NBT Auto

NBT Auto

Share

Complete and comprehensive coverage of all things on wheels. Like our page for latest updates on auto industry.

Auto | Car & Bike | EV | Auto Guide
NBT Auto is a trusted platform for Automobile news, Car & Bike News, Electric Vehicle News, Latest Launch, Reviews and Auto Tips & Tricks
Follow us

11/08/2026

BGauss Oowah Electric Scooter Launched: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी बीगौस ने भारत के जेन जी और पहली बार ईवी खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अपनी ऑल-न्यू ओवाह इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 95 हजार रुपये है। भारत की पहली ईवी पॉप (EV Pop) स्कूटर रेंज के रूप में पेश यह नया स्कूटर शहरी आवाजाही के लिए प्रैक्टिकल और एक्सप्रेसिव डिजाइन का एक बेहतरीन मेल है। रेंज और फीचर्स के मामले में बीगौस ओवाह अच्छा है।

11/08/2026

इंडियन मार्केट में किफायती एसयूवी खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इस सेगमेंट में टाटा पंच, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स और हुंडई एक्सटर जैसी गाड़ियां ग्राहकों को हैचबैक और सेडान से ज्यादा पसंद आती हैं। बीते जुलाई में इन तीनों छोटी एसयूवी की बिक्री में सालाना तौर पर जबरदस्त बढ़ोतरी दिखी है। आइए, अब आपको टाटा, मारुति और हुंडई की इन तीनों एसयूवी की बीते जुलाई की बिक्री के आंकड़े बताते हैं।

11/08/2026

निसान मोटर इंडिया की ब्रैंड न्यू एसयूवी टेक्टॉन ने बिक्री शुरू होते ही पहले महीने में ही रेनो डस्टर, फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक समेत कई पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी को पीछे छोड़ दिया। 10.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस वाली निसान टेक्टॉन लुक-फीचर्स और सेफ्टी के साथ ही परफॉर्मेंस के मामले में भी जबरदस्त है। आइए, आपको टेक्टॉन की पहले महीने की बिक्री के आंकड़े और निसान की इंडियन मार्केट में बेहतर हो रही पोजीशन के बारे में बताते हैं।

11/08/2026

जिन लोगों को किफायती कीमत में अच्छी 7 सीटर कार चाहिए, उनके लिए अच्छा मौका है, क्योंकि किआ इंडिया अपनी पॉपुलर 7 सीटर कार कैरेंस क्लैविस के पेट्रोल-डीजल और ईवी मॉडल पर एक लाख रुपये से ज्यादा के फायदे दे रही है। किआ कैरेंस पर भी हजारों रुपये की छूट मिल रही है। मारुति सुचुकी अर्टिगा के मुकाबले बेहतर केबिन स्पेस और फीचर्स से लैस किआ कैरेंस क्लैविस के ऑफर और प्राइस के बारे में विस्तार से जानें।

11/08/2026

भारत में टाटा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सफारी ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रह है कि यह इलेक्ट्रिक कार जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। यह भारत में टाटा की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। लॉन्च होने के बाद मार्केट में यह कार महिंद्रा XEV 9S जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

11/08/2026

वाहन चालकों की सुरक्षा और वित्तीय जोखिम को कम करने के लिए वाहन का बीमा समय पर रिन्यू कराना बेहद जरूरी है। व्हीकल ओनर्स को अपनी कार, बाइक, कॉमर्शियल वाहन या ईवी (EV) के लिए समय पर फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस का रिन्यूअल करा लेना चाहिए। आइए, आज हम आपको फर्स्ट पाटी मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल के फायदे और खासियत बताते हैं।

11/08/2026

भारत में सड़क सुरक्षा (Road Safety) की दिशा में बेहतर प्रयास के तहत आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने सबसे बड़े हेलमेट डिस्ट्रिब्यूशन (Helmet Distribution) कैंपेन का आयोजन किया और 12 घंटे में अलग-अलग जगहों पर 25 हजार हेलमेट बांटकर गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स बनाने का प्रयास किया।

11/08/2026

विनफास्ट कंपनी ने भारत के लिए एक नए इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर रसद का डिजाइन पेटेंट कराया है। कंपनी ने इसे 2026 की शुरुआत में ही अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो के ग्लोबल मेकओवर के दौरान एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया था। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

11/08/2026

हुंडई ने भारत में कुल 8 लाख से ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियां (Connected Cars) बेचने का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। अब कंपनी का अगला लक्ष्य साल 2027 तक 10 लाख और साल 2030 तक 20 लाख कनेक्टेड कारें बेचने का है। इसके साथ ही कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में नेक्स्ट-जेनरेशन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगी। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

11/08/2026

निसान की एक हाइब्रिड एसयूवी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस कार का नाम है काशकाई हाइब्रिड और इसने एक बार फुल टैंक होने पर 1980 किलोमीटर तक का लंबा सफर तय किया है। यह रिकॉर्ड किसी लैब में नहीं, बल्कि असल सड़कों और ट्रैफिक की स्थितियों में बनाया गया है। इस कार ने 36 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज दिया।

Telephone

Address

Times Centre, FC/6, Maharaja Agrasen Marg, Film City, Sector 16A
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NBT Auto posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Noida.