Phulo Devi Netam
Member of Parliament (Second Term) -Rajya Sabha, State President- Chhattisgarh Mahila Congress Committee, Ex MLA - Keshkal.
बार-बार होने वाले पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया था और आज पूरे देश में इसी मुद्दे पर गंभीर बहस हो रही है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह संकट पैदा किसने किया? छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर लगातार पेपर लीक होते रहे और व्यवस्था सवालों के घेरे में रही। ऐसे में भाजपा सरकार का अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करना उचित नहीं है।
यह छात्रों के संघर्ष की जीत है। उनकी न्याय की मांग को स्वीकार किया गया है और यह साबित हुआ है कि जब छात्र एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करते हैं, तो सत्ता को भी उनकी बात सुननी पड़ती है।
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी बचाने के लिए पूरी भाजपा उनके बचाव में उतर आई है।
मगर हम भूले नहीं हैं कि संसद की ओर बढ़ रहे देश के युवाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। उन पर आँसू गैस के गोले छोड़े गए, पैलेट दागे गए, महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ, उनके कपड़े फाड़े गए।
इन घटनाओं के बाद अब पेपर लीक के मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों और त्वरित सज़ा की घोषणा की जा रही है।
यह पर्याप्त नहीं है।
देश का युवा किसी की औपचारिक घोषणाएँ या दिखावटी संवेदनाएँ नहीं चाहता। वह न्याय चाहता है, जवाबदेही चाहता है और अपनी जायज़ मांगों के पूरा होने की अपेक्षा रखता है।
यदि सरकार वास्तव में गंभीर है, तो इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से होनी चाहिए।
देश के छात्रों के भविष्य को रौंदने वाली मोदी सरकार अब पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को बुलंद कर रहे कांग्रेस साथियों के साथ मुझे भी दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है।
लेकिन न हमारी लड़ाई रुकेगी, न हमारी आवाज़ दबेगी और न ही हमारा संकल्प टूटेगा।
देश के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जवाब देना होगा और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ेगा।
21/07/2026
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
19/07/2026
आज रायपुर स्थित निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
18/07/2026
आज निवास कार्यालय में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े जी एवं मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया जी ने शिष्टाचार भेंट की।
18/07/2026
आज निवास कार्यालय में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा जी एवं बिंद्रानवागढ़ विधायक श्री जनक राम ध्रुव जी ने शिष्टाचार भेंट की।
18/07/2026
आप सभी का स्नेह, प्रेम और विश्वास ही मेरी ऊर्जा है, मेरे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और अक्षय पूंजी है।
गत रात्रि रायपुर में मेरे द्वारा आयोजित रात्रिभोज में पधारे कांग्रेस परिवार के सभी वरिष्ठ नेताओं, सम्माननीय जनप्रतिनिधियों एवं सभी आदरणीय आगंतुकों का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ।
आप सभी की आत्मीय उपस्थिति, स्नेह और शुभकामनाओं ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। राज्यसभा के लिए मेरे पुनर्निर्वाचन के अवसर पर आपने जो शुभकामनाएँ, आशीर्वाद और विश्वास व्यक्त किया, उसके लिए मैं आप सभी की हृदय से कृतज्ञ हूँ।
आप सभी का यह स्नेह, सहयोग और विश्वास मुझे सदैव जनसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
एक बार पुनः आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏
15/07/2026
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी एवं दुर्ग के पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माताजी, श्रद्धेय श्रीमती शांति देवी वोरा जी के निधन पश्चात आज उनके निवास पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदनाएँ व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
ॐ शांति
15/07/2026
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नकटी गाँव से राजभवन तक आयोजित "नकटी न्याय पदयात्रा" में सहभागिता कर नकटी के 85 प्रभावित परिवारों की आवाज़ को बुलंद किया।
यह यात्रा उन परिवारों के दर्द, संघर्ष और न्याय की पुकार है, जिनके आशियाने उजड़ गए और जिनके अधिकार आज भी उपेक्षित हैं। लोकतंत्र में किसी भी नागरिक के सम्मान, अधिकार और न्याय से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहेगी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi