FNB 24

FNB 24

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from FNB 24, Media/News Company, Dhanbad.

15/09/2026

दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी खान

कोलकाता से गिरफ्तारी..........

फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद...................

हत्या-रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश.............

धनबाद : धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं।

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकाने पर कार्रवाई कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

एसएसपी के अनुसार, बंटी खान से पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

फिलहाल बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी।

वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी।

15/09/2026

बीआईटी सिंदरी में इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 का हुआ समापन

सिंदरी : बीआईटी सिंदरी में नव प्रवेशित बीटेक विद्यार्थियों के लिए, आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 के अंतिम दिवस, को विभिन्न छात्र क्लबों के परिचयात्मक सत्रों के साथ, कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिवस का शुभारंभ गांधी रचनात्मक समिति (जी आर एस) के परिचयात्मक सत्र से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को क्लब की विभिन्न गतिविधियों, प्रमुख आयोजनों एवं संस्थान में उसके योगदान से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता, तथा सामुदायिक सह भागिता से संबंधित, गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात सर्जना का ओरिएंटेशन आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों को सर्जना की साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों, प्रमुख आयोजनों तथा संस्थान की साहित्यिक परंपरा में, उसके योगदान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में काव्य-पाठ एवं अन्य साहित्यिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक आनंद लिया। इस सत्र ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों में साहित्य, कविता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति, रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान किया। अंतिम चरण में स्पोर्ट्स क्लब का ओरिएंटेशन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को क्लब की विभिन्न खेलकूद गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं सह भागिता के अवसरों से परिचित कराया गया। इस दौरान खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया। स्पोर्ट्स क्लब के परिचयात्मक सत्र के साथ ही, इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 का, औपचारिक समापन हुआ। समग्र कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियों से, परिचित कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में, एक सशक्त शुरुआत प्रदान की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोफेसर डॉक्टर आर के वर्मा (चेयरमैन, इंडक्शन प्रोग्राम), प्रोफेसर डॉक्टर राहुल कुमार (कन्वेनर, इंडक्शन प्रोग्राम) एवं प्रोफेसर संजय पाल का सक्रिय योगदान रहा। वहीं प्रोफेसर विजय कुमार बेसरा, डॉक्टर सोमनाथ साहा, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, डॉक्टर उस्निस बनर्जी, डॉक्टर प्रियंका कुमारी, डॉक्टर कोमल कुमारी, डॉक्टर शबनम स्वाती मिंज, प्रोफेसर प्रशांत रंजन मालवीय एवं डॉक्टर निरुपमा एवं छात्र समन्वयकों का विशेष सहयोग रहा।

15/09/2026

धनबाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान का सड़क पर निकाला परेड

पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से किया गया गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की थी तैयारी

बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले है दर्ज।

15/09/2026

सिंदरी। बीआईटी सिंदरी में नवप्रवेशित बी.टेक. विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम २०२६ के अंतिम दिवस, १३ सितंबर को विभिन्न छात्र क्लबों के परिचयात्मक सत्रों के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस का शुभारंभ गांधी रचनात्मक समिति (जी.आर.एस.) के परिचयात्मक सत्र से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को क्लब की विभिन्न गतिविधियों, प्रमुख आयोजनों एवं संस्थान में उसके योगदान से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात सर्जना का ओरिएंटेशन आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों को सर्जना की साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों, प्रमुख आयोजनों तथा संस्थान की साहित्यिक परंपरा में उसके योगदान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में काव्य-पाठ एवं अन्य साहित्यिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस सत्र ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में साहित्य, कविता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

अंतिम चरण में स्पोर्ट्स क्लब का ओरिएंटेशन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को क्लब की विभिन्न खेलकूद गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं सहभागिता के अवसरों से परिचित कराया गया। इस दौरान खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

स्पोर्ट्स क्लब के परिचयात्मक सत्र के साथ ही इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम २०२६ का औपचारिक समापन हुआ। समग्र कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियों से परिचित कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त शुरुआत प्रदान की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. (डॉ.) आर. के. वर्मा (चेयरमैन, इंडक्शन प्रोग्राम), प्रो. (डॉ.) राहुल कुमार (कन्वेनर, इंडक्शन प्रोग्राम) एवं प्रो. संजय पाल का सक्रिय योगदान रहा। वहीं प्रो. विजय कुमार बेसरा, डॉ. सोमनाथ साहा, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. उस्निस बनर्जी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. शबनम स्वाती मिंज, प्रो. प्रशांत रंजन मालवीय एवं डॉ. निरुपमा एवं छात्र समन्वयकों का विशेष सहयोग रहा।

Photos from FNB 24's post 15/09/2026

धनबाद/दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के रेवाड़ा गाँव से निकलकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन के नेतृत्व तक पहुँचना श्री इम्तियाज़ अहमद की प्रेरणादायी उपलब्धि है। BIT Sindri के गौरवशाली पूर्व छात्र श्री अहमद की इस उपलब्धि से बिहार, BIT Sindri तथा संस्थान के alumni में हर्ष और गर्व का माहौल है।

श्री इम्तियाज़ अहमद ने BIT Sindri से Electronics & Communication Engineering की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्ष 1998 में ISRO से अपने अंतरिक्ष करियर की शुरुआत की। अपनी तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, निरंतर परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने ISRO के विभिन्न महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे INSAT-3DS, GSAT-20 और GSAT-2 सहित कई महत्वपूर्ण मिशनों से जुड़े रहे। EOS-05 Earth Observation Satellite Mission में उन्होंने Project Director की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

