Rahul Kumar

Rahul Kumar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rahul Kumar, Bailey Road, Patna.

05/07/2026

आज राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बड़हरा की लोकप्रिय युवा नेत्री Sonali Singh जी का प्रेरणादायक संबोधन सुनने का अवसर मिला।

उनके विचारों में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, युवाओं के अधिकार, महिलाओं के सम्मान और गरीब-गुरबों की आवाज़ को बुलंद करने का स्पष्ट संकल्प दिखाई दिया। ऐसे प्रेरक विचार हम सभी युवाओं को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए, सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत बनाने का संकल्प लें।

जय राजद! जय बिहार!

Rahul Kumar बड़हरा प्रखंड छात्र युवा संघ अध्यक्ष राजद

04/07/2026

05 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय जनता दल का 30वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

आइए, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान और गरीब-गुरबों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करें।

आप सभी सम्मानित नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं शुभचिंतकों से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल एवं यादगार बनाएं।

📅 दिनांक: 05 जुलाई 2026
🕑 समय: 11:00 बजे से संध्या 03:00 बजे तक
📍 स्थान: ग्रैंड रिज़ॉर्ट, धनुपरा (आरा)

"सामाजिक न्याय का संकल्प, जनता का विश्वास – राष्ट्रीय जनता दल।"

जय राजद!
जय बिहार!
Lalu Prasad Yadav Tejashwi Yadav Rabri Devi Sonu Rai Birbal Yadav R.J.D Bhojpur Bihar Rambabu Singh Raghupati Yadav

Photos from Rahul Kumar's post 03/07/2026

आज पटना चिड़ियाघर घूमने का अवसर मिला। प्रकृति की खूबसूरती और विभिन्न वन्य जीवों को करीब से देखकर बहुत अच्छा लगा। यह यात्रा यादगार रही। 🦁🐅🌿


Rahul Kumar

19/06/2026

युवाओं की आवाज़, संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष करने वाले आदरणीय Rahul Gandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और देश की सेवा करते रहें। 🎂🇮🇳✊

Photos from Rahul Kumar's post 17/06/2026

राष्ट्रीय जनता दल बिहार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन, भोजपुर में शामिल होकर बेरोज़गारी, शिक्षा, पेपर लीक और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा।


राहुल रॉयल यादवगढ़

Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav Rajshree Yadav SanJay Yadav Rabri Devi Dipu Ranawat Yadav Sonu Rai Rambabu Singh

15/06/2026

भावभीनी श्रद्धांजलि 💐🇮🇳

बड़हरा के कायमनगर निवासी, भारतीय वायुसेना में कार्यरत दानिश आलम जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

मातृभूमि की रक्षा करते हुए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

शत-शत नमन। जय हिंद। 🇮🇳🙏

14/06/2026

कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चल सकती है, चुनाव के समय गुजरात से बिहार आने-जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चल सकती है, तो फिर लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े परीक्षा के समय स्पेशल ट्रेन क्यों नहीं चलाई गई?

जब सरकार चाहती है तो व्यवस्था हो जाती है, लेकिन जब छात्रों की बात आती है तो लापरवाही क्यों?

पाटलिपुत्र जंक्शन की अव्यवस्था के कारण जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई, उनके लिए पुनः परीक्षा आयोजित की जाए। बिहार का युवा न्याय मांग रहा है।"

✊ "वोट के लिए स्पेशल ट्रेन,
लेकिन छात्रों के लिए क्यों नहीं?
युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बंद करो!" ✊
Rahul Kumar

#छात्र_हित_में_आवाज_उठेगी #बिहार_के_युवा #युवा_न्याय_मांगे #पुनः_परीक्षा_कराओ

14/06/2026

बिहार में अपराध की घटनाएँ लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। सरकार को कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बहुत दुःख के बात हुआ हमारे गुरु जी के साथ एक भाई जेल में है और दूसरे भाई की हत्या की खबर ने पूरे परिवार को गहरे दुःख में डाल दिया है। ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद सर जी के भाई प्रिंस जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏😭

Website

Address

Bailey Road
Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rahul Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Patna.