Hey Chapra
We the team of hey chapra have this page for the development of Chapra.
छपरा सदर प्रखंड में बाढ़ राहत राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप!
बाढ़ पीड़ितों के लिए बांटे जा रहे राहत पैकेट में कम चूड़ा, चना और चना का सत्तू नहीं होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, एक पैकेट मोमबत्ती की जगह सिर्फ एक पीस दिए जाने की बात सामने आई। मामले को लेकर भाजपा नेता ने मौके पर हंगामा किया और व्यवस्था पर सवाल उठाए।
BiharNews HeyChapra
07/09/2026
छपरा में डॉक्टर विमला शाही से जुड़ी 20 लाख रुपये मुआवजे वाली खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद अब इस खबर को भारत में बैन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि साइबर थाने में शिकायत किए जाने के बाद खबर को सोशल मीडिया से हटाया जा रहा है, ताकि यह मामला ज्यादा लोगों तक न पहुंचे।
मामला वर्ष 2013 में गर्भवती शालू जैन की मौत से जुड़ा है। बिहार राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने करीब 12 साल चली सुनवाई के बाद डॉक्टर विमला शाही को दोषी ठहराते हुए ₹20 लाख मुआवजा और ₹20 हजार मुकदमा खर्च देने का आदेश दिया है।
सोनपुर पहुँचे सम्राट चौधरी, बाढ़ पीड़ितों संग खाया दाल-भात!
सारण DM वैभव श्रीवास्तव की जिलेवासियों से अपील
सारण में बाढ़ को लेकर DM वैभव श्रीवास्तव ने दिया अपडेट, बताया राहत-बचाव का हाल
सारण में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ताजा अपडेट साझा किया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी।
VaibhavShrivastava ChapraNews BiharNews FloodRelief HeyChapra
दरियापुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत अंतर्गत माही नदी के बांध के टूटने की सूचना पर जिले के प्रभारी मंत्री सह उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री ने स्थल का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान बिहार सरकार के प्रधान सचिव समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
BiharNews SaranNews ChhapraNews
छपरा: मांझी के इमादपुर बिनटोलिया के समीप दहा नदी का बांध टूट गया, जिससे बाढ़ का पानी तेजी से गांव में घुस रहा है। स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
SaranNews ChhapraNews BiharNews
सारण में बाढ़ का कहर जारी
दरियापुर के अकबरपुर, मोहन कोठियां गांव में रविवार सुबह माही नदी का बांध 10-15 फीट तक टूट गया, जिससे खेतों और डेरा क्षेत्र में पानी तेजी से फैल रहा है।
DM वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन की टीम बांध को बंद करने में जुटी है।
सारण के 7 प्रखंडों के 35 पंचायतों के 109 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 2.12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
ChhapraNews
06/09/2026
छपरा में डॉक्टर की लापरवाही का मामला, 20 लाख का हर्जाना
2013 में छपरा के भगवान बाजार स्थित भूमिजा चिकित्सा केंद्र में गर्भवती शालू जैन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पति नीरज जैन ने डॉक्टर विमला शाही पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 2014 में उपभोक्ता आयोग में शिकायत की थी।
पति के अनुसार, शालू को तेज पेट दर्द और बच्चे की हलचल बंद होने की शिकायत थी, लेकिन डॉक्टर ने शारीरिक जांच किए बिना पुरानी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर सब सामान्य बताया।
बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना ले जाया गया, जहां गर्भ में शिशु की पहले ही मौत होने और संक्रमण फैलने की बात सामने आई। इलाज के दौरान 11 अक्टूबर 2013 को शालू की मौत हो गई।
करीब 12 साल चली सुनवाई के बाद बिहार राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने डॉक्टर को दोषी ठहराते हुए 20 लाख रुपये मुआवजा और ₹20 हजार मुकदमा खर्च देने का आदेश दिया।
आदेश के अनुसार, समय पर भुगतान नहीं करने पर 8% सालाना ब्याज भी देना होगा।
ChhapraNews
Category
Contact the business
Address
Chapra
Chhapra
841301
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Hey Chapra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.