aNewsBihar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from aNewsBihar, Media/News Company, Garkha, Chapra, Chhapra.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित रालोमो के प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा जी आखिर इतनी चर्चा क्यों है
जिनका जीवन ही शिक्षकों के लिए संघर्ष के लिए है और संघर्ष करते रहते हैं
Ram Pukar Sinha Upendra Kushwaha Samrat Choudhary Nitish Kumar
#
11/09/2026
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित रालोमो के प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा जी के साथ अशोक सिंह कुशवाहा
Ram Pukar Sinha Upendra Kushwaha Samrat Choudhary
सारण जिला के गड़खा प्रखंड अंतर्गत खोदाईबाग रोड स्थित कैलाश धाम, सूर्य मंदिर परिसर में दिनांक 11 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण जी के छठीयार का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस पावन अवसर पर महंथ प्रकाश दास जी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह एवं हार्दिक आमंत्रण दिया है।
🙏 आप सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
राधे-राधे! जय श्रीकृष्ण!
सारण जिला के गड़खा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, गड़खा के प्रांगण में मटका फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ महिला, पुरुष एवं नौजवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला।
श्जानिए गड़खा पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक प्रसाद गुप्ता की जुबानी
देश में चल रही आरक्षण व्यवस्था को लेकर जारी बहस के बीच सारण जिला के मकेर प्रखंड के पूर्व प्रमुख नंदकिशोर सिंह ने अपनी बात रखते हुए जीतन राम मांझी, चिराग पासवान सहित अन्य नेताओं पर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि समाज के संपन्न वर्ग के लोगों को अपने ही समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए आरक्षण का लाभ छोड़ने पर विचार करना चाहिए, ताकि आरक्षण का वास्तविक लाभ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके तक पहुंच सके।
आरक्षण व्यवस्था, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकार को लेकर नंदकिशोर सिंह ने अपनी राय साझा की।
जानिए उन्होंने क्या कहा।
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Janata Dal (United) BJP Bihar
Lok Janshakti Party Chirag Paswan Jitan Ram Manjhi
JMD Social Welfare Foundation का प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ राज दरबार रिसॉर्ट, बसंत रोड, गड़खा (सारण) में मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि डॉ रूपेश कुमार ने JMD Social Welfare Foundation के उद्देश्यों, सामाजिक कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जानिए पूरी कहानी डॉ. प्रमोद कुमार यादव की जुबानी।
10/09/2026
भाजपा नेता को पत्रकार के घर पहुंचकर धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ी तस्वीर होटल के CCTV कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
#प्रभातखबर #पत्रकार
सारण जिला के गड़खा प्रखंड अंतर्गत कदना गांव में Jio नेटवर्क की खराब स्थिति से उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली उपलब्ध रहने के बावजूद नेटवर्क बार-बार बाधित होता रहता है। वहीं बिजली गुल होने पर नेटवर्क की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे मोबाइल कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होती हैं।
लगातार हो रही परेशानी को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने Jio कंपनी और संबंधित अधिकारियों से नेटवर्क व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उपभोक्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।
Anews Bihar की खास रिपोर्ट—कदना गांव में Jio नेटवर्क की बदहाल स्थिति।
सारण जिला के गड़खा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तपसी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिरांद परिसर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान NDA समर्थित लोजपा (R) के गड़खा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सीमांत मृणाल ने जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बाढ़ की इस विषम परिस्थिति में जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने का यह प्रयास मानवीय संवेदना और सामाजिक सहयोग का संदेश देता है।
जानिए सीमांत मृणाल की जुबानी
उनके साथ प्रदेश सचिव विपिन सिंह पटेल,प्रखंड अध्यक्ष सोनू सागर, युवा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव पंकज सिंह आदि मौजूद रहे
Chirag Paswan Lok Janshakti Party
Category
Website
Address
Garkha, Chapra
Chhapra
841311