Aditya Kumar

Aditya Kumar

Share

Youth Sangam Foundation

25/09/2026

जय माता दी 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

25/09/2026

आवश्यक सूचना..... कुछ दिनों के लिए मैं धार्मिक यात्रा पर हूं अतः जनहित मामलों को लेकर यूथ संगम के साथी बिट्टू श्रीवास्तव से संपर्क करें.....

आदित्य कुमार संचालक यूथ संगम फाउंडेशन 🙏🏻🙏🏻

Photos from Aditya Kumar's post 25/09/2026

दिनांक 25.09.2026*
==================

कैमूर जिले में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन: जिला जनता का दरबार में प्राप्त 38 आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के सभी कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता का दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 38 (अड़तीस) आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्राप्त मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण पंचायतों तक सभी विभागीय पदाधिकारियों ने क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनीं।

ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनुसार आज अब तक जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 14 अधिकारियों ने 7 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया।

जिले के कुल 11 प्रखण्डों में 13 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहाँ 21 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है।

जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इन मुलाकातों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया जा सके।

Photos from Aditya Kumar's post 25/09/2026

ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः
दिनांक 25 सितम्बर 2026 को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का संध्या काल आरती श्रृंगार दर्शन

Photos from Aditya Kumar's post 25/09/2026

आज दिनांक 25.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सासाराम शहर के एसपी जैन मोड़ के समीप विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिला पदाधिकारी ने दोपहिया वाहन चालकों के बीच निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को माला पहनाकर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

जिला पदाधिकारी ने वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा यातायात नियमों के सम्मान के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का माध्यम हैं। यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से जिम्मेदार वाहन चालक बनने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।

इस दौरान अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री आशीष रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

25/09/2026
25/09/2026

पुलिस अधीक्षक,औरंगाबाद के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान–जीवन आसान (EASE OF LIVING) के तहत आयोजित जनता दरबार में कुल-21 आगंतुकों की शिकायतें सुनी गई। महोदय के द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए।

Photos from Aditya Kumar's post 25/09/2026

आज दिनांक 25.09.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा विशिष्ट दत्तक-ग्रहण संस्थान, रोहतास में आवासित तीन परित्यक्त बच्चों—काव्या कुमारी, कृष्णांश कुमार एवं सौम्या कुमारी—को विधिवत दत्तक-ग्रहण हेतु संबंधित दम्पतियों को अंतिम दत्तक-ग्रहण आदेश प्रदान किया गया।

नियमानुसार मामले की सुनवाई के उपरांत गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के दम्पति श्री अमित कुमार वर्मा एवं श्रीमती सोनाली सिन्हा, हजारीबाग, झारखंड के दम्पति श्री वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल एवं श्रीमती पिंकी देवी तथा गुरुग्राम, हरियाणा की एकल माता श्रीमती सारा जायनी रूफुस को बच्चों का दत्तक-ग्रहण आदेश सौंपा गया।

दत्तक-ग्रहण की पूरी प्रक्रिया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली द्वारा संचालित CARINGS पोर्टल के माध्यम से किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं दत्तकग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत पूरी की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को परिवार का प्यार, देखभाल और सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए। दत्तक-ग्रहण एक पुनीत सामाजिक कार्य है। उन्होंने दत्तक माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को अपने जैविक बच्चों की तरह ही प्यार, शिक्षा और संस्कार प्रदान करें, ताकि वे समाज के सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी बच्चा बेसहारा न रहे और जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सुश्री विनीता कुमारी, जिला विधि शाखा प्रभारी श्री जफ़र हसन, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री आशीष रंजन, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री विक्रमादित्य पाल एवं विशिष्ट दत्तक-ग्रहण संस्थान के समन्वयक श्री मिथिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Category

Website

Address

Sasaram

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aditya Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Sasaram.