Alwar Police
Official Facebook account of Alwar Police. This is a page to connect Alwar Police with the people directly. PLEASE DO NOT REPORT CRIME HERE.
For Help :
Dial 100
PCR :- 0144-2338200
PCR WhatsApp No. : 98299-34822
04/10/2026
जरा सोचिए, आपकी लाइव location अगर किसी शातिर ठग के हाथ लग जाए, तो क्या होगा? Location शेयर करने का आपका एक क्लिक आपको सीधे साइबर अपराधियों के जाल में फंसा सकता है। अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का हमेशा ध्यान रखें:
Social media पर अपनी हर मूवमेंट या location लाइव शेयर करने से बचें।
अपने स्मार्टफोन की settings में जाकर Apps की location permissions समय-समय पर चेक करते रहें।
किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक के जरिए अपनी लोकेशन या निजी जानकारी साझा न करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#1930
04/10/2026
सड़क पर शोर नहीं, सुरक्षा ज़रूरी है!
ट्रैफिक में बेवजह और लगातार हॉर्न बजाना न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि साथी चालकों और आसपास के नागरिकों में तनाव भी पैदा करता है। विशेषकर स्कूलों, अस्पतालों और No-Honking Zones में इस बात का विशेष ध्यान रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
राजस्थान पुलिस आपसे अपील करती है कि अनावश्यक हॉर्न के प्रयोग से बचें, धैर्य रखें और सुरक्षित सफर का आनंद लें। आपकी थोड़ी सी समझदारी और संयम से ही सड़कें सभी के लिए सुरक्षित बनती हैं।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
#112
03/10/2026
हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है!
चुप रहना इस जुल्म को और बढ़ावा देता है। यदि आप या आपके आसपास कोई भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के खतरे का सामना कर रही है, तो खामोश न रहें।
याद रखें, दरवाजा बंद हो सकता है, लेकिन मदद का रास्ता हमेशा खुला है। राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ है।
हिंसा सहें नहीं, खुलकर बोलें। किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 या निर्भया WhatsApp Helpline नंबर 8764866090 पर तुरंत संपर्क करें।
#1090
03/10/2026
(थाना वैशाली नगर)
मोबाईल लुट करने वाला 01 शातिर बदमाश गिरफ्तार व 01 बालक निरुद्ध एंव लूट का माल बरामद
गिरफ्तार आरोपीः- नीरज पुत्र नेमीसिंह जाति जाटव उम्र 21 साल निवासी देसूला खोड थाना एमआईए जिला अलवर
03/10/2026
(थाना अरावली विहार)
03 साल से फरार मोबाईल लूट के प्रकरण में 10,000 रूपये का ईनामी आरोपी पवन मीणा गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपीः- पवन मीणा पुत्र छोटेलाल मीणा जाति मीणा उम्र 26 साल निवासी खेडली पिचानोत थाना मालाखेडा जिला अलवर
02/10/2026
जिनके अनुभव और आशीर्वाद की छाँव में पलता है समाज, उनका सम्मान और सुरक्षा ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के अवसर पर राजस्थान पुलिस हमारे सभी वरिष्ठ नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुरक्षित जीवन की कामना करती है। अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और उनकी हर संभव सहायता के लिए हमारी पुलिस टीमें हमेशा तत्पर हैं।
आप अकेले नहीं हैं, राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ है।
किसी भी आपात स्थिति या Senior Citizen की सहायता के लिए तुरंत Helpline Number 14567 पर संपर्क करें।
#14567
02/10/2026
2 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस बापू के सत्य, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों को नमन करती है।
बापू के विचारों से प्रेरणा लेकर राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था, सौहार्द और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' के साथ हम हर नागरिक की सुरक्षा हेतु समर्पित हैं।
आइए, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग अपनाकर एक सशक्त समाज का निर्माण करें।
01/10/2026
(थाना अखैपुरा)
मोटरसाईकिल चोरी के प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी साजन कुमार पुत्र राकेश कुमार उम्र 20 साल जाति जाटव निवासी मेहता क्रेसर थाना कोतवाली जिला अलवर गिरफ्तार व 01 बालक विधि से संघर्षरत निरूद्ध
एक मोटरसाईकिल बरामद
01/10/2026
(थाना थानागाजी)
व्यापारी के साथ हुई लूट का पर्दाफाश
टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 आरोपी गिरफ्तार किये गये
घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाईकिल, 01 अवैध देशी कटटा व सामान बरामद किया गया
टीम द्वारा 250-300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले गये व 04 जिलों में करीब 40-50 ठिकानों पर दबिश दी गई
गिरफ्तार आरोपीः-
1. नितेश सैनी उर्फ फन्या पुत्र छोटेलाल जाति माली उम्र 19 साल निवासी जिन्दाला की ढाणी तन गढबसई थाना थानागाजी जिला अलवर
2. कमलेश वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा जाति बलाई उम्र 29 साल निवासी कालालांका थाना थानागाजी जिला अलवर
3. बबलु सिंह पुत्र बलवीर सिंह जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी भगतपुरा थाना थानागाजी जिला अलवर
4. वीरूसिंह पुत्र धारासिंह जाति राजपूत उम्र 18 साल निवासी श्यामपुरा कालालांका थाना थानागाजी जिला अलवर
Category
Telephone
Address
SP Office, Mini Sachivalay
Alwar
301001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Alwar Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.