Pk Viogs
Viogs and news
09/09/2026
ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
नेपाल में भारी तबाही
नेपाल मे महा - प्रलय बिहार में प्रशासन ने कई जिलों में hagit alat
राष्ट्रध्वज को लगी से फराने का प्रयास ,पंचायत मुखिया जी के द्वारा हराज नुरूल्ल्हपुर पंचायत #चिरैया #विधानसभा #क्षेत२०
09/08/2026
असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. राज्य में इस साल बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या 99 हो चुकी है, वहीं 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं. कई इलाकों में घर और सड़कें पानी की चपेट में हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं.
08/08/2026
रांची में थोड़ी देर में फिर छात्रों और सरकार के बीच बातचीत, क्या खत्म होगा प्रोटेस्ट?
शनिवार को रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में 'JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच' का 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार के साथ बैठक करेगा. जानकारी के मुताबिक बातचीत देवेंद्र महतो की अगुवाई में होगी.
08/08/2026
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान आरजेडी के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध, चर्चित हत्याकांड, पुलिस कार्रवाई और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों को डीजीपी के सामने उठाया।
बंटी यादव हत्याकांड और AK-47 फायरिंग का मामला उठाया:
तेजस्वी यादव ने पटना के बंटी यादव हत्याकांड और सिवान में एक छात्र पर AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर डीजीपी से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि इन मामलों में सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों या एक सिपाही को जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई पूरी नहीं होनी चाहिए।
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि आखिर AK-47 से फायरिंग का आदेश किसने दिया था। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बचाया नहीं जाना चाहिए।
डीएम-एसपी पर कार्रवाई की मांग:
नेता प्रतिपक्ष ने सिवान की घटना को लेकर संबंधित डीएम और एसपी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना था कि केवल एक सिपाही पर कार्रवाई कर पूरे मामले को खत्म नहीं किया जा सकता।
तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले के बावजूद देश के गृह मंत्री और बिहार के गृह मंत्री की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी जनता के सामने आकर इन घटनाओं को लेकर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।
विपक्षी नेताओं से बिहार आने की अपील:
तेजस्वी यादव ने सभी विपक्षी नेताओं से बिहार आने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र समाप्त होने के बाद विपक्ष के सभी नेता बिहार आएं और मुख्यमंत्री से कानून-व्यवस्था समेत इन तमाम मामलों पर जवाब मांगें।
उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे को भी उठाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक पेपर लीक के बड़े माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि केवल छोटे स्तर के लोगों पर कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भी सवाल:
डीजीपी से मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की गई और इसकी सही तरीके से जांच नहीं हुई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं और इससे राज्य की छवि खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को पुलिस स्टेट बनाने की कोशिश की जा रही है।
शनिवार को रोहतास जाएंगे तेजस्वी:
तेजस्वी यादव ने बताया कि वह शनिवार को रोहतास जाएंगे। वहां वह उस मजदूर के परिवार से मुलाकात करेंगे, जिसकी मजदूरी मांगने को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
डीजीपी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि अपराध के मामलों में सिर्फ दिखावटी कार्रवाई के बजाय दोषियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
नेपाल का झूलन पुल का नजारा #रील #ट्रांडरिंग #फेसबुक #वायरल वीडियो
Category
Website
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Pk Viogs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.