SmartChandausi

SmartChandausi

Share

शहर चंदौसी से जुड़ी हर खबर, अपडेट के लिए हमसे जुड़े हमें फॉलो करें

स्मार्ट चंदौसी पेज प्रतिनिधित्व करता है चंदौसी छेत्र की 7 लाख जनता को शहर की हर हलचल की नवीनतम जानकारी जानकारी मिलेगी साथ-साथ कम्युनिटी, पब्लिकेशन , कॉन्टेक्ट्स , लाइव टीवी आदि अति आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी | अधिक अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें www.smartchandausi.com

11/09/2026

📰 मीडिया रिपोर्ट | Smart Chandausi

समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाई विनोबा भावे की जयंती

चन्दौसी। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मोहल्ला घटलेश्वर गेट स्थित विनोबा भावे जूनियर हाईस्कूल में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने विनोबा भावे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विनोबा भावे महान समाज सुधारक, आध्यात्मिक गुरु, सर्वोदय आंदोलन के जनक एवं लेखक थे। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें कई बार गिरफ्तार किया।

कवि माधव मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी ने आचार्य विनोबा भावे को अपना उत्तराधिकारी बताया था और उन्हें प्रथम सत्याग्रही बनाया। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भी महात्मा गांधी ने उनसे सलाह ली थी। उन्होंने विनोबा भावे के जीवन, विचारों और राष्ट्र व समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राशिद खान ने की, जबकि संचालन सीमा कुमारी ने किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार, संजय कुमार, माया मौर्य, कुमुद कुमार पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

📍 स्थान: विनोबा भावे जूनियर हाईस्कूल, घटलेश्वर गेट, चन्दौसी
📌 आयोजन: महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान

11/09/2026

📰 मीडिया रिपोर्ट | Smart Chandausi

बिना मान्यता संचालित स्कूल पर BSA का छापा, नहीं मिले अभिलेख

नोटिस, स्कूल बंद कराने और कार्रवाई के निर्देश

चन्दौसी। कोतवाली क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी स्थित एएम वर्ल्ड किड्स स्कूल को लेकर शिक्षा विभाग की कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया, जहां स्कूल से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले।

बताया गया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल की मान्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। मामले को गंभीरता से लेते हुए BSA की ओर से नोटिस देने, स्कूल बंद कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

⚠️ बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल

स्कूल की बिल्डिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि स्कूल के पास फायर विभाग की NOC नहीं है और पुरानी बिल्डिंग में स्कूल संचालित किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

📋 पुराने स्कूल के दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाया गया है कि इसी परिसर में पहले “भारतीय कला निकेतन” नाम से स्कूल संचालित होता था। आरोप है कि पुराने स्कूल के दस्तावेजों के आधार पर औपचारिक खानापूर्ति कर पुरानी बिल्डिंग में कुछ renovation के बाद “एएम वर्ल्ड किड्स स्कूल” के नाम से नया स्कूल संचालित किया गया।

हालांकि, इन आरोपों और दस्तावेजों की वास्तविक स्थिति की पुष्टि संबंधित विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

अब सवाल यह है कि यदि स्कूल के पास आवश्यक मान्यता और सुरक्षा संबंधी अनुमतियां नहीं हैं, तो वहां बच्चों की पढ़ाई किस आधार पर संचालित हो रही थी और जिम्मेदारी किसकी तय होगी? वही विद्यालय के डायरेक्टर अनूप मंगलम ने प्रेस वार्तालाप में कहा है कि ऐसे किसी मान्यता की विद्यालय को आवश्यकता ही नहीं है क्योंकि किंडर गार्डन तक के लिए भारतीय व्यवस्था में कोई भी लाइसेंस अथवा मान्यता उपलब्ध नहीं है और ना ही उन्हें किसी एनओसी की आवश्यकता है क्योंकि बिल्डिंग पुरानी है और उनके अनुसार एनओसी का प्रावधान केवल नई बिल्डिंग के लिए होता है।

मामले में शिक्षा विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर है।

📍 स्थान: पंजाबी कॉलोनी, चन्दौसी 🏫 मामला: एएम वर्ल्ड किड्स स्कूल 🔎 कार्रवाई: BSA निरीक्षण / नोटिस एवं आगे की कार्रवाई के निर्देश

Smart Chandausi आपके शहर की हर महत्वपूर्ण खबर

#चन्दौसी BasicEducationDepartment SchoolNews SchoolIn

11/09/2026

🏦 पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

📍 चन्दौसी | घंटाघर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को घंटाघर स्थित इंडियन बैंक के बाहर विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, बैंकिंग क्षेत्र में पीएलआई संबंधी भेदभाव समाप्त करने तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों की अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई।

