Chander Kumar

Chander Kumar

Share

A true public servant in Himachal Pradesh. Ex .M.P, Minister, Chairman of Himachal Pradesh Backward Classes Finance and Development Corporation

Photos from Chander Kumar's post 20/09/2026

कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चलवाड़ा में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कॉलेज प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पढ़ाता नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करता है। एक योग्य शिक्षक का प्रभाव कई पीढ़ियों तक रहता है।

विद्यार्थियों से आह्वान किया कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

आज हमारी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। एक लड़की को शिक्षित करना पूरे परिवार को शिक्षित करने के समान है। शिक्षा जीवन की ऐसी पूंजी है, जो हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देती है।

प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध हो।

शिक्षित युवा, संस्कारित पीढ़ी और मजबूत हिमाचल—यही हमारा संकल्प है। 🙏📚

Photos from Chander Kumar's post 18/09/2026

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलौहड़ा में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक कला मंच तथा डिजिटल लाइब्रेरी एवं 3 स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया।

विद्यालय में आयोजित 33वीं उपमंडल स्तरीय साइंस कांग्रेस का भी शुभारंभ किया।सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार’ विषय पर आधारित दो दिवसीय साइंस कांग्रेस में उपमंडल के 65 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 385 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बाल वैज्ञानिकों से उनके मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

18/09/2026

#विकास_की_राह_ज्वाली

17/09/2026

हिमाचल के पारंपरिक सैर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🌾

सैर पर्व हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमारी मिट्टी से जुड़े संस्कारों और लोक विरासत की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करता है।

Photos from Chander Kumar's post 16/09/2026

आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला में स्तरोन्नत पुलिस थाने का उद्घाटन किया। पुलिस चौकी से स्तरोन्नत किए गए इस पुलिस थाने में एक थाना प्रभारी, तीन सहायक उप निरीक्षक, पांच मुख्य आरक्षी तथा 16 आरक्षी तैनात किए जाएंगे। इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल होंगी। कोटला पुलिस थाना बनने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा स्थानीय लोगों को पुलिस सेवाएं सुगमता से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

16/09/2026

सूचनार्थ

Photos from Chander Kumar's post 14/09/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में आयोजित अंडर-19 लड़कों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज समापन किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 33 विद्यालयों के 534 विद्यार्थियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, चैस, बैडमिंटन और खो-खो खेलों में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई दी तथा पुरस्कार वितरित किये !अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को जीवन में कम से कम एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिए और उसमें निपुण बनने का प्रयास करना चाहिए। खेलों से जहां बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं उनका मानसिक विकास भी होता है।

शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को केवल खेल प्रतियोगिताओं के समय ही खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित न करें, बल्कि पूरे वर्ष विद्यालय में खेल गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखें, ताकि विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके।

प्रदेश सरकार विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा एवं खेलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश के चयनित विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ा जा रहा है तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

14/09/2026

🇮🇳 हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳

हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की पहचान है। आइए, हिंदी को सम्मान दें और अपने दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें।

14/09/2026

श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

गणपति बप्पा आपके जीवन से सभी विघ्न-बाधाओं को दूर करें और सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता से आपका जीवन भर दें।

गणपति बप्पा मोरया!
मंगलमूर्ति मोरया! 🙏

Category

Website

Address


Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chander Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Delhi.