Aznews live
बिहार से लेकर पूरे भारत तक, बिना किसी फिल्टर के ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और हर ज़रूरी मुद्दे पर गहरी विश्लेषण। सच की आवाज़ सुनें। संपर्क करें 9279298088
#पूर्णिया के अमौर प्रखंड की तैयरपारा पंचायत के असियानी गांव में करीब 11:30 बजे डगरा पुल अचानक ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल से एक ट्रक गुजर रहा था, जिसके बाद ट्रक लापता होने की सूचना है। हालांकि चालक के सुरक्षित निकलने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर आवागमन रोक दिया गया है।
पूर्णिया में पत्रकार की पिटाई कर लहूलुहान किए जाने की घटना ने समाज और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में पत्रकार को घेरकर पीटा जाता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग और गार्ड तमाशबीन बने रहे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पत्रकार द्वारा पुलिस को सूचना देने के बावजूद पुलिस को पहुंचने में करीब ढाई घंटे क्यों लगे? पत्रकार जनता की आवाज बनकर प्रशासन से सवाल पूछता है, लेकिन जब वही संकट में हो तो उसकी सुरक्षा कौन करेगा? प्रशासन से निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग है। पत्रकार पर हमला लोकतंत्र की आवाज पर हमला है।
कैरियर अचीवर पॉइंट डगरूआ में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षकों के सम्मान में हुआ आयोजन।
अमौर में बड़ा हादसा: तियरपाड़ा पंचायत के असयानी घाट का लोहे का पुल अचानक टूट गया। पुल टूटने से ट्रक समेत नीचे गिरा, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पूर्णिया के डगरूआ स्थित कैरियर अचीवर पॉइंट में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बायसी विधायक गुलाम सरवर ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया। जिला परिषद प्रत्याशी तहसीन आलम ने भी शिक्षा को सफलता की मजबूत नींव बताते हुए छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
06/09/2026
स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर गिरीश मालवीय के गंभीर आरोप
लेखक गिरीश मालवीय ने स्वतंत्र भारद्वाज को रामभक्त गोपाल और कपिल गुर्जर की अगली कड़ी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मालवीय का दावा है कि इन मामलों में शांतिपूर्ण आंदोलनों को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा दिल्ली पुलिस से कथित संबंधों और कार्रवाई से बचने के दावों का भी जिक्र किया। साथ ही, कपिल मिश्रा, चिराग पासवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समर्थन मिलने के कथित दावों पर सवाल उठाए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। मालवीय ने पूरे मामले की तुलना जर्मनी के स्टॉर्मट्रूपर्स से भी की है।
पूर्णिया के डगरूआ में कैरियर अचीवर पॉइंट कोचिंग संस्थान में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
आखिर बायसी विधानसभा में क्या हो रहा है? यह सवाल अब जनता के बीच से उठ रहा है। विकास, सड़क, रोजगार, शिक्षा और जनसमस्याओं को लेकर लोग जवाब मांग रहे हैं।
05/09/2026
दिल्ली के साकेत थाने के पुलिसकर्मियों पर दो महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और धार्मिक पहचान के आधार पर अपशब्द कहने के गंभीर आरोप लगे हैं। फ़ोर पीएम न्यूज़ नेटवर्क की पत्रकार शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान मैक्स अस्पताल में नए विंग के उद्घाटन की रिपोर्टिंग कर रही थीं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दोनों से हाथापाई की और पुलिस वाहन से थाने ले गए, जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कथित मारपीट की गई। पत्रकारों ने धार्मिक पहचान पूछकर अपशब्द कहने और एफआईआर की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत पांच पत्रकार संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।