Jawed Khan VIP
आपकी सेवा ही हमारी धर्म है।
07/06/2026
🇮🇳 कर्नाटक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का ऐतिहासिक शुभारंभ 🇮🇳
कर्नाटक राज्य में आज विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का आधिकारिक शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह केवल संगठन के विस्तार का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, हक, अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई को नई दिशा एवं नई शक्ति प्रदान करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण है।
इस अवसर पर श्री बी.के. मोहन कुमार जी को कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी कर्नाटक के गांव-गांव, शहर-शहर और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करेगी तथा आमजन की आवाज़ को बुलंद करेगी।
विकासशील इंसान पार्टी सदैव वंचित, उपेक्षित, पिछड़े एवं शोषित समाज के अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी के लिए संघर्षरत रही है। हमारा संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, अवसर और सम्मान पहुंचाना है। कर्नाटक में पार्टी का यह विस्तार इसी मिशन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
आगामी दिनों में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता "संकल्प यात्रा" के माध्यम से कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान समाज के भाई-बहनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को सुना जाएगा तथा उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत बनाया जाएगा।
कर्नाटक में VIP पार्टी का यह शुभारंभ नई उम्मीदों, नए विश्वास और जनहित आधारित राजनीति के एक नए अध्याय की शुरुआत है। जनता के सहयोग, विश्वास और समर्थन के साथ पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और सर्वांगीण विकास के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर के. आलवा जी, पद्मश्री माता बी. मंजम्मा जोगती जी, सुधा श्री जी सहित अनेक गुरुजन, स्वामी एवं संतगण उपस्थित रहे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सहनी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव चौधरी जी, श्री बैद्यनाथ सहनी जी, श्री बी.के. सिंह जी, श्री मनीष आनंद जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री देव ज्योति जी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री बालगोविंद बिंद जी, राष्ट्रीय सचिव श्री वरुण विजय जी, श्री नीलाभ कुमार जी, श्री कुणाल कुमार जी, श्री लालबाबू सहनी जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हक • अधिकार • सम्मान • समान भागीदारी • सामाजिक न्याय
"कर्नाटक से उठी यह आवाज़ अब देशभर में सामाजिक परिवर्तन और राजनीतिक भागीदारी का नया इतिहास लिखेगी।"
13/05/2026
जिओ मेरे शेर vip किंग मुकेश सहनी जिंदाबाद है जिंदाबाद रहेंगे, और अनभक्तों
Mukesh Sahani
I got over 500 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
28/04/2026
बिहार के लोकप्रिय नेता एवं VIP सुप्रीमो श्री सन ऑफ मल्लाह मा श्री Mukesh Sahani जी व धर्मपत्नी आदरणीय कविता सहनी जी को शादी की सालगिरह पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आप दोनों को सदैव खुश रखें, दुनियां के सारी खुशियां प्रदान करें!
10/04/2026
VIP के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Kumar Sahani जी के पुत्र के जन्म दिन कि हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई जियो हजारों साल बाबू
Chandan Sahni
आपका विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सभी का हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन। 🙏
31/03/2026
माननीय पूर्व मंत्री मुकेश साहनी जी को जन्मदिन कीहार्दिक शुभकामनाएं
29/11/2025
वीआईपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सहनी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎂🎉💐
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
परिणाम चाहे जो भी आएं... इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारा सबसे पहले रखें।
हर 5 साल में चुनाव आता है-कोई नेता कुर्सी पर बैठता है, तो कोई उतर जाता है।
लेकिन आपके सुख-दुख में हमेशा आपके पड़ोसी, दोस्त और रिश्तेदार ही काम आते हैं... नेता नहीं।
हर किसी की अपनी विचारधारा होती है, इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर आपसी मोहब्बत और भाईचारा कायम रखें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Begusarai