SaVi Classes
A home based tutorial with innovative & proactive approach. Our hard work & parents' focus on a child form a healthy environment to learn & grow.
मेरी आयु 40 वर्ष है और जब से वोट देना शुरू किया तब से लेकर आज तक मैंने केवल एक पार्टी को ही वोट दिया है-भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह कमल.. इन सत्ताकालोंं के दौरान मैंने BJP सरकार को सहयोग व धैर्य पूर्वक ऑब्जर्व & सपोर्ट भी किया किंतु वर्तमान term में इन्होंने हरामखोरियों, भ्रष्टाचार, कुकर्मों, अत्याचारों, अमानवीयता, असंवेदनशीलता, बेईमानी व मक्कारियों की पराकाष्ठा को पार कर लिया है और इनके नेता/जनप्रतिनिधि, सरकारी नौकरशाह/अधिकारी, शासन तंत्र सभी मिलकर मुझ जैसे करोड़ों नागरिकों के मान~सम्मान, वर्तमान~भविष्य, शिक्षा~स्वास्थ्य, तन~मन~धन, हमारे मस्तक और छाती सभी कुछ को अपने सत्ता के घमंड और नशे में जूते तले रौंद रहे हैं लगातार बिना रूके। मैं व्यक्तिगत तौर पर यह प्रण ले रहा हूं कि अब आजीवन भाजपा की वोट नहीं दूंगा, चाहे विपक्ष को वोट दूं या ना दूं वह उनके कर्मों से डिसाइड होगा किंतु इन्होंने अपनी असलियत व खोखलेपन को जनता को पूर्णतया दिखा दिया है। यदि सबका हिसाब किताब एक सा लगा, तो बेहतर है अपना कीमती वोट ही नहीं दूंगा। देश का हर आम नागरिक और बच्चा-बच्चा यह होता हुआ देख रहा है कि इस शासनकाल के बाद अगली सुबह यह रीढ़विहीन नेता लोग (including our beloved Modi ji) जहां पहले थे उससे भी और अधिक गर्त/शून्य में जा चुके होंगे। ईश्वर हमें कोई बेहतर पार्टी या बेहतर नेतृत्व दे, जो देश को सच में हमें विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ काम करे, बिना बोलवचन। यह समय भी बीत जाएगा और आशा है कि बेहतर सवेरा आयेगा भारत के लिए। जय हिन्द, वंदे मातरम् 🇮🇳🙏
क्या भारतीय वाहन चालक सिर्फ एक 'रेवेन्यू सोर्स' बनकर रह गए हैं? आज एक आम नागरिक अपनी मेहनत की कमाई से जब गाड़ी खरीदता है, तो वह सबसे पहले उस पर भारी-भरकम जीएसटी और कंपनसेशन सेस देता है। इसके बाद स्टेट गवर्नमेंट को 'लाइफटाइम रोड टैक्स' का भुगतान किया जाता है। पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही फिर से दुनिया के सबसे ऊंचे फ्यूल टैक्सेस का बोझ हमारी जेब खाली कर देता है। और जब आप इन्हीं टैक्स के पैसों से बनी सड़कों पर गाड़ी लेकर निकलते हैं, तो हर कुछ किलोमीटर पर टोल प्लाजा के नाम पर दोबारा रेंट वसूला जाता है। क्या यह दोहरा टैक्सेशन नहीं है?
