Helping Hands Rishikesh
Helping Hands � ......� not only the Name..�
This is hope of several needy people's ��
02/05/2026
🌺कोटद्वार बेस हास्पिटल में ऐडमिट असहाय निर्धन महिला पेशेंट को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकतानुसार रक्त सहयोग प्रदान करते हुए हमारे युवा नियमित ब्लड डोनर नयन मोंगिया जी,
(प्रशंसनीय 29th ब्लड डोनेशन)
बहुत बहुत आभार नयन जी आपका 💐🙏
02/05/2026
🌺 कोटद्वार बेस हास्पिटल में ऐडमिट #धीरेन्द्रकुमार जी को आप्रेशन के लिए एक यूनिट ऐ पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकतानुसार रक्त सहयोग प्रदान करते हुए कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध जगदंम्बा बेकर्स के आनर व हमारे नियमित ब्लड डोनर भाई #संजयखुराना जी,
खुराना परिवार के सभी वयस्क सदस्य नियमित रूप से ब्लड डोनर हैं,
बहुत बहुत आभार खुराना परिवार का 💐🙏
26/04/2026
लिवर ट्रांसप्लांट - कौन कहता है आसमान मे छेद नही होता
एक पत्थर तो तबियत से मारो यारो
साथियों इस फोटो मे दिख रहे ये सगे भाई बहन तरुण भारती और सारिका भारती है तरुण भाई कुछ समय पहले अपना जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे इनके लिवर ने 95 प्रतिशत तक काम करना बंद कर दिया था देश के सभी बड़े से बड़े अस्पतालो मे दिखाया मगर सभी ने एक ही बात कही लिवर ट्रांसप्लांट करना पड़ेगा अब समस्या ये थी की ब्लड ग्रुप (ए नेगेटिव ) वाला लिवर दानदाता कहाँ से आयेगा तभी छोटी बहन सारिका जिनकी आयु 32 वर्ष है और इनके 2 छोटे बच्चे है, अपने बड़े भाई तरुण भारती का जीवन बचाने के लिए अपना लिवर डोनेट करने के लिये तैयार हुई ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाला लिवर का प्रबंध होने के बाद 18 लाख रुपयों का प्रबंध भी करना था क्युकी तरुण भाई अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और स्वय ही पिछले एक वर्ष से उपचाराधीन होने के कारण बेड पर था और एक साधारण परिवार के लिए 18 लाख रुपये बहुत बड़ी रकम होती है इस रकम का प्रबंध करना किसी एक व्यक्ति के सामर्थ से बाहर था तरुण भाई कि बीमारी और उपचार के संबंध मे सबसे पहले मैने बड़े भाई संजय ध्यानी जी कि पोस्ट देखी थी,जब तरुण भाई के परिवार ने इस संबंध मे मेरे से सम्पर्क किया तो मैने भी अपने स्तर से प्रयास करने शुरु किये तो ऋषिकेश के कुछ महान जनसेवकों ने हमारी सहायता के लिए हाथ बढ़ाए धीरे धीरे सभी महान जनसेवकों की सहायता और तरुण भाई के परिवार के कठिन परिश्रम से रुपयों का प्रबंध होने लगा फिर दिल्ली के एक बड़े अस्पताल मे लगातार तरुण भाई और छोटी बहन सारिका का स्वस्थ्य परीक्षण होता रहा और मार्च माह मे तरुण भाई का सफल लिवर ट्रांसप्लांट हो गया मगर अभी भी एक वर्ष तक इन्हे (अंडर ऑब्जर्वेशन) रहना है और इस एक वर्ष मे लगभग 12 लाख रुपया और लगना है
भगवान सारिका भारती जैसी बहन हर घर मे दे जिसने अपने बड़े भाई को अपना 60% लिवर देकर दुसरा जन्म दिया
भगवान हर पति को जूही भारती जैसी पत्नी दे जिसने अपने पति के प्राणो को बचाने के लिए सैकड़ो बार दिल्ली के अस्पतालो के चककर लगाये हर उस व्यक्ति के पास गये जंहा से सहायता मिलने की उन्हे उम्मीद थी
