Arto Mathura

Arto Mathura

Share

Transport Department Mathura

01/10/2026
Photos from Arto Mathura's post 19/09/2026
Photos from Arto Mathura's post 08/09/2026

ऑपरेशन कवच 2.0: सड़क सुरक्षा पर सख्ती!

मथुरा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई—136 वाहनों के चालान और 14 वाहन सीज। बिना परमिट, फिटनेस, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

Photos from Arto Mathura's post 19/08/2026

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा स्कूली एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है।

आज की कार्रवाई में मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 16 वाहनों का पंजीयन निरस्त, 16 वाहनों के चालान, 6 स्कूली वाहनों पर निरुद्ध की कार्रवाई, तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कदम उठाए गए।

Photos from Arto Mathura's post 13/08/2026

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के दूसरे दिन बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले 37 स्कूल वाहनों के चालान किए गए तथा 4 वाहनों को सीज किया गया।

हमारा उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप वाहन से अपने विद्यालय पहुँचे।
Transport Department Government Of Uttar Pradesh
AGRA Transport - RTO

Photos from Arto Mathura's post 12/08/2026

परिवहन विभाग, जनपद मथुरा द्वारा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान के प्रथम दिन प्रभावी कार्रवाई की गई।

✅ 15 स्कूल वाहनों के चालान किए गए।
🚍 3 अनफिट एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज किया गया।

अभियान के दौरान फिटनेस, परमिट, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आवश्यक दस्तावेज़ों एवं सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन स्वामियों से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित करें।
Transport Department Government Of Uttar Pradesh
AGRA Transport - RTO

10/08/2026

बच्चों की सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा सामूहिक संकल्प है। आइए सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विद्यार्थी का आवागमन केवल सुरक्षित, फिटनेस युक्त एवं सभी मानकों का पालन करने वाले विद्यालय वाहनों से ही हो।

विद्यालय प्रबंधन, वाहन स्वामी, चालक, परिचालक एवं अभिभावक—सभी की सजगता और सहयोग से ही बच्चों को सुरक्षित यात्रा का अधिकार मिल सकता है।

Photos from Arto Mathura's post 07/08/2026

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद मथुरा में संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान “मिशन आरोही” के दूसरे दिन परिवहन विभाग की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

✅ 20 वाहन सीज
✅ 76 वाहनों का चालान

Website

Address

Narsipuram Colony Mathura
Mathura

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arto Mathura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Mathura.