National Adda
News and ground reporting
जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र में पाल समाज का सम्मान समारोह आयोजन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में हुआ। आयोजन में अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आयोजक श्री मणेन्द्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल को अंग वस्त्र और शोहरतगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र पाल ने माता अहिल्या बाई होलकर का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने कहा कि पाल समाज की लोककथाओं और गीतों में आज भी उनके राजाओं, वीरों और पशुपालन संस्कृति की झलक मिलती है। आधुनिक युग में पाल समाज एक संगठित और प्रगतिशील समाज के रूप में उभर रहा है, जो शिक्षा, राजनीति, और व्यापार के क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पाल समाज को राजनैतिक महत्व एवं प्रतिनिधित्व देने का कार्य प्रमुखता से किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पाल समाज एकजुट होकर समाजवादी सरकार बनाने का कार्य करेगा।
बृजभूषण तिवारी सभागार में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में हाथ उठाकर 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह के संयोजक श्री
मणेन्द्र मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के हाथों से पाल समाज के 200 लोगों को गमछा प्रदान कर सम्मानित किया। जिनमें प्रमुख रूप से राम तीरथ पाल,राम लखन पाल,संतराम पाल, समपूरन पाल,किशन पाल,धर्म पाल ,मंगरू पाल , घनश्याम पाल सहित पाल समाज के अन्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सर्वश्री जिला अध्यक्ष सर्वश्री लाल जी यादव सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
पत्रकारिता का धर्म जनहित और सच्चाई के साथ खड़ा होना है
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की शोहरतगढ़ तहसील इकाई की ओर से कृष्ण मुरारी मैरिज हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता, पत्रकारों की जिम्मेदारियों और सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी समेत मंडल, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि जनहित और सच्चाई की आवाज उठाना है। पत्रकारों से तथ्यों की पुष्टि कर निष्पक्ष समाचार प्रसारित करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर दैनिक भास्कर के पत्रकार अब्दुल अली एवं NATIONAL ADDA से अशरफुल हक़ का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसील महामंत्री मुश्तनशेरुल्लाह ने किया। इस दौरान पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
शोहरतगढ़ में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता ने बताईं अपनी समस्याएं
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिसवा, महमूदवा ग्रांट, अतरी बाजार और तुलसियापुर सहित कई गांवों और बाजारों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने टूटी सड़कों, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी समस्याएं सामने रखीं। लोगों ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। किसान भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सुन रही है और उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों की बेहतरी और बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं को हर उचित मंच पर उठाया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने डॉ. नादिर सलाम का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों का समर्थन किया। इस मौके पर
अबू सहमा प्रधान , इस्लाम, अलाउद्दीन, फैजुल इस्लाम,आशीष,करना आदि लोग उपस्थित रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सद्दाम खान ✍️
सिद्धार्थनगर, बस्ती
बढ़नी में अंडरपास निर्माण व ट्रेनों के ठहराव की मांग, रोहित कुमार ‘मीत’ ने महाप्रबंधक के समक्ष उठाए जनहित के मुद्दे!
बढ़नी। पूर्वोत्तर रेलवे की सलाहकार समिति की बैठक में समिति सदस्य रोहित कुमार ‘मीत’ ने बढ़नी क्षेत्र की विभिन्न रेल संबंधी समस्याओं को महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों को आए दिन आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए बढ़नी में अंडरपास का निर्माण कराने तथा आवश्यक सर्वे एवं कार्यवाही शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया।
बैठक में रोहित कुमार ‘मीत’ ने ट्रेन संख्या 15069/15070 में एसी स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर एवं लखनऊ जाना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन में पर्याप्त स्लीपर सुविधा नहीं होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इसके साथ ही बढ़नी रेलवे स्टेशन, जो नेपाल सीमा के निकट एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, पर विभिन्न प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग भी की गई। उन्होंने क्षेत्र की यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और स्टेशन को अधिक सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। रोहित कुमार ‘मीत’ ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा और उनके सुरक्षित एवं सुगम रेल सफर के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर मीत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित लोगों के हित में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई। सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर द्वारा रोहित कुमार ‘मीत’ को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
देश के आखिरी टाउन बढ़नी नेपाल बॉर्डर में रेलवे फाटक इक बड़ी समस्या बन चुकी है , यहां ओवर ब्रिज की है सख्त जरूरत ।
13/09/2026
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के सिद्धार्थनगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारी बैठक सम्पन्न
मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रमुख नेता,पदाधिकारी,जोनल,सेक्टर प्रभारी करेंगे स्वागत
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के 15 सितंबर को सिद्धार्थनगर जनपद आगमन पर सनई चौराहे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन शोहरतगढ़ कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में 15 सितंबर को सुबह जोगिया उदयपुर तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की सहमति बनी जिसमें शोहरतगढ़ विधानसभा के सभी प्रमुख पदाधिकारी,नेतागण, जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों के शामिल होने की अपील की गई।
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया। तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का बुद्धभूमि सिद्धार्थनगर आगमन जनपद के समाजवादियों के लिए उल्लास का विषय है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के संदेश और समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और 2027 में शोहरतगढ़ विधानसभा से समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे। बैठक में पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को अभूतपूर्व और सफल बनाने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर सर्वश्री गोपाल फौजी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, शकील शाह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक, हरिनाथ यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, राकेश दूबे जोनल प्रभारी,अजय चौरसिया राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
नेपाल के मधेश प्रदेश सरलाही से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के लीडर व संसद अमरेश कुमार सिंह के मौजूदगी में अपनी बात रखते हुए केंद्रीय महा अधिवेशन प्रतिनिधि मौलाना मशहूद खान नेपाली अपनी बात रखते हुए ।
सिद्धार्थनगर से दर्दनाक खबर सामने आई है…
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी सरयू नहर पुल के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मधवानगर निवासी विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। विजय शर्मा की मौत से पांच मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
11/09/2026
बढ़नी नहर के पास हुआ एक्सीडेंट PHC बढ़नी पहुंचाया जा रहा है ।
बढ़नी ब्लॉक में दावा बाहर से लिखने का आरोप
सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लॉक में दवाओं की बाहर से लिखने प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि दवाओं को बाहर से मंगवाने के नाम पर नियमों की अनदेखी और धांधली की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
Category
Address
Okhla
Delhi
110020
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when National Adda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.