या है वजह? 🤔 क्या कुछ बड़ा होने वाला है? @टॉप फ़ैनAejaj KhanDilip GuhaSantosh Ranu HardahaBhayankar Kumar BosePRO Jansampark MandlaFacebookAabobooo balaghatDr Mohan YadavSadhna UikeyJay Johar Neetu Maravi

29/08/2026

बिरसा में 25 बैगा बच्चों की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल! विधायक संजय उइके से खास बातचीत

#बैगा_जनजाति #स्वास्थ्य_व्यवस्था #जयजोहारन्यूज़@टॉप फ़ैनDilip GuhaSantosh Ranu HardahaPRO Jansampark MandlaAabobooo balaghatDr Mohan YadavBhayankar Kumar Bose

27/08/2026

🚨 मवई में आधी रात को सनसनीखेज वारदात! व्यापारी की कार को पेट्रोल डालकर लगाई आग, दुकान को भी बनाया निशाना 🔥 #मवई #आगजनी #कारमेंआग #गोपालबसु #अज्ञातहमलावर #जयजोहारन्यूज़ @टॉप फ़ैनDilip GuhaSantosh Ranu HardahaBhayankar Kumar BosePRO Jansampark MandlaAabobooo balaghatJay Johar

26/08/2026

Facebook पर मेरी मौजूदगी के 2 साल का जश्न मनाया जा रहा है. सपोर्ट करने के लिए आपका धन्यवाद. आपके सपोर्ट के बिना मेरे लिए यह कर पाना संभव नहीं था. 🙏🤗🎉

Photos from Jay Johar 's post 17/08/2026

ग्राम मवई में हुनर को रोजगार से जोड़ने की एक पहल 🎨🤝

आज ग्राम मवई में अपने क्षेत्र के पेंटर, मूर्तिकार एवं मजदूरी कार्य से जुड़े साथियों के साथ बिरला ओपस पेंट्स कंपनी के सहयोग से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में साथियों को उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी बारीकियों, बेहतर कार्य तकनीक, नए अवसरों और रोजगार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी एवं सुझाव दिए गए। मेरा प्रयास है कि हमारे स्थानीय हुनरमंद साथियों को उनके ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलें और वे अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बन सकें।

साथियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके उत्साहवर्धन के लिए उपहार भी प्रदान किए गए।

यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन उद्देश्य बड़ा है—
स्थानीय हुनर को सम्मान, कौशल को पहचान और मेहनतकश हाथों को रोजगार का अवसर। ✊

#ग्राम_मवई #मवई #रोजगार_का_अवसर #स्थानीय_रोजगार #पेंटर #मूर्तिकार #मजदूर_साथी #कौशल_विकास #आत्मनिर्भरता #हुनर_को_सम्मान #बिरला_ओपस KhanDilip GuhaSantosh Ranu HardahaBhayankar Kumar BosePRO Jansampark MandlaFacebookAabobooo balaghat

14/08/2026

नई दिल्ली में अपनी माटी और अपने लोगों की आवाज़ रखने का अवसर

दो दिवसीय रचनात्मक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित जी की पोती एवं सामाजिक कार्यकर्ता तारा दीक्षित जी से मुलाक़ात और संवाद का अवसर मिला।

तारा जी लगातार महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके साथ होने वाले उत्पीड़न के मुद्दों को मजबूती से उठाती हैं और देशभर के सामाजिक संगठनों की आवाज़ को प्रतिनिधित्व देने का कार्य कर रही हैं।

इस दौरान मैंने अपने क्षेत्र मंडला के वनांचल एवं बैगा बहुल इलाकों में आदिवासी महिलाओं की समस्याओं, स्वास्थ्य सुविधाओं की लापरवाही के कारण जान गंवाने वाले बच्चों, शिक्षा की स्थिति, जर्जर स्कूल भवनों और बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार जैसे गंभीर विषयों को उनके सामने रखा।

मैंने केवल अपनी बात रखने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अखबारों की कटिंग और सोशल मीडिया पर उपलब्ध प्रमाणित वीडियो के माध्यम से अपने क्षेत्र की जमीनी हकीकत सामने रखने का प्रयास किया।

मेरी बातों को गंभीरता से सुना गया।
यह मुलाक़ात मेरे लिए केवल एक संवाद नहीं, बल्कि मंडला के आदिवासी अंचल की आवाज़ को दिल्ली तक पहुँचाने का एक प्रयास है।

हमारे गांवों की समस्याएं सिर्फ खबरें नहीं हैं—
ये हमारे लोगों की जिंदगी, अधिकार और भविष्य से जुड़ी हुई हकीकत हैं।

आवाज़ उठती रहेगी…
मंडला की आवाज़, आदिवासी अंचल की आवाज़। ✊🌿

Tara DixitRachnatmak Aejaj KhanDilip GuhaSantosh Ranu HardahaBhayankar Kumar BosePRO Jansampark MandlaAabobooo balaghatJay Johar

Website

Address

Mandla