कर्मचारियों ने कहा कि बेहतर कार्य-जीवन संतुलन और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समय की आवश्यकता है।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।

📢 Smart Chandausi
आपके शहर की हर महत्वपूर्ण खबर

#चन्दौसी FiveDayBanking BankingNews UnitedForumOfBankUnions LocalNews ChandausiNews

11/09/2026

शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर्स अवार्ड, रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य ने किया सम्मान

चन्दौसी। रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य की ओर से शुक्रवार, 11 सितंबर को चयनित शिक्षकों को नेशन बिल्डर्स अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों के समाज और विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता डॉ. सौरभ वार्ष्णेय (डिस्ट्रिक्ट लिटरेसी कमेटी सदस्य) ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाकर उनके जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। शिक्षक के बिना छात्र जीवन अधूरा है।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अंकित वार्ष्णेय ने किया। रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य द्वारा विद्यालय के शिक्षक प्रदीप, हिमांशी शर्मा, आकांक्षा शर्मा, सोनम वार्ष्णेय, शशि, खुशी शर्मा, दीक्षा, रिचा, सिद्धा, शिवी, प्रियांशी, अर्जित सक्सैना, संध्या गौतम और अंशु को नेशन बिल्डर्स अवार्ड-2026 प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में क्लब अध्यक्ष मंगेश वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, एडवोकेट अंकित वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, एडवोकेट पीयूष वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य सुनील कुमार सक्सेना, इंजी. रोमिल गुप्ता, राधा सक्सेना सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

07/09/2026

🚨 चंदौसी मेला गणेश चौथ 2026 में एक और खास आकर्षण! 🎉🙏

🇮🇳 भारत सरकार का उपक्रम — NAFED

इस बार मेला गणेश चौथ 2026 में पहली बार NAFED का स्टॉल लगाया जा रहा है, जहां आपको मिलेंगे गुणवत्ता से भरपूर और किफायती दामों पर रोजमर्रा के कई उपयोगी प्रोडक्ट्स। 🛒✨

🌾 किसान से किचन तक — NAFED के साथ

स्टॉल पर उपलब्ध होंगे—
🥣 मोटा अनाज — रागी, बाजरा, जौ, मक्का
🍪 बिस्कुट एवं बेकरी प्रोडक्ट्स
🫙 तेल, शुगर और अचार
🥜 ड्राई फ्रूट्स
🍚 राइस
🌾 चक्की आटा
🛍️ किचन के अन्य उपयोगी प्रोडक्ट्स

💚 गुणवत्ता और किफायती दाम — यही है NAFED की पहचान!

📍 स्थान: उद्योग मंडप, मेला गणेश चौथ, चंदौसी

मेले में आइए, NAFED के प्रोडक्ट्स देखिए, खरीदिए और अपनी सेहत का भी ध्यान रखिए। 🌾❤️

🎁 NAFED स्टॉल पर खास जानकारी और आकर्षण भी आपका इंतजार कर रहे हैं!

📲 इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर जरूर करें।

07/09/2026

रोटरी क्लब चन्दौसी में शिक्षक दिवस पर समाज सेविका संगीता भार्गव और संगीता गोयल को वोकेशनल अवार्ड से नवाजा गया
इस अवसर पर DGN Rtn. Prateesh Singh जी ने रोटरी क्लब चन्दौसी द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और क्लब के कार्यों एवं सदस्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संगीता भार्गव जी एवं संगीता गोयल उपस्थित रहीं। शिक्षक दिवस के अवसर पर दोनों सम्मानित अतिथियों का शिक्षा एवं समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन क्लब के अध्यक्ष Rtn. Mukesh Agarwal जी एवं सचिव Rtn. S.K. Agarwal जी के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुई।

इस अवसर पर Rotarians Dinesh Agarwal, Pramod Agarwal, Phool Prakash Varshney, Anil Agarwal, Santosh Bansal, Om Shanker Rastogi, Nitin Agarwal, Ritesh Rastogi एवं Anugrah Agarwal सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षक दिवस की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहा।

06/09/2026

🥋 एडवांस फाइट कैंप में 55 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

फाइटिंग तकनीक को मजबूत करने के साथ कमियों में सुधार का मिला प्रशिक्षण

स्मार्ट चन्दौसी | चन्दौसी। संस्कार वैली फेस-2 स्थित चंदौसी ताइक्वांडो एकेडमी में रविवार को एडवांस फाइट कैंप के साथ पुम्से कैंप का आयोजन किया गया। इसमें करीब 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न फाइटिंग तकनीकों का अभ्यास किया। कैंप में खिलाड़ियों को अपनी तकनीकी कमियों को पहचानने और उनमें सुधार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

