Fans of Ritesh Ranjan
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, बिहार सह सांसद प्रतिनिधि
(संस्थापक :- दस्तक.. एक सामाजिक बदलाव)
15/07/2026
आज सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री सर्वेश साह जी के साथ कोपरिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्टेशन पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं, यात्रियों को हो रही असुविधाओं तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं से विस्तारपूर्वक अवगत होने का अवसर मिला।
बतौर सांसद प्रतिनिधि, मैंने स्थानीय नागरिकों और सर्वेश जी को विश्वास दिलाया कि कोपरिया रेलवे स्टेशन के समग्र विकास एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जनभावनाओं के अनुरूप इस स्टेशन को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में लगातार पहल जारी रहेगी।
हमारे लोकप्रिय एवं कर्मठ खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदरणीय श्री राजेश वर्मा जी सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पूर्व में भी माननीय रेल मंत्री जी से कोपरिया रेलवे स्टेशन के आवागमन पथ के पुनर्निर्माण, स्टेशन के जीर्णोद्धार, प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण, रैक प्वाइंट के निर्माण सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की है।
हमारा संकल्प है कि कोपरिया रेलवे स्टेशन को क्षेत्र के विकास का एक मजबूत केंद्र बनाया जाए, जिससे स्थानीय लोगों, किसानों, व्यापारियों एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त हो।
15/07/2026
शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक ऐतिहासिक कदम।
आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के नेतृत्व में राज्य के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पठन-पाठन कार्य के शुभारंभ के अवसर पर अपने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलखुआ प्रखंड के कोपरिया गांव स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
यह महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगा। अब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे शिक्षा का प्रसार होगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
बिहार सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, युवाओं के सर्वांगीण विकास तथा आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं बिहार सरकार के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
इस गरिमामय अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आलोक राय जी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र यादव जी, प्रखंड प्रमुख श्रीमती सरिता संगम जी, सीपीआई नेता श्री ओमप्रकाश नारायण जी, जदयू नेता श्री सर्वेश साह जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री ललन जयसवाल जी, लोजपा नेता श्री श्याम भारती जी, मोहम्मद इकबाल आलम जी, श्री सुभाष चंद्रा जी, श्री रौशन गांधी जी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
13/07/2026
आज सिमरी बख्तियारपुर स्थित अपने समदर्शी निवास पर जनता दर्शन का आयोजन कर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निवारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयासरत हैं।
आपका सहयोग, विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा हूँ और आपके सुख-दुख में सदैव सहभागी रहूँगा। क्षेत्र की हर समस्या के समाधान और विकास की नई दिशा तय करने के लिए हम मिलकर निरंतर आगे बढ़ेंगे।
12/07/2026
आज कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित भव्य समारोह में कोशी के विकास पुरुष, जन-जन के लोकप्रिय नेता एवं मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद आदरणीय श्री दिनेश चन्द्र यादव जी को "कोशी रत्न" सम्मान से समारोह में उपस्थित होने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।
मानसी–सहरसा रेलखंड के दोहरीकरण, सड़क एवं आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विकास सहित कोशी क्षेत्र के सर्वांगीण उत्थान के लिए उनके निरंतर संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों ने विकास की एक नई इबारत लिखी है। वर्षों से उपेक्षित कोशी आज जिस नई पहचान और नई गति के साथ आगे बढ़ रही है, उसमें आदरणीय सांसद जी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है।
"कोशी रत्न" सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उस संकल्प, संघर्ष और समर्पण का सम्मान है जिसने कोशी की जनता के सपनों को विकास की नई उड़ान दी है।
हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय दिनेश चन्द्र यादव जी के नेतृत्व में कोशी क्षेत्र विकास, समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करता रहेगा। आदरणीय श्री दिनेश चन्द्र यादव जी हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु हो, यही मेरी मंगलकामनाएं हैं।
08/07/2026
आज सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सिमरी पंचायत स्थित समस्तीपुर विद्यालय में आयोजित सहयोग शिविर का जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती स्नेहा झा जी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्री रामविलास दास जी के साथ संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की। जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
08/07/2026
सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मधुबन में आयोजित सहयोग शिविर का माननीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह जी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्री रामविलास दास जी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री हस्सान आलम जी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का प्रयास किया।
06/07/2026
आज सहरसा स्थित अभिनव विवाह भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री साजन शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित 'संस्मरण पर्व' जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित किया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सांस्कृतिक चेतना, संगठन निर्माण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनका त्याग, तप और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है तथा विकसित, सशक्त और अखंड भारत के निर्माण के संकल्प को निरंतर ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।
इस गरिमामयी सम्मेलन में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रीत पासवान जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री आलोक रंजन जी, सहरसा की महापौर श्रीमती बैन प्रिया जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री माधव प्रसाद चौधरी जी, श्री राजीव रंजन जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
06/07/2026
"राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है।" — डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
एक सशक्त, समृद्ध और अखंड भारत के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, मानवता के उपासक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
उनके राष्ट्रसेवा, त्याग और एकात्म भारत के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
06/07/2026
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय सांसद माननीय श्री Rajesh Verma जी को उनकी शादी की सालगिरह पर ढेर सारी बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ...! ✨
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपका दाम्पत्य जीवन सदैव प्रेम, विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे। आपका साथ यूँ ही अनंत वर्षों तक बना रहे और हर नया दिन आपके जीवन में नई सफलताएँ एवं खुशियाँ लेकर आए।
आप दोनों का जीवन सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।
Category
Telephone
Website
Address
Saharsa