Daily Updates India

Daily Updates India

Share

सभी प्रकार के लेख

12/09/2026

धीराः शोकं तरिष्यन्ति
लभन्ते सिद्धिमुत्तमं।
धीरैः संप्राप्यते लक्ष्मी:
धैर्यं सर्वत्र साधनम् ।।

भावार्थ - जो व्यक्ति धैर्यवान होते हैं वे दुःख की स्थिति में होने पर भी उस से उबरकर सफलता प्राप्त कर लेते हैं। धीर व्यक्ति ही धन संपत्ति प्राप्त करने में सफल होते हैं। अतः धैर्य ही सदैव अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने का एक उत्तम साधन है।

11/09/2026

कोकिलानां स्वरो रूपम्
नारी रूपं पतिव्रतम् । विद्या रूपं कुरूपाणाम्
क्षमा रूपं तपस्विनाम्॥

भावार्थ - कोयल की सुन्दरता उसके गायन में है और एक स्त्री की सुन्दरता उसके अपने परिवार के प्रति समर्पण में है। एक कुरुप पुरुष की सुन्दरता उसके ज्ञान में है तथा एक तपस्वी की सुन्दरता उसकी क्षमाशीलता में है।

10/09/2026

ट्रेन से नदी का सुंदर नज़ारा....

10/09/2026

जय ओंकारेश्वर महादेव.....

10/09/2026

महाकाल की नगरी....

10/09/2026

अगर हर किसी की नजर से खुद को देखने लगेंगे, तो अपनी असली तस्वीर कब देखेंगे?

किसी को आप बहुत अच्छे लगेंगे, किसी को नहीं।
कोई आपकी तारीफ करेगा, कोई आपकी कमी निकालेगा।
लेकिन हर आवाज़ को अपने बारे में सच मान लेना, खुद से दूर जाने जैसा है।

दूसरों की बात सुनिए, सही लगे तो सीखिए, लेकिन अपनी कीमत और पहचान उनके शब्दों के हवाले मत कीजिए।

( परमात्म शिक्षा )

09/09/2026

जीवन हमें केवल परिस्थितियाँ नहीं देता, वह हमारी चेतना का प्रतिबिंब भी लौटाता है।

हमारे विचार वाइब्रेशन बनते हैं। हमारी भावनाएँ उन्हें शक्ति देती हैं और हमारा दृष्टिकोण उन्हें दिशा देता है। फिर वही ऊर्जा लोगों और परिस्थितियों के माध्यम से हमारे पास लौट आती है।

यदि जीवन बदलना है, तो शुरुआत भीतर से कीजिए। अपने विचारों को पवित्र, भावनाओं को शुभ और दृष्टिकोण को आत्मस्वरूप की स्मृति से भरिए। धीरे-धीरे बाहर का दृश्य भी बदलने लगेगा।

दुनिया आपके शब्दों से कम, आपके वाइब्रेशन से अधिक प्रभावित होती है।

08/09/2026

लभन्ते ब्रह्मनिर्वाण
मृषयः क्षीणकल्मषाः।
छिन्नद्वैधा यतात्मानः
सर्वभूतहिते रता:।।

भावार्थ -- जिनके सब कष्ट एवं पाप नष्ट हो गए हैं, जिनके सब संशय ज्ञान द्वारा निवृत्त हो गए हैं, जो सम्पूर्ण प्राणियों के हित में लीन हैं और जिनका जीता हुआ मन निश्छल भाव से परमात्मा में स्थित है, वे ब्रह्मवेत्ता मनुष्य शांत ब्रह्म को प्राप्त होते हैं ।

07/09/2026

ज़िन्दगी गुज़र जाती है, ये ढूँढने में कि, ढूंढना क्या है...!! अंत में तलाश सिमट जाती है, इस सुकून में कि जो मिला वो भी कहाँ, साथ लेकर जाना है।

मीठे सपने आएँ, मन को सुकून मिले,
और आने वाली सुबह खुशियों से भरी हो।

07/09/2026

जो व्यक्ति अपना क्रोध अपने ही ऊपर झेल लेता है, वह दुसरों के क्रोध से बच जाता है...कोई काम करने को लेकर, देर तक सोच-विचार अधिकतर उस कार्य के बिगड़ने का कारण बनता है प्रसन्नता तब मिलती है जब हम जो सोचते है, जो कहते है, जो करते है, वह सब सामंजस्य में हो !! आवश्यक है जीवन में शांत रहना, क्योंकि... हमारा क्रोध हमारे लिये रोग एवं किसी और के लिए भोग है !!

मीठे सपने आएँ, मन को सुकून मिले,
और आने वाली सुबह खुशियों से भरी हो।

Category

Telephone

Website

Address


Azamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daily Updates India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Azamgarh.