करीब तीन घंटे चले प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों की फाइटिंग क्षमता को उच्च स्तर तक विकसित करना और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना रहा। सम्भल ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हुए फाइट के दौरान तकनीक, संतुलन और सही स्टांस के महत्व की जानकारी दी।

🥋 इन तकनीकों पर कराया अभ्यास

कैंप में खिलाड़ियों ने फाइट प्रैक्टिस, ड्रिल ट्रेनिंग, स्टांस, फंडामेंटल, ब्लॉक्स और अटैक सहित ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की फाइटिंग शैली का निरीक्षण कर उनकी कमियों को चिन्हित किया और उन्हें बेहतर करने के लिए आवश्यक टिप्स दिए।

कैंप में चैरी, आदित्य यादव, प्रिंस, तन्मय त्यागी, शिवांश मिश्रा, आराध्या, त्रिशान, आरुष, अभिनव गोयल, प्रणय, रोली गोयल, नियति, लिली, पायल, समृद्धि, कनक, मिस्टी, आरव, आराध्या विश्वकर्मा, आराध्या पाठक, आभा, अर्पिता यादव, शिव कुमार, शौर्या प्रताप सिंह, अंश यादव, आर्यन यादव, सिद्धार्थ कुमार, वेदांश, देवांश, आलोक, अक्षत मिश्रा, कृष्ण, काजल, दीक्षा, मानविका, आराध्या कश्यप, आशीष राघव, अपर्णा सिंह, अंकिता, परी, ध्रुव, ओम, अंकित, देवांशी, शिवांगी, आयुष आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

वहीं सीनियर खिलाड़ी पूर्वी, मनन, श्याम और रिद्धिमा ने कैंप में सहयोग करते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

स्मार्ट चन्दौसी: ऐसे प्रशिक्षण शिविर स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के साथ-साथ ताइक्वांडो में नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

06/09/2026

मोर पंख स्टोन से सजेगी 16 फीट ऊंची गणेश झांकी, रथयात्रा में बनेगी आकर्षण का केन्द्र

25 गणेश सेवकों की टीम दो माह से जुटी, 30 से 40 हजार मोर पंख स्टोन से होगा भव्य श्रृंगार

स्मार्ट चन्दौसी | चन्दौसी। उत्तर भारत में प्रसिद्ध चन्दौसी की गणेश चौथ मेला एवं रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार रथयात्रा में मोर पंख स्टोन से तैयार की जा रही भगवान गणेश की 16 फीट ऊंची झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बनने जा रही है। झांकी को भव्य रूप देने के लिए करीब 25 गणेश सेवकों की टीम पिछले दो माह से दिन-रात जुटी हुई है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा में अलग-अलग थीम पर आकर्षक झांकियां तैयार की जा रही हैं। गणेश मंदिर के सामने स्थित कार्यशाला में गणेश सेवकों द्वारा झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रथयात्रा में अब महज आठ दिन का समय शेष होने के कारण टीम के सदस्य समय से पहले निर्माण कार्य पूरा करने में जुटे हैं।

कलकत्ता से मंगाया गया खास स्टोन

झांकी के डायरेक्टर अजय आर्य ने बताया कि भगवान गणेश की इस विशेष झांकी के निर्माण के लिए करीब दो माह पहले कलकत्ता से मोर पंख स्टोन मंगाया गया था। झांकी को सजाने में लगभग 30 से 40 हजार मोर पंख स्टोन लगाए जाएंगे। इसके साथ ही भगवान गणेश के लिए विशेष रूप से हस्तनिर्मित धोती भी तैयार कराई गई है, जो झांकी की भव्यता को और बढ़ाएगी।

14 सितंबर को निकलेगी रथयात्रा

चन्दौसी की गणेश चौथ रथयात्रा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहती हैं। इस वर्ष 14 सितंबर को निकलने वाली रथयात्रा में 16 फीट ऊंची गणेश झांकी अपनी अनूठी सजावट और विशाल स्वरूप के कारण विशेष आकर्षण बनने की उम्मीद है।

झांकी का निर्माण उपनिदेशक मोहन लाल रस्तोगी और सुशील अग्रवाल के निर्देश में कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में मुदित गर्ग, शुभम अग्रवाल, हरित अग्रवाल, यश अग्रवाल, आयुष शंख्धार, विक्की रस्तोगी, अरविंद अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, नक्षत्र वार्ष्णेय, पवन अग्रवाल सहित गणेश सेवक सहयोग कर रहे हैं।

