Media zone,chhapra

Media zone,chhapra

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Media zone,chhapra, Media/News Company, Harimohan Lane, Nagar nigam chouk, Chhapra.

14/09/2026
14/09/2026

मानदेय और सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर, सड़क पर लगा कचरों का अंबार,सड़क किनारे फेंके गए कचरे

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र में मानदेय में वृद्धि, नियमित भुगतान और सफाई के लिए बुनियादी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सभी सफाईकर्मी सोमवार को हड़ताल पर चले गए हैं। दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों ने झाड़ू, टोकरी और ठेला लेकर नगर पंचायत के बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया और काम पूरी तरह ठप कर दिया। हड़ताल के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख स्टेशन रोड, दुर्गा चौक, महावीर चौक पर सड़क किनारे फेंके गए कचरे को सड़क पर फेक दिया। वहीं छपरा मशरक एस एच 90 पर नगर पंचायत क्षेत्र के दुर्गा चौंक पर सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन किया। कचरों के सड़क पर फेकने से कचरों का अंबार लग गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को भारी दुर्गंध व फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों ने बताया कि बार-बार नगर पंचायत चेयरमैन और कार्यपालक पदाधिकारी से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।वहीं दो घंट से एसएच 90पर दूर्गा चौक पर अवरुद्ध करते हुए नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को मशरक थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने कर्मियों को समझाकर आवागमन चालू कराते हुए कहा कि आपलोग थाना पर चले इस मुद्दे पर बैठक कर सही रास्ते निकला जाएगा ।

14/09/2026

शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

तरैया थाना क्षेत्र के पचड़ौर बाजार स्थित 'कृपा इलेक्ट्रॉनिक, एसी-फ्रीज एवं स्पेयर पार्ट्स सह प्रिंटिंग प्रेस' की दुकान में रविवार की तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे लाखों रुपये के उपकरण, मशीनें और नकदी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह पचड़ौर निवासी दुकानदार विक्की कुमार सिंह की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग सुलग उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना तत्काल तरैया थाना एवं अग्निशमन विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही तरैया अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचा। आग की भयावहता को देखते हुए अग्निशमन की बड़ी गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। अग्निशमन टीम व ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सका, जिससे बगल के मकानों को जलने से बचा लिया गया।पीड़ित दुकानदार विक्की कुमार सिंह ने बताया कि अगलगी की इस घटना में दुकान में रखे एसी, फ्रीज के स्पेयर पार्ट्स, प्रिंटिंग प्रेस की मशीनें, अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और गल्ले में रखी नकदी राशि सहित करीब 6 से 7 लाख रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया है।

14/09/2026

डॉक्टर रविशंकर सिंह हरेक गांव में जाकर बच्चों की बीमारी की जांच करते हैं और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराते हैं

जहां एक तरफ आज के दौर में बेहतर इलाज गरीब परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, वहीं जरूरतमंद बच्चों तक निशुल्क चिकित्सा सेवा पहुंचाने की एक सराहनीय पहल सामने आई है। रामकृष्ण आश्रम के स्वामी अद्भुतानंद सेवायन चिकित्सालय के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस सेवा के तहत वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविशंकर सिंह लगातार गांव-गांव पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। डॉक्टर रविशंकर सिंह हरेक गांव में जाकर बच्चों की बीमारी की जांच करते हैं और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह पहल काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें अपने बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। आश्रम की ओर से संचालित यह निशुल्क सेवा स्वास्थ्य सुविधा को जरूरतमंद परिवारों के करीब पहुंचाने का काम कर रही है।
रामकृष्ण आश्रम की यह पहल केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने वाली एक सराहनीय कोशिश भी है। गांवों में जाकर बच्चों की सेवा कर रहे डॉक्टर रविशंकर सिंह और स्वामी अद्भुतानंद सेवायना चिकित्सालय की यह पहल निश्चित तौर पर समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

14/09/2026

गला रेतकर युवक की हत्या ; चंवर से शव बरामद ; पहचान बाकी

जलालपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है. युवक का शव स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबवलिया चंवर से बरामद किया गया है. युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना थाना क्षेत्र के दुबवलिया चंवर का बताया जा रहा है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जलालपुर थाना अध्यक्ष मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.
वहीं लोगों का आरोप है कि लगातार इस जगह पर कई घटनाएं बार-बार हो रही है और पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में हुई घटना के बाद तात्कालिक पुलिस पदाधिकारीयों ने इस क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने का फैसला किया था और जिसको लेकर कुछ हद तक कार्य जमीन पर भी हुआ था परंतु फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया और लगातार कई घटनाओं को अंजाम देकर शव इस इलाके में छोड़कर अपराधी आसानी से फरार हो जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. वहीं इस मामले में जलालपुर थाना अध्यक्ष का कहना है कि शव की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है.बताया जाता है कि पिछले वर्ष मार्च में भी इसी चवर में दो लोगों की हत्या कर शव फेंके गए थे। लगातार शव मिलने की घटनाओं को देखते हुए डीआइजी निलेश कुमार ने यहां थाना चौकी स्थापित करने की पहल की थी। चौकी निर्माण की बात कही गई थी, लेकिन अब तक यहां थाना चौकी स्थापित नहीं हो सकी है।

14/09/2026

; सनसनी
छपरा जंक्शन पर पार्सल कार्यालय के पास मिला नवजात का शव
रेल पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए
सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शव रखने वाले की तलाश जारी है
Pro Ner Varanasi
N.E. Railway
Grp Chapra
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित पार्सल कार्यालय के समीप एक बंधा हुआ कार्टन फेंका पाया गया. जब कार्टन को खोलकर देखा गया तो उसमें नवजात का शव पाया गया. जिसके बाद जंक्शन पर सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार्टन में शव को कौन और कब छोड़कर गया. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. नवजात की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है.
इस संबंध में बताया जाता है कि सुबह में बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने के बाद यह कार्टन यहां पर रखा गया है. ऐसा कयाश लगाया जा रहा है कि ट्रेन से कार्टन को लाया गया होगा और वहां फेंका गया होगा. वैसे पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे पता चलेगा की कार्टन कौन लाया और किसके द्वारा लाकर यहां फेंका गया है.फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया में जुटी है।
जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को कार्टन में पैक कर स्टेशन के पास छोड़ने के पीछे क्या वजह थी।
घटना की जानकारी फैलते ही स्टेशन परिसर में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। रेल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

14/09/2026

सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो! 🌹 जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. १४ सितंबर *के दिन प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन।* जय माई की 🙏🏻

Telephone

Website

Address


Harimohan Lane, Nagar Nigam Chouk
Chhapra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Media zone,chhapra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Chhapra.