Tanseem Haider

Tanseem Haider

Share

Tanseem Haider Ex News Editor at India Today Television.

Specialised in covering cybercrime, economic offences, forensic investigations, terrorism, ED and underworld.

11/07/2026
15/10/2025

दिल्ली में पश्चिमी जिला पुलिस ने एक होटल के कमरे में चल रहे जुए का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को मौके से पकड़ लिया। कीर्तिनगर स्थित देव पैलेस नामक इस होटल के कमरों को नंबरिंग की बजाय ताश के पत्तों के नाम दिए गए हैं। इनमें से कुछ नाम जैसे किंग, क्वीन, जैक, हार्ट्स, डायमंड्स, स्पेड्स आदि दिए गए हैं। दरवाजों पर इनके प्रतीक चिह्न लगे हैं। Delhi Police

15/10/2025

GHAZIABAD POLICE CRACKDOWN: मुरादनगर पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हालत में 01 बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस, पीली धातु की 02 चैन व 48000 रुपए कैश व चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद हुई है। चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साइकिल पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया मोटर साइकिल सवार युवक नही रुका। मोटर साइकिल पर सवार युवक ने मोटर साइकिल दाहिने तरफ खेतों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दी, आगे कच्चे रास्ते पर गड्ढे होने से मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया फिसल जाने के चलते मोटर साइकिल गिर गई। युवक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर सीधा फायर कर दिया । पुलिस पार्टी ने अपना बचाव करते हुये जवाबी फायरिंग की और गोली चलाने वाले बदमाश नौशाद उर्फ बादशाह के पैरों में गोली लग गयी, जिससे बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया। नौशाद ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर कुछ माह पहले मोदीनगर से एक फ्लैट से ज्वेलरी व नगदी चोरी की थी और थाना मुरादनगर क्षेत्र से सितंबर माह में चेन स्नैचिंग की थी तथा भगवान महावीर मार्ग बड़ौत बागपत से चैन स्नैचिंग की थी। अभियुक्त उपरोक्त से जो चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है। आज वो बरामद सामान को बेचने की फिराक में डासना की तरफ जा रहा था।

14/10/2025

Noida: गौतमबुद्धनगर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में फायर स्टेशन फेज-1 में 50 से अधिक अग्निशमन कर्मियों को निजी हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपात स्थिति में जीवनरक्षक प्राथमिक सहायता प्रदान करना था। UP Police

14/10/2025

दिल्ली में लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक पूरे शहर में एक बड़े पैमाने पर ‘जनरल गश्त' (General Gasht) अभियान चलाया. इस अभियान का मकसद था अपराधों पर रोक लगाना, संगठित अपराध और ड्रग तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकना, और नागरिकों में सुरक्षा का एहसास बढ़ाना. Delhi Police

14/10/2025

लखनऊ के गोसाईगंज के मलौली गांव में बाइक से पटाखे ले कर जा रहे युवक की गौवंश से टक्कर के बाद बाइक में विस्फोट हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल है।

14/10/2025

Delhi Police has arrested 17 gamblers from a flat. Acting on a tip-off, the Moti Nagar police station team, led by DCP Cracks Sharad Bhaskar, raided Moti Nagar and caught 17 gamblers red-handed. ₹1,34,820 in cash and 260 playing cards were recovered from their possession. Delhi Police

14/10/2025

लखनऊ के चिनहट स्थित किला क्लब में पार्टी के दौरान युवक पर 15 से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बीयर गिलास और प्लेटों से ताबड़तोड़ वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। दोबारा हमला करने पर क्लब के बाउंसरों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। UP Police

28/07/2023

Hi everyone! 🌟 You can support me by sending Stars – they help me earn money to keep making content that you love.

Whenever you see the Stars icon, you can send me Stars.

Category

Telephone

Address

Noida
201306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tanseem Haider posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Noida.