बात यहीं खत्म नहीं होती। देश के ऑयल इंपोर्ट बिल को कम करने के लिए हम ई-20 (E20) फ्यूल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो नेशन बिल्डिंग के नाम पर हमारी गाड़ी के इंजन और माइलेज, दोनों की आहुति दे रहा है। एक तरफ सरकार हमसे उम्मीद करती है कि हम राष्ट्रहित में माइलेज का नुकसान सहें, और दूसरी तरफ वही सरकार टोल टैक्स के जरिए हमसे आर्थिक वसूली भी जारी रखे हुए है।
इतिहास गवाह है कि जब कोई सरकार अपने नागरिकों पर हर कदम पर टैक्स का बोझ डालती है, तो वह टैक्स नहीं, बल्कि एक ऐसी मजबूरी बन जाता है जिसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। टोल का पैसा वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लिया जाता है, लेकिन हकीकत में सड़कों की दुर्दशा और आए दिन होने वाले हादसे किसी और ही कहानी की गवाही देते हैं। अगर सड़कें सुरक्षित नहीं हैं और सुविधाएं नदारद हैं, तो प्रीमियम टोल किस बात का? अब समय आ गया है कि इस 'टोल-टैक्स' मॉडल की सच्चाई को समझा जाए। अगर हम गाड़ी खरीदने पर, चलाने पर और सड़क इस्तेमाल करने पर पहले ही भुगतान कर चुके हैं, तो क्या हाईवे से टोल टैक्स को पूरी तरह खत्म नहीं कर देना चाहिए? यह कोई खैरात नहीं, बल्कि उस आम नागरिक का वाजिब हक है जो पहले ही टैक्स के बोझ तले दबा हुआ है। जागिए और इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाइए।
जंतर-मंतर का 'शांतिपूर्ण' लाठीतंत्र: एक सरकारी तमाशा
'प्रोफेशनल पुलिसिंग' का अद्भुत नज़ारा: सत्ता के अहंकार में चूर हुक्मरानों ने जंतर-मंतर पर अपनी 'प्रोफेशनल' पुलिसिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहाँ निहत्थे छात्रों, युवाओं और महिलाओं पर लाठियां बरसाकर उन्होंने अपने कायरतापूर्ण शौर्य का मेडल खुद ही अपने गले में पहन लिया।
वर्दी और बिना वर्दी वाले 'सरकारी गुंडे': प्रशासन ने यह पूरी तरह सुनिश्चित किया कि अत्याचार में कोई कमी न रहे, इसलिए वर्दी के साथ-साथ बिना वर्दी वाले कर्मियों ने भी प्रदर्शनकारियों के बाल खींचकर और सिर फोड़कर अपनी 'ड्यूटी' को जिस शिद्दत से निभाया, वह सरकार की तानाशाही की असली और खौफनाक तस्वीर है।
अहंकार में सुलझते मुद्दे को उलझाना: जो मसला समय रहते थोड़ी सी सूझबूझ, नेतृत्व की परिपक्वता और संवाद से बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सकता था, उसे सत्ता के नशे और घमंड में जानबूझकर हिंसक रणभूमि में बदल दिया गया ताकि उठती हुई हर जायज़ आवाज़ को बलपूर्वक कुचला जा सके।
बेशर्मी का 'निर्दोष नैरेटिव': इतनी क्रूरता और ज्यादती के बाद भी पुलिस और अधिकारियों ने बेशर्मी का चश्मा पहनकर यह झूठा नैरेटिव गढ़ दिया कि कोई बल प्रयोग हुआ ही नहीं; शायद प्रशासन के अनुसार लाठियां और आंसू गैस के गोले हवा में खुद ही उड़कर लोगों के सिर पर गिर रहे थे!
तानाशाही को आईना: सच तो यह है कि यह निर्मम लाठीचार्ज आंदोलनकारियों पर नहीं, बल्कि इस डरपोक, खोखले और अहंकारी सिस्टम के मुंह पर वह करारा तमाचा है, जो चीख-चीख कर बता रहा है कि इनकी सत्ता की जड़ें अब जनता के तीखे सवालों से कांपने लगी हैं।
28/03/2026
जय श्री राधे कृष्ण
जय श्री श्याम बाबा
शुभ कामदा एकादशी 🙏❤️🪔
🚩 Kamada Ekadashi Special | Bhaav Bhakti Shakti Ka Bhajan | Jai Shree Shyam Ji 🙏 | कामदा एकादशी 2026 🙏 Jai Shree Shyam! 🙏On the supremely auspicious and deeply sacred occasion of Kamada Ekadashi (कामदा एकादशी) — lovingly known as Gyaras (ग्यारस) among cror...
20/03/2026
Jai Mata NavDurge Jai Mata Brahmacharini
#ब्रह्मचारिणी #माता
🌺 माँ ब्रह्मचारिणी दर्शन: Navratri Day 2 Special | Navdurga Shorts 🙏🪔❤️ नवरात्रि Mata Brahmacharini 🙏 माँ ब्रह्मचारिणी के दर्शन मात्र से पूरी होगी हर मनोकामना! | Navratri Day 2 | The Divine Grace of Maa Brahmacharini 🪔जय माता दी! 🙏 नवरात्रि...