रथयात्रा से पहले अंतिम रूप लेने वाली यह झांकी श्रद्धालुओं के लिए आस्था, कला और रचनात्मकता का अनूठा संगम पेश करेगी।

03/09/2026

⚡ मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, भरभराकर ढही छत

मलबे में दबे परिवार के पांच सदस्य, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया—एक को मामूली चोट

📍 चन्दौसी | Smart Chandausi

चन्दौसी तहसील क्षेत्र के मोहम्मदनगर कस्बा गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान में परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में संजीव कुमार को मामूली चोट आई है।

⚡ अचानक गिरी बिजली, ढह गया मकान
जानकारी के अनुसार रामश्री पत्नी स्व. रमेश कश्यप अपने पुत्र संजीव कुमार, जितेंद्र, अंशु और पुत्री सविता के साथ मकान में रह रही थीं। बुधवार शाम अचानक मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से कच्चा मकान ढह गया।

🚨 मलबे में दबा परिवार, ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में किसी की जान नहीं गई।

🏠 घरेलू सामान दबकर हुआ खराब
परिजनों के अनुसार मकान ढहने से डबल बेड, संदूक, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, कुटिया सहित अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। परिवार ने हादसे में काफी नुकसान होने की बात कही है।

📋 जांच के बाद होगा नुकसान का आकलन
लेखपाल विनीत कुमार ने बताया कि जांच के बाद मकान और सामान के नुकसान का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।

⚠️ हादसा बड़ा था, लेकिन टली जनहानि।

📲 Smart Chandausi — चन्दौसी की हर खबर, सबसे पहले

#आकाशीयबिजली #मकानढहा #बारिश

03/09/2026

🔱 गणेश रथयात्रा में दिखेगा मां गंगा का दिव्य अवतरण 🌊
भागीरथ की तपस्या से भगवान शंकर की जटाओं से पृथ्वी पर उतरेंगी मां गंगा

📍 चन्दौसी | Smart Chandausi

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ एवं गणेश रथयात्रा इस बार एक और भव्य धार्मिक झांकी के साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। 14 सितंबर को निकलने वाली गणेश रथयात्रा में भागीरथ द्वारा मां गंगा के अवतरण की करीब 18 फीट ऊंची भव्य झांकी देखने को मिलेगी।

🔱 भगवान शंकर की जटाओं से निकलती दिखेंगी मां गंगा
झांकी में पौराणिक प्रसंग को जीवंत रूप दिया जा रहा है। इसमें भागीरथ की तपस्या के बाद भगवान शंकर की जटाओं से मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। झांकी में कृत्रिम सांप, बिच्छू, नाग सहित कई आकर्षक दृश्य भी शामिल किए जा रहे हैं।

🛠️ 2 महीने से चल रहा निर्माण कार्य
झांकी को तैयार करने में करीब दो दर्जन गणेश सेवक पिछले दो माह से जुटे हुए हैं। अब रथयात्रा का समय नजदीक आने के कारण निर्माण कार्य रात-दिन तेजी से किया जा रहा है।
➡️ लगभग 70% कार्य पूरा
➡️ ऊंचाई करीब 18 फीट
➡️ करीब 2 दर्जन गणेश सेवक जुटे

🎭 भव्यता के साथ दिखेगी धार्मिक आस्था
झांकी के डायरेक्टर हीरालाल एवं प्रमोद गुरु के निर्देशन में टीम इसे अंतिम रूप देने में जुटी है। टीम में डॉ. ओमेन्द्र कुमार, नरेश चन्द्र वार्ष्णेय, दिव्यांशु नारायण, अंकित वार्ष्णेय, उमेश चन्द्र, संतोष कुमार, आशीष अग्रवाल, अमन, मोहन, काव्यांश, वंश सहित अनेक गणेश सेवक मेहनत कर रहे हैं।

✨ 65 वर्षों से चली आ रही परंपरा, 66वें वर्ष में और भव्य आयोजन
चन्दौसी की ऐतिहासिक गणेश रथयात्रा पिछले 65 वर्षों से निरंतर आयोजित होती आ रही है। इस वर्ष मेला एवं रथयात्रा अपने 66वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। रथयात्रा की भव्य झांकियों के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

🙏 14 सितंबर को चन्दौसी में आस्था, भक्ति और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

📲 Smart Chandausi | चन्दौसी की हर बड़ी खबर सबसे पहले

Telephone

Address


Munsif Road
Chandausi
244412