रवि भारती जैसे चाचा हर भतीजे को मिले जिन्हे जब भी कोई जिम्मेदारी दी गयी तो उन्होंने उसे बखूबी निभाया और आज भी तरुण भाई के स्वास्थ्य के लिए बहुत चिंतित रहते है
मै धन्यवाद करना चाहूंगा उन सभी महान जनसेवकों का जिनके प्रयासो और सहयोग से आज हम तरुण भाई का जीवन बचाने मे सफल हुए है
भारती परिवार के आपसी प्यार और एक दूसरे के प्रति अपार स्नेह से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है
लिखना तो बहुत कुछ चाहता हूँ मगर लेख बहुत लम्बा हो गया है
सभी को नमस्कार
25/04/2026
🌺Helping Hands kotdwar 🌺
कोटद्वार बेस हास्पिटल में ऐडमिट श्रीमति हेमलता गौड जी के लिए ऐ पॉजिटिव रक्त सहयोग प्रदान करते हुए कोटद्वार के तीलू रौतेली चौक स्थित सुप्रसिद्ध रेस्टोरेंट माय च्वायस के आनर योगेश अग्रवाल जी व उनकी सुपुत्री पलक अग्रवाल जी, विगत रविवार को योगेश जी की धर्मपत्नी श्रीमति अंजू अग्रवाल जी ने भी रक्तदान किया था,
रक्तदाता अग्रवाल परिवार का हार्दिक आभार है,💐🙏
हेमलता जी के परिवार से रिप्लेसमेंट ब्लड डोनेशन देहरादून के सिटी ब्लड बैंक में करते हुए राजेश कुकरेती जी,
कुकरेती जी के द्वारा किया गया रक्तदान कोटद्वार निवासी कैलाश हास्पिटल देहरादून में ऐडमिट पूर्व सैनिक ब्रजमोहन जी को जायेगा
💐🙏
कोटद्वार बेस हास्पिटल में ऐडमिट बुजुर्ग पेशेंट मनमोहन सिंह जी को एक यूनिट बी पॉजिटिव( प्लेटलेट्स) की आवश्यकतानुसार रक्त सहयोग प्रदान करते हुए हमारे नियमित ब्लड डोनर अमित घिल्डियाल जी
घिल्डियाल जी का हार्दिक आभार है 💐🙏
21/04/2026
कोटद्वार बेस हास्पिटल में ऐडमिट बुजुर्ग ऐनिमिक पेशेंट विरेन्द्र सिंह जी को एक और ऐ बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकतानुसार रक्त सहयोग प्रदान करते हुए कोटद्वार की सुप्रसिद्ध कंस्ट्रक्शन कंपनी आशियाना बिल्डर्स के आनर व हमारे नियमित ब्लड डोनर ( प्रशंसनीय 33 वां रक्तदान) भाई विपिन अग्रवाल जी,
साथ उपस्थित हैं विपिन जी की अर्धांगिनी श्रीमती शिप्रा अग्रवाल जी,
बहुत बहुत आभार विपिन जी का 💐💐
21/04/2026
कोटद्वार बेस हास्पिटल में ऐडमिट किडनी पेशेंट शशि देवी जी को डायलिसिस के लिए एक यूनिट अत्यंत दुर्लभ रक्त ओ नेगेटिव की तत्काल आवश्यकतानुसार सूचना पाते ही तुरंत ब्लड बैंक आकर रक्त सहयोग प्रदान करते हुए हमारे युवा नियमित ब्लड डोनर प्रियांशु भट्ट जी,
साथ उपस्थित हैं बहन कविता रावत जी
बहुत बहुत आभार प्रियांशु,
आपके रक्त सहयोग से एक निर्धन परिवार की बेटी को बहुत राहत मिल सकी है 🙏💐
17/04/2026
🌺कोटद्वार बेस हास्पिटल में ऐडमिट श्रीमति उर्मिला देवी जी को डीलीवरी केस में एक यूनिट ऐ पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकतानुसार रक्त सहयोग प्रदान करते हुए हमारे नियमित ब्लड डोनर व योग शिक्षक ऐंव कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध काशी साईकिल वर्क्स के आनर छोटे भाई सुशील वर्मा जी,
बहुत बहुत आभार सुशील कुमार जी का,
💐🙏
14/04/2026
118वा रक्तदान 🙏💐