News R.24 Tv

News R.24 Tv

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News R.24 Tv, Media/News Company, Bareilly.

31/08/2026

एक लापरवाही और सीधा मौत से सामना ! चलती ट्रेन के नीचे गिरा शख्स, और अगले ही पल...

चलती ट्रेन मे सामान के साथ चढ़ने की जरा सी लापरवाही बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन पर किसी की जान पर बन आई ! पैर फिसलते ही शख्स सीधा प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच के गैप मे जा समाया। स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई और लगा कि सब खत्म हो गया... लेकिन अगले ही पल जो चमत्कार हुआ, उसने सभी को दंग कर दिया! मौत के मुंह से सही-सलामत बाहर निकले इस शख्स का यह खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेन यात्रा के दौरान कभी ऐसी गलती न करें- सावधानी ही बचाव है! ...

30/08/2026

कोयना एक्सप्रेस की बोगियों से उठा घना धुआं, यात्रियों में मची अफ़रातफरी !

कर्जत रेलवे स्टेशन के पास कोयना एक्सप्रेस में अचानक ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक जाम) की वजह से भयंकर धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह कोई आग लगने की घटना नहीं थी, बल्कि ब्रेक पैड और पहियों के बीच घर्षण (Friction) के कारण धुआं उठा था। रेलवे कर्मचारियों की मुस्तैदी से तुरंत धुएं पर काबू पा लिया गया। इस घटना में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया!

...

30/08/2026

FDA अफसर के मुंह मे जनता ने ठूंसे एक्सपायर्ड बिस्किट ! पान की दुकान से रिश्वत लेने का आरोप...

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में जनता के गुस्से का ऐसा रूप देखने को मिला जिसने प्रशासनिक महकमे मे हड़कंप मचा दिया है! 2 साल का बच्चा पान की दुकान से खरीदा एक्सपायर्ड चिवड़ा खाकर अस्पताल पहुंच गया, लेकिन जांच करने आए FDA अफसर पर कार्रवाई की बजाय रिश्वत लेने का आरोप लगा। फिर क्या था... जनता का पारा सातवें आसमान पर चढ गया ! लोगों ने अफसर को सड़क पर ही घेर लिया, गिरेबान पकड़ा और वही एक्सपायर्ड बिस्किट जबरन उनके मुंह मे ठूंस दिए। सिस्टम की नाकामी पर जनता के इस 'ऑन द स्पॉट' न्याय का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो

रहा है।

PublicAnger ExpiredFood Public Justice CorruptionFreelndia SocialMediaViral

30/08/2026

आम आदमी की जान की कीमत शून्य ! और एक सड़क का गड्ढा बना हादसे की वजह...

गिरिडीह नगर पालिका की लापरवाही का खौफनाक मंजर ! सड़क पर बिना किसी सुरक्षा घेरे के छोड़े गए गड्ढे में एक बाइक सवार जा गिरा। ये सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उस सिस्टम की पोल खोलता नजारा है जहाँ विकास के नाम पर सड़कें खोद दी जाती हैं, लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा को राम भरोसे छोड़ दिया जाता है। सवाल सिर्फ एक गड्ढे का नहीं, सवाल यह है कि आखिर आम आदमी की जान भारत में इतनी सस्ती क्यों है? इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है-प्रशासन या उसकी बदहाल व्यवस्था ?

...

29/08/2026

बरेली के मिनी बाईपास के नवोदय हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से मरीजों की जान पर बन आई। आग की लपटें और धुआं, पूरे अस्पताल में फैला अस्पताल का स्टाफ भाग खड़ा हुआ । बाद मे
दमकल ने आग पर काबू पा लिया,मरीजों को सुरक्षित दूसरे अपस्ताल में भेज दिया है।

29/08/2026

बरेली के मिनी बाईपास के नवोदय हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से मरीजों की जान पर बन आई।
आग की लपटें और धुआं, पूरे अस्पताल मे फैला
अस्पताल का स्टाफ भाग खड़ा हुआ

28/08/2026

नेपाल सरकार ने प्रधानमंत्री और मंत्रियों का एक महीने का वेतन एवं पारिश्रमिक प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप कोष में जमा करने का फैसला किया है। आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने इसकी जानकारी दी।

28/08/2026

बरेली में रक्षाबंधन के मौके पर मेयर और भाजपा नेता उमेश गौतम की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे महिलाएं पहुंचीं। साड़ी और भोजन वितरण की घोषणा के बीच भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बनने की खबर है। इस घटना में एक महिला की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में एक महिला रोते हुए उस दौरान के हालात और अफरा-तफरी के बारे में बताती नजर आ रही हैं। मामले मे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।



Raksha Bandhan event chaos | Bareilly viral video | crowd management | Uttar Pradesh news

28/08/2026

नेपाल की बाढ़ मे बहती लाशों को लूटते इंसानी गिद्ध ! शवों से ज्वेलरी चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

कुदरत के कहर के बीच इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक घिनौनी खबर नेपाल से सामने आई है। जहां बाढ़ के विकराल रूप के बीच लोग अपनों की जान बचाने के लिए एक-एक सांस से जूझ रहे हैं, वहीं मदन गुरुंग और उमेश चौधरी नाम के दो युवकों की हैवानियत ने सभी को सन्न कर दिया। पानी मे बहकर आए एक बेबस शव के कान से सोने की बालियां निकालते हुए इनका वीडियो वायरल हुआ, जिसने पूरे देश में आक्रोश भर दिया। नेपाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों 'इंसानी गिद्धों को सलाखो के पीछे पहुंचा दिया है। आपदा के इस दौर मे ऐसी करतूतें बताती है कि लालच इंसान से उसकी बुनियादी संवेदनाएं भी छीन लेता है।

27/08/2026

चीनी की कीमतों को लेकर हुआ यज्ञ, देखिये वीडियो

| Sugar Price | Yagya Video

Telephone

Address


Bareilly
243122