AMRUT 2.0
AMRUT 2.0 EASTERN ZONE(SAGAR AND REEWA) PROJECT BY EGIS INDIA
29/08/2026
डब्ल्यूटीपी का पीडीएमसी टीम द्वारा निरीक्षण, परिसर में 500 पौधों का रोपण
रीवा, 27 अगस्त 2026।
आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को रीवा स्थित डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) का पीडीएमसी टीम द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम लीडर श्री तापस सिंह, असिस्टेंट रेजिडेंट इंजीनियर श्री विनीत सिंह, फील्ड इंजीनियर श्री अंकित सिंह, सोशल एक्सपर्ट सुश्री डिंपल सिंह, सीएमआर के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री योगेश चौकसे सहित समस्त सीएमआर टीम उपस्थित रही।
पीडीएमसी टीम द्वारा डब्ल्यूटीपी की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था, निर्माण एवं अन्य प्रगतिशील कार्यों का स्थल निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं टीम को कार्यों में आवश्यक गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर विकसित करने के उद्देश्य से डब्ल्यूटीपी परिसर में 500 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा रोपित पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर परिसर को हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ पौधों के संरक्षण को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh Kailash Vijayvargiya PRO Rewa नगर निगम रीवा MP AMRUT 2.0 Collector Rewa Rajendra Shukla
27/08/2026
विवेकानंद एसटीपी का ईजिस इंडिया (PDMC) टीम द्वारा निरीक्षण, पौधरोपण एवं हरित परिसर विकसित करने पर विशेष जोर
रीवा, 26 अगस्त 2026। आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को विवेकानंद एसटीपी परिसर का ईजिस इंडिया की टीम द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसटीपी की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था, परिसर की स्थिति तथा विभिन्न संविदा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम लीडर श्री तापस सिंह, रेजिडेंट इंजीनियर श्री पंकज श्रीवास्तव, असिस्टेंट रेजिडेंट इंजीनियर श्री जयवर्धन सिंह, श्री विनीत सिंह, फील्ड इंजीनियर श्री विजय वर्मा, फील्ड इंजीनियर श्री सुधीर सिंह एवं सोशल एक्सपर्ट सुश्री डिंपल सिंह उपस्थित रहे।
ईजिस इंडिया टीम द्वारा पूरे विवेकानंद एसटीपी प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान टीम लीडर श्री तापस सिंह द्वारा सभी कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसटीपी परिसरों को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए पौधरोपण पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में आज विवेकानंद एसटीपी परिसर में 500 पौधों का पौधरोपण किया गया। साथ ही रीवा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी एसटीपी परिसरों में आगामी चरण में लगभग 2,000 अतिरिक्त पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
टीम द्वारा एसटीपी परिसरों में पर्यावरण-अनुकूल एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल पौधों के चयन, उनके नियमित रख-रखाव, सिंचाई एवं संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं उसके उचित विकास को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इस पहल का उद्देश्य एसटीपी परिसरों को केवल उपचार संयंत्रों तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसरों के रूप में विकसित करना है। पौधरोपण एवं उसके संरक्षण के माध्यम से एसटीपी परिसरों में हरित क्षेत्र का विस्तार करने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। Jansampark Madhya Pradesh MP AMRUT 2.0 PRO Rewa नगर निगम रीवा Collector Office Rewa Kailash Vijayvargiya AMRUT, Madhya Pradesh Rajendra Shukla
14/08/2026
सागर, 14 अगस्त 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने खुरई एवं बीना क्षेत्र में अमृत 2.0 के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। खुरई में निर्माणाधीन STP का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। शासकीय विद्यालय में पौधारोपण कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। आयुक्त महोदय ने खुरई एवं बीना शहर से लगभग 15 किमी की परिधि में 5 से 10 एकड़ भूमि पर ग्रीन पार्क विकसित करने तथा अमृत 2.0 के WBR एवं पार्क विकास कार्यों को 03 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त महोदय श्री संकेत भोंडवे, संयुक्त संचालक श्री आर पी नायक, कार्यपालन यंत्री सागर संभाग श्री मेघ तिवारी, श्री संजय कुमार जैन, श्री बरेले, श्री हिमांशु अग्रवाल, श्री आकाश अग्रवाल, श्री राजेश मेहतेले, श्री अशरफ खान, श्री अविनाश रावत, श्री राहुल कौरव, श्री जयदीप शाक्यवार, श्री आकाश सिंह, श्री दीपक मिश्रा, श्री कैलाश, श्री तेजस पांडेय, श्री विनीत सिंह एवं श्री सचिन पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। MP AMRUT 2.0 Kailash Vijayvargiya Bhuppendra Siingh Jansampark Madhya Pradesh PRO Sagar Collector Office Sagar Megh Tiwari
