Dr Pranjal Rathi
Oral and maxillofacial surgeon
Mds omfs
@ doon dental square & dentoplus dental clinic dehradun)
6+ years of experience
हमारे पास एक मरीज आया, जिसका 2-wheeler accident हुआ था। Accident के बाद मरीज को मुँह खोलने में परेशानी थी और चेहरे के दाहिने हिस्से में काफी swelling थी।”
“हमने मरीज का clinical examination किया और radiographs करवाए। जांच में पता चला कि मरीज को right angle fracture of mandible यानी निचले जबड़े के right angle पर fracture था।”
“Fracture की severity और displacement को देखते हुए मरीज के लिए ORIF — Open Reduction and Internal Fixation की planning की गई।”
“मरीज की surgery General Anesthesia के under की गई और fractured segments को सही position में लाकर fixation किया गया।
आइए जानते हैं ओरल एंड मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन करते क्या हैं ?
हाल ही में हमारे पास तालू (Palate) में सूजन की शिकायत लेकर एक मरीज आए, जिन्हें जांच के बाद नासोपैलेटाइन सिस्ट (Nasopalatine Cyst) होने का पता चला। हमने त्वरित कदम उठाते हुए एक माइनर सर्जरी के जरिए इस सिस्ट को पूरी तरह और सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया है।
सटीक जांच और सुरक्षा के लिए सिस्ट के सैंपल को बायोप्सी के लिए भेज दिया गया है, और सर्जरी के बाद टांके (Sutures) लगाकर मरीज को आरामदायक स्थिति में डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सलाह: चेहरे या मुंह के भीतर होने वाली किसी भी असामान्य सूजन या दर्द को नजरअंदाज न करें। किसी भी ओरल और फेशियल समस्या के सही इलाज के लिए हमेशा अपने मैक्सिलोफेशियल सर्जन (Maxillofacial Surgeon) से संपर्क करें और सुरक्षित रहें……:
18/07/2026
आज जब ये पेशेंट हमारे पास आए, तो उनका एक दांत मिसिंग था। ट्रीटमेंट के पहले स्टेप में हमने सर्जरी के जरिए डेंटल इम्प्लांट प्लेस किया।
अब अगले स्टेज में हम इस पर कैप लगाने जा रहे हैं, जिससे इनका ये दांत बिल्कुल पहले जैसा नेचुरल हो जाएगा और ये फिर से सामान्य जीवनशैली में सहज महसूस कर सकेंगे ।
आइए जानते हैं क्या हर impacted wisdom tooth को निकलवाना जरूरी होता है ?
क्या आपके दाँतो का संक्रमण जबड़े की हड्डी की तरफ़ बढ़ रहा है ?
03/07/2026
आज हमारे पास एक पेशेंट आए जिन्हें ओरल कैविटी (मुँह के अंदर) में एक ग्रोथ थी, जिसे Pyogenic Granuloma जैसा लग रहा था , हमने पूरी सावधानी के साथ इसे सर्जरी के ज़रिए निकाला (Excision) और टांके (Sutures) लगाकर उस जगह को सुरक्षित रूप से बंद कर दिया है। आगे की सटीक जांच के लिए इस सैंपल को ओरल पैथोलॉजी रिपोर्टिंग के लिए भेज दिया गया है।
याद रखें: मुँह के अंदर की छोटी से छोटी समस्या भी बाद में बड़ी हो सकती है।
अपनी ओरल हाइजीन (मुँह की सफ़ाई) का पूरा ध्यान रखें।
मुँह में किसी भी तरह की गांठ, सूजन या ग्रोथ को मामूली समझकर नज़रअंदाज़ न करें।
अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को ऐसी कोई समस्या है, तो बिना देर किए अपने डेंटिस्ट से संपर्क करें!
Do you know what is osmf ????
26/06/2026
हाल ही में हमारे पास एक पेशेंट आए, जो काफी समय से अपने चेहरे के बाईं तरफ भारीपन (left side heaviness) और असहजता से परेशान थे।
जब हमने जांच की, तो कुछ साल पहले उन्होंने कहीं से अपना दांत निकलवाया था, लेकिन उस दांत की जड़ का एक हिस्सा (root) उनके साइनस के अंदर ही छूट गया था। लंबे समय तक साइनस में रूट रहने के कारण वहां गंभीर इन्फेक्शन हो चुका था।
हमने कैल्डवेल-लुक सर्जरी (Caldwell-Luc Surgery) के जरिए साइनस के अंदर फंसे उस रूट और पूरे इन्फेक्शन को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया है। अब हमारे पेशेंट पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें उस भारीपन से राहत मिल चुकी है।
Category
Website
Address
Doon Dental Square & Dentoplus Dental Clinic
Dehra Dun