Express Morning
तेज और तर्रार, खबर के साथ असर
04/09/2026
साइबर फ्रॉड में बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ित को वापस मिले ₹31 हजार
बस्ती, 4 सितंबर 2026। व्हाट्सऐप हैक कर APK फाइल डाउनलोड कराने के बाद खाते से ₹31,000 ट्रांसफर कर साइबर फ्रॉड करने के मामले में साइबर सेल थाना रुधौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी रकम वापस करा दी।
रुधौली बाजार निवासी इरशाद अहमद पुत्र मोहम्मद उमर के साथ अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप हैक कर APK फाइल डाउनलोड कराई थी। इसके बाद उनके खाते से ₹31,000 दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। मामले की शिकायत NCRP पोर्टल पर प्राप्त होने के बाद साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि ₹31,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
इस कार्रवाई के लिए पीड़ित इरशाद अहमद ने बस्ती पुलिस का धन्यवाद करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।
04/09/2026
🎂 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बड़े भैया! 🎉
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन हमेशा खुशियों, सफलता और समृद्धि से भरा रहे।
आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा यूँ ही बना रहे। ❤️
🌸 आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई! 🌸
हैप्पी बर्थडे बड़े भैया 🎂💐
04/09/2026
छावनी में गोली लगने से युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में मचा हड़कंप
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा चौराहे पर गुरुवार को गोली लगने से राम बहाल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घायल अवस्था में राम बहाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुंचे। यहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
*ब्रेकिंग न्यूज*
*(बस्ती)* बबुरहवा गांव में गोली लगने से राम बहाल यादव की मौत।
● अचानक गोली चलने की घटना से क्षेत्र में मची सनसनी।
● गंभीर हालत में राम बहाल यादव को इलाज के लिए पहुँचाया गया सीएचसी हर्रैया
हर्रैया सीएचसी पहुँचने पर चिकित्सक ने किया मृत घोषित।
● घटना की सूचना मिलते ही सीओ हर्रैया मौके पर पहुंची।
● अस्पताल में भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद मामले की जांच जारी।
● छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव की घटना।
सूचना
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में गोकुल बना विद्यालय, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन
बस्ती। पं. चर्तुभुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज, नकटीदेई कप्तानगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, गोप-गोपियों का मनमोहक रूप धारण कर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। नन्हे बच्चों की वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कान्हा बने बच्चों ने मटकी फोड़कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। भक्ति गीतों और बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय का माहौल पूरी तरह कृष्णमय हो गया।
विद्यालय प्रबंधक अनिल तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य करते हैं।
03/09/2026
कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का बाल कलाकारों ने किया मनमोहक मंचन
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अभिलाषा एकेडमी में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
कप्तानगंज, बस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अभिलाषा एकेडमी, कप्तानगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण के विभिन्न बाल रूपों और लीलाओं का मनमोहक मंचन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
दीपेश, विजय, अभय, मानस, नौशाद, विनय, समीर, सुधीर, उमेश और आलोक ने दही-हांडी कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से लेकर कंस वध और कृष्ण-सुदामा मिलन तक की लीलाओं को नृत्य-नाटिका के माध्यम से सृष्टि, प्रगति, श्रेया, सलोनी, शालिनी, शुभी, दीप्ति, मानवी, नैंसी, अंशु, अनन्या, अंशी, अंशिका, आराधना, आराध्या वर्मा, आराध्या तिवारी, जैस्मिन, शताक्षी और प्रियल ने शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व वैभव और सृष्टि ने किया।
सिद्धि मिश्रा की एकल प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। श्रेया, खुशी, यसी, दृष्टि, सिद्धि, आरुषि, दीपेश और सत्या ने ‘छोटे-छोटे गैया, छोटे-छोटे ग्वाल’ की प्रस्तुति से समां बांध दिया। अमृत और अंशिका के नृत्य को भी खूब सराहा गया।
प्रभारी प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र त्रिपाठी और प्रशासनिक अधिकारी देवा यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ ही सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन वैभव और शशि यादव ने किया। इस दौरान अशोक चौधरी, आनंद द्विवेदी, लालजी यादव, शंभूनाथ यादव, शैलेंद्र वर्मा, रुपेश यादव, पूनम यादव, रजनी पांडेय, सपना पांडेय, विधि तिवारी, तनु पांडेय, रागिनी तिवारी, शशि यादव, पूजा तिवारी, सायमा, चंद्रशेखर, अमरदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
03/09/2026
बस्ती। थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती की प्रभावी कार्यवाही में साइबर ठगी की संपूर्ण धनराशि ₹47,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामाकांत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री विजय नारायण मिश्रा व उप नि0 मनोज दुबे मय टीम हे0का0 पवन यादव व का0 ईशांत कुमार द्वारा वादी को साइबर ठगी की संपूर्ण धनराशि ₹47,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराया गया । पीड़ित द्वारा थाना साइबर क्राइम बस्ती पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की गई ।
*पुलिस अधीक्षक बस्ती की अपील-*
साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तुरंत 1930 डायल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। FIR दर्ज होने के बाद भी धनराशि वापस कराई जा सकती है। किसी भी अंजान व्यक्ति को OTP, बैंक डिटेल साझा न करें।
03/09/2026
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में गोकुल बना विद्यालय, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन
बस्ती। पं. चर्तुभुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज, नकटीदेई कप्तानगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, गोप-गोपियों का मनमोहक रूप धारण कर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। नन्हे बच्चों की वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कान्हा बने बच्चों ने मटकी फोड़कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। भक्ति गीतों और बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय का माहौल पूरी तरह कृष्णमय हो गया।
विद्यालय प्रबंधक अनिल तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य करते हैं।
Category
Contact the business
Website
Address
Allahabad
211001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Express Morning posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.