Ayodhya Express
जनहित की आवाज उठाने के लिए Ayodhya Express वेब न्यूज सदैव तत्पर है।
04/09/2026
थाना मवई को मिला आधुनिक स्वरूप, रामदास नगर चौकी का भव्य लोकार्पण
रूदौली अयोध्या। थाना मवई परिसर में नवनिर्मित रामदास नगर पुलिस चौकी एवं थानाध्यक्ष कार्यालय व आदर्श मेस के नवीनीकरण कार्य का भव्य लोकार्पण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी रूदौली सहित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों से संवाद कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया तथा आवश्यक सामग्री वितरित की। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। एसएसपी ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनके सहयोग से कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें मिष्ठान्न वितरित किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा। पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
04/09/2026
16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने तलाश में मांगी मदद
रात में घर से निकली अंशिका यादव का अब तक नहीं चला पता, लोगों से सूचना देने की अपील
अयोध्या।
थाना इनायतनगर क्षेत्र के सॉरी चुमना गांव निवासी 16 वर्षीय अंशिका यादव पुत्री बाबूराम यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, अंशिका 4 सितंबर 2026 की रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच घर से कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के मुताबिक, अंशिका मानसिक रूप से अस्वस्थ है। लापता होने के समय वह सफेद रंग की लाइनिंग वाली हाफ टी-शर्ट और काले रंग का हाफ लोअर पहने हुए थी। उसके हाथ में कड़ा भी था।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अंशिका कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
📞 8968018465
📞 6283062459
अपील: यदि किशोरी कहीं दिखाई दे तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तत्काल परिजनों को सूचना दें। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि अंशिका को जल्द से जल्द खोजकर सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।
04/09/2026
जिले के हैदरगंज के लाल ने रचा इतिहास, मोनू पांडे बने IB अफसर
कच्ची पगडंडियों से ACIO Grade-2 तक का सफर, पिता की बीज भंडार की दुकान पर बैठकर मोबाइल से की पढ़ाई; गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपा नियुक्ति पत्र, गांव में जश्न का माहौल
अयोध्या। जिले के हैदरगंज क्षेत्र के जाना बाजार अंतर्गत इमिलिया परौती गांव निवासी 22 वर्षीय मोनू पांडे ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर गांव का नाम रोशन किया है। बेहद साधारण पारिवारिक और ग्रामीण परिवेश से निकलकर मोनू पांडे का चयन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में ACIO Grade-2 के पद पर हुआ है। नियुक्ति पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सौंपे जाने के बाद मोनू की उपलब्धि की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
मोनू की सफलता की कहानी इसलिए भी प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी। गांव की कच्ची पगडंडियों से निकलकर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सफर तय किया। परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के बीच पिता की बीज भंडार की दुकान पर बैठकर मोबाइल के माध्यम से पढ़ाई करते हुए उन्होंने अपने लक्ष्य को साधा।
मोनू ने इससे पहले RPF और रेलवे जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में भी सफलता हासिल की। लगातार प्रयास और बेहतर करने की जिद ने आखिरकार उन्हें देश की प्रतिष्ठित खुफिया संस्था IB तक पहुंचा दिया। महज 22 वर्ष की उम्र में ACIO Grade-2 के पद पर चयन उनके संघर्ष और प्रतिभा की बड़ी मिसाल माना जा रहा है।
मोनू की इस उपलब्धि की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि मोनू ने साबित कर दिया कि सफलता के लिए महंगे संसाधनों से ज्यादा जरूरी दृढ़ संकल्प, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण है।
मोनू पांडे की कहानी आज क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने यह संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे तो गांव की पगडंडियों से निकलकर देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंचा जा सकता है।
नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी..
जोर से बोलो जय जय
श्री कृष्णा
🙏🎉
04/09/2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अयोध्या में धूम।
https://youtu.be/AZOoDl7w2rI?si=-WbJs5OBSIlRwmay
जन्माष्टमी पर मथुरा में CM योगी का बड़ा ऐलान! अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज, देखें अयोध्या में कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों में उत्साह।
04/09/2026
नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🙏
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पावन पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और खुशियों का सदैव वास हो तथा उनके आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार उन्नति के पथ पर अग्रसर हो।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।
जय श्री कृष्णा! 🙏
राधे-राधे! 🌸
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #राधेराधे
03/09/2026
ब्रेकिंग, लखनऊ।
भाजपा अवध क्षेत्र के कार्य समिति की हुई घोषणा। अयोध्या भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल बनाए गए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व काशी राम रावत क्षेत्रीय मंत्री तथा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह बनाए गए अवध क्षेत्र के कार्य समिति के सदस्य।
Sanjeev Singh Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Mahua Khabar Ashok Kasudhan
लिस्ट कमेंट बॉक्स में
👇👇👇
03/09/2026
41 साल से लंबित वाद का तीन माह में निस्तारण, डीएम की पहल रंग लाई।
अयोध्या। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की पहल का असर सामने आया है। करीब 41 वर्षों से लंबित वाद का प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद 31 अगस्त को निस्तारण कर दिया गया।ग्राम एवं पोस्ट सेवदारा निवासी भगवती प्रसाद यादव ने समस्या के समाधान के लिए 30 जून 2026 को जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र दिया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद प्रकरण की दिन-प्रतिदिन सुनवाई की गई और करीब चार दशक से लंबित मामले का निस्तारण कर दिया गया।वाद के लंबे समय से लंबित रहने के कारण आवेदक और उनके परिवार को मानसिक पीड़ा व कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मामले के निस्तारण पर भगवती प्रसाद यादव ने प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि चार दशक से अधिक समय से लंबित प्रकरण का इतने कम समय में निस्तारण उनके परिवार के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित न्याय मिलने जैसा है। उन्होंने जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय और न्यायप्रिय कार्यशैली की सराहना की।
Contact the public figure
Telephone
Website
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Ayodhya Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.