Dr Ramesh Bairwa
बुनियादी सामाजिक बदलाव के लिए
25/04/2026
24/04/2026
नियमित क्लास लेने से ही इंटेलिजेंट बनेगी छात्राएं"
वजीरपुर राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ प्राचार्य विद्यार्थी संवाद
-----------
वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज प्राचार्य विद्यार्थी संवाद का आयोजन हुआ। नोडल अधिकारी प्रो.रमेश बैरवा ने छात्राओं को बताया कि क्लासेस शुरू हो गई है। नियमित क्लास लेने एवं।खुद के नोट्स बनाने का महत्व यह है कि इससे विद्यार्थियों की एकाग्रता, याददाश्त अच्छी होती है। पढ़ाई का दबाव,तनाव नहीं होता। इंटेलीजेंट बनते हैं। जीवन में सफल रहते हैं। जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बनते हैं। छात्राएं छात्रवृत्ति के आवेदन समय पर कर दे जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
22/04/2026
*जन्मदिवस पर Salute to V. I. Lenin*🙏🫡
प्रसिद्ध रचना "Imperialism: The Highest Stage of Capitalism" में साम्राज्यवाद के सिद्धांत एवं कार्यप्रणाली का विशद विवेचन किया था विश्व प्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक,क्रान्तिकारी लेनिन ने।
19/04/2026
शर्मनाक....
यहां कैसा और किसका विकास है ? https://youtu.be/4foFF23rztw?si=3lZQkQQbL6N0cEtG
*प्रोफेसर डॉ रमेश बैरवा*
(प्रदेश सह संयोजक)
दलित शोषण मुक्ति मंच (DSMM)
NDTV Rajasthan 12 likes, 3 comments. "Jaipur News: Sewer सफाई के दौरान दो Poisonous Gas से 2 मजदूरों की मौत | Breaking News"
12/04/2026
#जातिउन्मूलन के एजेंडे पर रहेगा फोकस"
#अम्बेडकरजयंती की तैयारी के लिए Meeting में लिया निर्णय
#अलवर। दलित शोषण मुक्ति मंच ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारी के लिए आज मंच कार्यालय बुध विहार में मीटिंग आयोजित की। मीटिंग में तय किया गया है कि भारत सहित विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली डॉ.अंबेडकर की प्रसिद्ध पुस्तक एवं क्रांतिकारी विचार
"एनीहिलेशन ऑफ़ कास्ट" (अर्थात जाति के सर्वनाश ) के एजेंडे पर इस बार डीएसएमएम के कार्यक्रम में फोकस रहेगा।
बाबा साहेब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर #13अप्रैल को शाम 7 बजे अंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर #कैंडलप्रज्ज्वलन होगा।
#14अप्रैल को प्रातः 9 बजे प्रतिमा पर #माल्यार्पण,पुष्पांजलि कर बाबा साहेब के समतामूलक समाज के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया जाएगा।
मीटिंग में मंच के जिला संयोजक एडवोकेट बी एल वर्मा,जिला सहसंयोजक फतेह सिंह,अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला सचिव अनीता जाटव, प्रोफेसर डॉ रमेश बैरवा,जीतसिंह, गौरव वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
शुभेच्छु
#प्रोरमेशबैरवा
12/04/2026
#फुलेजयंती की News
Category
Contact the school
Website
Address
Alwar
301001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Dr Ramesh Bairwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.