18/03/2026
जय माता दी शुभ नवरात्रि सभी को, माता ए इस अद्भुत भजन कीर्तन को सुनिए झूमिए
Like & शेयर कीजिए और सब्सक्राइब भी कीजिए
ाता_दी #दुर्गा मैया
#चैत्र #नवरात्र #नवरात्री शुभ #नवरात्रि जय #मातारानी #भजन #कीर्तन ां_शेरावाली #शेरावाली #जोतावाली #मेहरावली #पहाड़ावाली #दातिये #हैप्पी #नवरातें #वैष्णो #माता_वैष्णो #नवदुर्गे
🌺 New Navratri Bhajan 2026 | Mata NavDurge Keertan | माता नव दुर्गा भजन | Navratri Special Song 🙏🪔🐅 जय माता दी 🙏🪔🐅 Welcome the divine presence of Mother Durga this Navratri with our brand new Keertan and Bhajan dedicated to Mata NavDurge! As we celebrate...
21/02/2026
फाल्गुन मेला 2026 जय श्री श्याम बाबा
#श्याम भक्ति में डूब जाओ! हर संकट हर लेते हैं बाबा #खाटूश्याम #फाल्गुनमेला #खाटू Jai Shri Shyam 🙏🌹 🪔 जय श्री श्याम! 🙏 फाल्गुन का महीना आ गया है और बाबा श्याम के दरबार में खुशियों का मेला सज चुका है। इस पावन अवसर पर आप ....
#महाकुंभ 2025 में #भारतीय रेलवे ने नया इतिहास रच दिया: आरक्षित टिकट लेकर भी आम जनता ठगी जा रही है, क्योंकि ट्रेन में सीटें पहले ही ‘बिना टिकट वीआईपी(अराजक, हिंसक, उन्मादी) यात्रियों’ द्वारा हड़प ली जा रही है। नेतृत्व~तंत्र~प्रशासन आँख मूंदे बैठा है और सरकार हाथ खड़े कर चुकी है, दिखावा चरम पे चालू है। परमपूज्य प्रधानमंत्री, परमआदरणीय मुख्यमंत्री और महामानव रेलमंत्री शायद ‘शेखचिल्ली विकास एक्सप्रेस’ में बैठे हैं, जहां जगह की कोई कमी नहीं होगी! बाकी उत्तर प्रदेश में VIP और VVIP कल्चर के बारे में तो बच्चा-बच्चा जानता ही है, कि कैसे यह महाकुंभ असल में दो महाकुंभों में बंट गया है: एक पैदल चलते आम गरीब का और एक नीली/लाल बत्ती वाले संपन्न शक्तिशाली अमीर का। आम गरीब यात्रियों की जान जाए तो जाए, भगदड़ मचे तो मचे—किसे फर्क पड़ता है?? बस जुमले चलते रहें और जनता मूर्ख बनती रहे! जय हिंद, जय गंगा मैया।
21/01/2024
🕉जय श्री राम! आज का दिन है अनंत काल तक यादगार...
2️⃣2️⃣ जनवरी 2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣, वो पावन तिथि जिसने स्वर्णिम इतिहास रच दिया!
रामलला के पावन मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का महापर्व सिर्फ "जीवन में एक बार" वाला अवसर नहीं, बल्कि सृष्टि के कण-कण में रामत्व के जागरण का पावन क्षण है! ✨आज इस पावन दिवस को दूसरी दिवाली मनाएंगे! घर-घर में दीप जलाएं, भजन-कीर्तन करें, रामलीला का आयोजन करें। आइए मिलकर इस अद्भुत अध्याय का जश्न मनाएं। ✨भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं:
भगवान राम - धर्म, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक।
माता सीता - समर्पण, पतिव्रता और धैर्य की मूरत।
लक्ष्मण जी - भाईचारे और निष्ठा का उदाहरण।
हनुमान जी - सेवा, शक्ति और बुद्धि का प्रतीक।
🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉
जय सिया राम! जय श्री राम! जय सिया राम! जय श्री राम! जय सिया राम! जय श्री राम! जय सिया राम! जय श्री राम! जय सिया राम! जय श्री राम!
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Vihar
Delhi
110062
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when SaVi Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.