13/08/2026
अमृत 2.0 हरित महा अभियान के अंतर्गत पौधारोपण
अमृत 2.0 हरित महा अभियान के अंतर्गत कंसल्टेंट एजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजघाट WTP परिसर, सागर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 1000 पौधों का रोपण किया गया।
इस अभियान में सागर संभाग के टीम लीडर, RE टीम सागर एवं नगर निगम सागर की टीम द्वारा सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार एवं राजघाट WTP परिसर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Sagar@followersMP AMRUT 2.0 Kailash Vijayvargiya PRO Sagar Megh Tiwari
23/07/2026
दिनांक 18 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत खुरई विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद खुरई तथा नगर परिषद मालथौन, बांदरी एवं बरोदिया द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चारों नगरीय निकायों में संयुक्त रूप से 73,100 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें नगरपालिका परिषद खुरई में 35,600, नगर परिषद मालथौन में 12,500, नगर परिषद बांदरी में 12,500 तथा नगर परिषद बरोदिया में 12,500 पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम नगरों के पार्कों, सड़क किनारों, शासकीय परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, नगर निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर श्री भूपेन्द्र सिंह ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प दिलाते हुए कहा कि हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। Office SagarJansampark Madhya PradeshMP AMRUT 2.0Bhuppendra Siingh
23/07/2026
AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई 2026 को नगर परिषद बल्देवगढ़, जिला टीकमगढ़ में पूर्ण हुई जल प्रदाय परियोजना हेतु IEC गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार की गई। इस संबंध में IEC Expert श्री सचिन पुरोहित एवं Jr. Social Expert श्री मान सिंह वर्मा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राघवेंद्र शुक्ला, उपयंत्री श्री संदीप मिश्रा, NULM नोडल श्री उपेन्द्र तथा आमजन से मुलाकात कर जल कनेक्शन, जल संरक्षण, जनजागरूकता अभियान, SHG की सहभागिता एवं IEC गतिविधियों के प्रभावी संचालन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
04/06/2026
AMRUT हरित महाअभियान के अंतर्गत दिनांक 03 जून 2026 को एक ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में भोपाल से आदरणीय सेवानिवृत्त IFS अधिकारी श्री अशोक मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सागर संभाग के संयुक्त संचालक (JD), कार्यपालन यंत्री (EE) एवं नगर निगम सागर के आयुक्त द्वारा सहभागिता की गई। इस ऑनलाइन कार्यशाला में सागर संभाग के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), उपयंत्री (Sub Engineer), वृक्षाधिकारी, AMRUT नोडल अधिकारी, NULM नोडल अधिकारी तथा PDMC के समस्त कार्मिकों ने जुड़कर सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान AMRUT हरित महाअभियान के उद्देश्यों, वृक्षारोपण, हरित क्षेत्र विकास, पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा अभियान के प्रभावी क्रिया दिशा-निर्देश साझा किए गए। Jansampark Madhya Pradesh MP AMRUT 2.0 Kailash Vijayvargiya Nagar Palik Nigam Sagar
अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सागर संभाग के छतरपुर जिले की महाराजपुर नगर पालिका परिषद में निर्मित हरित क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से दिन एवं रात्रि में मनोहर वीडियो शूट किया गया है। Collector Office Chattarpur PRO Jansampark Chattarpur Jansampark Madhya Pradesh Megh Tiwari MP AMRUT 2.0 Ministry of Housing and Urban Affairs
अमृत 2.0 योजना के तहत छतरपुर जिले की सटई नगर परिषद में विकसित ग्रीन स्पेस का आकर्षक ड्रोन शूट वीडियो।” Collector Office Chattarpur PRO Jansampark Chattarpur Jansampark Madhya Pradesh Megh Tiwari MP AMRUT 2.0 Ministry of Housing and Urban Affairs
Website
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when AMRUT 2.0 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.