Jai Singh Rathod

Jai Singh Rathod

Share

Ex State President @Janskati Janta Dal

राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
राष्ट्रीय संरक्षक पंच सरपंच संघ/पंचायत वार्ड सदस्य संघ/राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया महाफ्रंट।

25/09/2026

अभी तो शुरुआत हुई है… आगे-आगे देखिए, तस्वीर कैसे बदलती है।
सफर लंबा है और इरादे मजबूत हैं।

Photos from Jai Singh Rathod's post 22/09/2026

माननीय अमित शाह जी से सादर आग्रह है कि महनार में सूखे नशे के कथित कारोबार एवं इसके पीछे संभावित संरक्षण की केंद्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने की कृपा करें।

जांच के माध्यम से सच्चाई सामने आए और यदि किसी की संलिप्तता प्रमाणित हो, तो कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो।

महनार के युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Amit Shah Narendra Modi Samrat Choudhary
#महनार #नशामुक्तमहनार #नशेकेखिलाफ

Photos from Jai Singh Rathod's post 22/09/2026

महनार सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बिहार की मिट्टी, संस्कृति और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ❤️

महनार में नशे के खिलाफ उठाई गई हमारी आवाज़ को अपने अखबार में स्थान देने के लिए सभी पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार। 🙏

महनार की पहचान नशे से नहीं, बल्कि अपने संस्कार, युवाशक्ति और विकास से बने—यही हमारा संकल्प है।

#महनार #नशामुक्तमहनार #नशामुक्तबिहार #युवाशक्ति #जनहित

21/09/2026

FNB द्वारा आयोजित Little Legends के तत्वावधान में दानापुर विधानसभा अंतर्गत Little Legends Sports Club Turf में Legends Cup Trophy फुटबॉल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें संबोधित किया।

युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए ज्योति जी एवं उनकी पूरी टीम को विशेष धन्यवाद। 🙏

खेलें, सीखें और आगे बढ़ें! ⚽🇮🇳

20/09/2026

महनार में सूखे नशे के आरोपों पर सरकार जवाब दे—सिर्फ निलंबन से काम नहीं चलेगा।

मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो। यदि जांच में किसी की संलिप्तता या संरक्षण प्रमाणित होता है, तो कानून के तहत FIR, गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आरोपों की सच्चाई सामने आना और दोषियों पर कार्रवाई होना जरूरी है। महनार के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

— जय सिंह राठौर

#महनार #नशामुक्तमहनार #नशामुक्तबिहार #जयसिंहराठौर #जनहित

20/09/2026

दानापुर क्लब में आयोजित Garba Night के पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होकर आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

गरबा की उमंग, संस्कृति की रंगत और उत्सव का उल्लास—ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को और जीवंत बनाते हैं। 🙏✨

19/09/2026

दुनिया आपको आपके दिखावे से पहचानती है, लेकिन ईश्वर आपके भीतर के भावों और नीयत को जानते हैं। 🙏
दिखावा संसार को प्रभावित कर सकता है, लेकिन सच्चे भाव और अच्छे कर्म ही ईश्वर के सामने मायने रखते हैं। इसलिए चेहरा नहीं, चरित्र सुंदर बनाइए। ❤️
#सच्चे_भाव #अच्छे_कर्म #ईश्वर_का_न्याय #दिखावा_नहीं_सच्चाई #सकारात्मक_सोच मानवता जय_श्री_कृष्ण 🙏

19/09/2026

महनार विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी पंचायत निवासी श्री सतीश सिंह जी के पूज्य पिताजी, स्वर्गीय उपेंद्र सिंह जी की 20वीं पुण्यतिथि पर स्मृति-स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके व्यक्तित्व, संस्कार और अमिट स्मृतियों को नमन करते हुए अपने विचार साझा किए। उनके जीवन-मूल्य सदैव परिवार और समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

स्वर्गीय उपेंद्र सिंह जी को कोटि-कोटि नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को शक्ति प्रदान करें। 🙏

#हसनपुर #श्रद्धांजलि #पुण्यतिथि

Photos from Jai Singh Rathod's post 18/09/2026

महनार विधानसभा के हसनपुर गांव निवासी हमारे अनुज अभिषेक कुमार की माताजी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। आज उनके आवास पर पहुंचकर परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

ॐ शांति। 🕉️

#श्रद्धांजलि #ॐशांति #महनार

17/09/2026

भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर हुनर को नई उड़ान, हर प्रयास को सफलता और हर परिवार में सुख-समृद्धि आए।

विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🚩

#विश्वकर्मा_पूजा #भगवान_विश्वकर्मा #श्रम_और_सृजन

Category

Telephone

Website

Address

Digha
Patna
800011