Sagar Watch
Sagar Watch is a news portal. It publish Latest, Breaking, Off-track, News, Public Opinion, Comments
भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव शुद्ध भाजपाई और गोविंद राजपूत पंजा छाप भाजपाई हैं-दिग्विजय सिंह, कांग्रेस।
31/08/2026
किस बात का गर्व है सरकार को:
* भ्रष्टाचार की राह*
वाहन खाये हिचकोले,
कमीशन सरपट दौड़े।
#दैनिक Dainik Bhaskar National Highways Authority of India - NHAI PMO India
31/08/2026
Danger Spot: विद्युत विभाग को है हादसे का इंतज़ार..
पता : हनुमान मंदिर के सामने, सिविल लाइन्स, सागर
MP Breaking News
क्या आपको पता है सागर नगर निगम की कर वसूली का ठेका निजी हाथों में देने के फैसले के बाद से इसे लेने के लिये किस नेता के गुर्गों की लॉटरी खुलने वाली है?
MAUSAM NEWS
21/07/2026
Max. Temp.= 28.6°C(-1)
Min. Temp.= 22.8°C(0)
Humidity (0830) =095%
Humidity (1730) = 086%
Rainfall(in mm) till morning 0830 am of today
= 035.2 mm
Total seasonal Rain (in mm) till 0830 am
= 248.9mm
Today's Rainfall from 0830 to 1730
= 000.4 mm
06/06/2026
बधाई..भारत के शतरंज उस्ताद बने नॉर्वे सतरंज प्रतियोगिता के सरताज..💐
06/06/2026
यह तो लग रहा है कि कॉकरोच पार्टी ने युवाओं के दिल को तो छुआ है। लेकिन उसके कथित नेता की किसी एक खास राजनैतिक दल के नेताओं के साथ गलबहियां करती तस्वीरें भीकुछ कहती लगती हैं। इसके अलावा एक खास जाति विशेष के पर्याय बने नेता की फ़ोटो के मुख्य आवरण वाली किताब हाथ में लहराते हुई भीड़ का अभिवादन करने की अदा भी कुछ लोगों को दूरियां बढ़ाने के वजह बन सकती है। अगर यह कथित आंदोलन अगर पूर्णतः युवाओं के भावनाओं की अभिव्यक्ति होता तो कुछ अलग ही गुल खिलता। फिलहाल तो इसके कथित नेताओ के तेवर कुछ हद तक किसी सियासी दल की ए.बी . सी. पार्टी बनने के ज्यादा नजर आ रहे हैं।
06/06/2026
#रीवा– #सागर–नागपुर– #हैदराबाद के लिए नई ट्रेन #स्वीकृत (ट्रेन संख्या 20158/20157):सागर सांसद
सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए खुशी की बड़ी खबर। वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए रेल मंत्रालय ने रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद (चार्लपल्ली) नई स्थायी ट्रेन सेवा (20158/20157) को मंजूरी दे दी है।
इस ट्रेन का नियमित ठहराव सागर एवं बीना स्टेशन पर रहेगा, जिससे चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, व्यापार और आईटी सेक्टर से जुड़े हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
05/06/2026
*प्राथमिक सहकारी समिति में गड़बड़ी करने वाले बचेंगे नहीं*
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में कोई अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन, समिति के सदस्य किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई होगी, न कि सोसाइटी पर। इसके लिए सभी तरह के प्रबंधन किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को भोपाल के अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अशोक का पौधा लगाया।
इस तरह उन्होंने 'एक पेड़ नाम मां के नाम' अभियान के तहत यह पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी हरित सहकार अभियान का शुभारंभ किया।
इसके अंतर्गत अपेक्स बैंक मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों और प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में पौधारोपण किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक एक पखड़ावे में सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन का 13वां वर्ष शुरू हुआ है। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’ का शुभारंभ किया गया है।
मध्यप्रदेश मिल्क कैपिटल बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। प्रदेश के किसान दूध उत्पादन में अपनी समृद्धि का मार्ग खोज रहे हैं। दूध उत्पादन से किसानों का आय में वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।
अमूल ने सहकारिता के आधार पर किसानों को समृद्ध किया और दूध उत्पादन का एक नया मॉडल दुनिया को दिया। हमारी सरकार भी सांची के माध्यम से दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है।
प्राकृतिक खेती में गौमाता का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्यानिकी फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में शुगर फैक्ट्री स्थापित करेंगे।
*किसानों कल्याण के संकल्पित सरकार*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से सिंचाई का रकबा बढ़ा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदाय की जा रही है।
इस वर्ष गेहूं उत्पादन और उपार्जन में मध्यप्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश सरकार ने पिछली बार के 78 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले वर्ष 2026 में 104 मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा है।
किसानों को एमएसपी पर प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस देकर 2625 रुपए भुगतान किया है। किसानों को सोयाबीन फसल पर भावांतर भुगतान का भी लाभ दिया गया है। किसानों को एमएसपी से ऊपर दाम दिलवाना राज्य सरकार का प्रयास है।
देश से ऊपर कोई नहीं होता। हर देश की अपनी खुद की अलग पहचान होती है। उसे उसके राष्ट्रीय प्रतीकों से पहचाना जाता है। जब देश की पहचान और सर्वोच्चता की बात आती है तो वहां भी देश के लिये काम करने वालों की तस्वीर की जगह राष्ट्रीय प्रतीकों को ही तवज्जों दिया जाना चाहिये। अगर देश की मुद्रा की ही बात करें तो उसपर राष्ट्रीय प्रतीक मुद्रित किया जाना सर्वोपरि ही माना जाना उचित लगता है।
Category
Contact the business
Website
Address
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Sagar Watch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.