Saran Press
An upcoming web portal.
सारण/छपरा: पेपर लेस पंजीयन कार्य में डिजिटल प्रक्रिया पूर्ण रूपेण सुरक्षित - जिला अवर निबंधक अभिषेक सिंह
सारण/छपरा: पेपर लेस पंजीयन कार्य की चरणबद्ध तरीकों को बताते हुए जिला अवर निबंधक अभिषेक सिंह
सारण/छपरा : पेपरलेस व्यवस्था के तहत हो रहे निबंधन प्रक्रिया की तकनीकी और व्यवहृत हो रही प्रक्रिया की पूरी जानकारी देते जिला अवर निबंधक अभिषेक सिंह
सारण/छपरा : जिला अवर निबंधक अभिषेक सिंह पूरी निबंधन प्रक्रिया की भौतिक स्थिति से अवगत कराते हुए। जिसमें किस काउंटर पर कौन सी सुविधा या प्रक्रिया का कैसे पालन किया जाना है, किस काउंटर के माध्यम से आम जनता कैसे अपनी आवश्यक सेवा कार्य संपादित करा पाएंगे इसकी पूरी बारीकी से जानकारी देते हैं
छपरा : जल जमाव से त्रस्त जिला निबंधक कार्यालय सहित छपरा कचहरी परिसर स्थित अपर समाहर्ता एवं अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालय
छपरा : अल्प वर्षा में भी जल जमाव से आम जनता के साथ साथ विभिन्न सरकारी कार्यालय, उसके कर्मी तथा आम जनता लगातार परेशान हो रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण जिला निबंधक कार्यालय तथा छपरा कचहरी परिसर स्थित अपर समाहर्ता सहित तमाम विभिन्न कार्यालय में अपने कार्य संपादन हेतु जाते हुए आम नागरिकों को जल जमाव के बीच जाते हुए देखने को मिला। चाहे व्यवहार न्यायालय के लिए हो या अपने जमीन के रजिस्ट्री के लिए या अन्य किसी सरकारी विभाग में कार्य हेतु सभी नागरिकों को आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के बाएं से होते हुए अपर समाहर्ता कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय के रास्ते जल जमाव के बीच जाते हुए देखा गया। शहर में जल निकासी की व्यवस्था की कही न कही पोल खोलती यह तस्वीर विचारणीय है। #छपरा #जलजमाव
01/09/2026
01/09/2026
नेपाल में आई भारी तबाही के बाद शिक्षक की सूझबूझ से बची 1643 बच्चों की जान।
01/09/2026
छपरा। सारण जिले के छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भारी जलजमाव दिखाने वाला एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में अब रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन की ओर से स्थानीय साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में भ्रामक वीडियो और कंटेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
बताया जाता है कि कुछ लोगों ने AI तकनीक की मदद से छपरा जंक्शन का एक वीडियो तैयार किया था। इस वीडियो में स्टेशन के प्लेटफॉर्म और पूरे परिसर को पानी से लबालब भरा हुआ दिखाया गया था। वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
खासकर छपरा से बाहर रहने वाले लोग वीडियो देखकर चिंतित हो गए और अपने स्वजन से स्टेशन तथा शहर की स्थिति की जानकारी लेने के लिए फोन करने लगे। देखते ही देखते छपरा जंक्शन पर भारी जलजमाव की भ्रामक खबर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गई। इससे लोगों में अनावश्यक परेशानी और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद स्थानीय साइबर थाने में आवेदन देकर भ्रामक AI जनरेटेड वीडियो तैयार करने और उसे प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। जिला प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से AI तकनीक का उपयोग कर छपरा जंक्शन और स्टेशन परिसर में भारी जलजमाव दिखाने वाला वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। इस वीडियो से लोगों के बीच गलत जानकारी फैली और कई लोग भ्रमित हो गए।
उन्होंने बताया कि मामले में प्रशासन की ओर से स्थानीय साइबर थाने में आवेदन दिया गया है और विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साइबर पुलिस अब सोशल मीडिया पर वीडियो और संबंधित भ्रामक कंटेंट प्रसारित करने वाले लोगों को चिह्नित करने में जुटी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें। साथ ही एआई तकनीक का दुरुपयोग कर भ्रामक सामग्री तैयार करने और लोगों के बीच अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सारण छपरा: तेलपा बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय के पास अचानक अफरा तफरी मच गई जब स्थानीय शिवजी चौधरी 25 वर्षीय पुत्र भोला चौधरी टावर पर चढ़ गया और फांसी लगाकर जान देने के लिए धमकी देने लगा वही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से टावर से उतर गया बाद में मामले के जांच में पता चला कि बच्चों के ऊपर साइबर ठगी का फ़र्ज़ी FIR दर्ज है जबकि उसे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
Category
Website
Address
Salempur
Chhapra
841301
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Saran Press posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.