4 सितंबर 2026 को GSLV-F17 द्वारा EOS-05 के सफल प्रक्षेपण ने उनके विशिष्ट वैज्ञानिक एवं तकनीकी करियर में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।

गुरु को दिया सफलता का श्रेय

श्री अहमद की उपलब्धि का सबसे भावपूर्ण पक्ष उनके गुरु एवं प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. डी. के. सिंह, वर्तमान कुलपति, Jharkhand University of Technology (JUT), Ranchi के प्रति उनकी कृतज्ञता है।

अपने गुरु को भेजे संदेश में श्री अहमद ने कहा—

“आज मैं ISRO में हूँ, तो इसमें आपके शिक्षण और मार्गदर्शन की बहुत बड़ी भूमिका है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसकी नींव मेरे BIT के दिनों में आपके सान्निध्य और शिक्षाओं से ही पड़ी थी। आप मेरे लिए सदैव मेरे गुरु रहेंगे।”

श्री अहमद का यह आत्मीय संदेश गुरु-शिष्य परंपरा की उस गहरी भावना को दर्शाता है, जिसमें विद्यार्थी अपनी सफलता के पीछे अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, संस्कार और प्रेरणा को जीवनभर सम्मान के साथ याद रखता है।

BIT Sindri के लिए गौरव का क्षण

इस उपलब्धि पर BIT Sindri के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि श्री इम्तियाज़ अहमद की सफलता पूरे BIT Sindri परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गाँव से निकलकर BIT Sindri में इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त करने वाला विद्यार्थी आज भारत के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन के नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा रहा है—यह संस्थान की शैक्षणिक विरासत और उसके alumni की उत्कृष्ट उपलब्धियों का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि श्री अहमद की यात्रा विद्यार्थियों को यह संदेश देती है कि प्रतिभा, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर परिश्रम के बल पर परिस्थितियों की सीमाओं को पार कर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

BIT Sindri परिवार में हर्ष

श्री इम्तियाज़ अहमद की उपलब्धि पर BIT Sindri के निदेशक प्रो. पंकज राय, वरिष्ठ शिक्षकों, विभागाध्यक्षों एवं alumni ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर डॉ. घनश्याम, Head TPO; डॉ. विजय पाण्डेय, HOD Mechanical Engineering; डॉ. राजीव वर्मा, Dean Student Welfare; डॉ. अमर प्रकाश, HOD Electronics & Communication Engineering; डॉ. इम्तियाज़ अहमद, ECE विभाग; डॉ. उमेश, BIT alumnus; प्रो. रामजी; प्रो. प्रफुल्ल, HOD Civil Engineering; प्रो. पी. के. सिंह, HOD Mining Engineering; श्री चित्ररंजन, श्री अजीत झा, श्री संजीव सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षकों एवं alumni ने श्री अहमद की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

गाँव से अंतरिक्ष तक—नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

श्री इम्तियाज़ अहमद की कहानी केवल एक वैज्ञानिक की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं और देश के भावी इंजीनियरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। रेवाड़ा गाँव से शुरू हुई उनकी यात्रा यह संदेश देती है कि सपनों की ऊँचाई आपकी शुरुआत से नहीं, बल्कि आपके संकल्प, ज्ञान, अनुशासन और निरंतर प्रयास से तय होती है।

BIT Sindri के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि उसके एक पूर्व छात्र ने अपनी तकनीकी शिक्षा और प्रतिभा को राष्ट्रसेवा तथा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की प्रगति से जोड़ा है।

श्री इम्तियाज़ अहमद को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर BIT Sindri परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।

बिहार को गर्व।
BIT Sindri को गर्व।
हर BITian को गर्व।
भारत को गर्व। 🇮🇳🚀

BIT Sindri — जहाँ इंजीनियरिंग की मजबूत नींव प्रतिभा को सपनों की उड़ान देती है।

15/09/2026

सिंदरी : झारखंड गणेश पूजा समिति के तत्वधान में टीओपी मैदान सिंदरी में 14 सितंबर से होने वाले गणेश पूजा मेला को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। करीब ढाई लाख रुपए की लागत से बने पूजा पंडाल की ऊंचाई करीब 60 फीट एवं चौड़ाई करीब 50 फीट है। 10 फीट के विघ्न विनाशक गणेश का प्रतिमा मेला के आकर्षण का केंद्र होगा। गणेश पूजा मेला के संस्थापक मिंटू मिश्रा ने बताया की पूजा का यह 24 वां वर्ष है। अगले वर्ष 2027 में सिल्वर जुबली के मौके पर विशेष आयोजन किया जाएगा। गणेश पूजा सह मेला को सफल बनाने के लिए इस बार महिला समिति आगे आई है। मेला समिति के आशा देवी महतो, नीलम मिश्रा, चंद्रावती देवी, रूपा मिश्रा, रिंकु देवी, संजू देवी, सोनम देवी, अर्पिता मुखर्जी, रीता चंद्रा, कमला देवी, अंजना देवी, सीमा देवी, जोशना देवी, मीरा देवी, रेशमा देवी सहित अन्य सक्रिय हैं। पूजा में मुख्य यजमान बंशीधर मिश्रा, पूजा के मुख्य पुरोहित भास्कर झा तथा सहयोगी मुरारी पंडित एवं चंदन पंडित के द्वारा पूजा संपादित होगी।

15/09/2026

सिंदरी। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। वहीं कुंवारी कन्याओं ने मनचाहे एवं योग्य वर की प्राप्ति के लिए उपवास किया।हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी श्रद्धा और संकल्प की प्रेरणा से महिलाएं आज भी इस व्रत को करती हैं। इस दिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखने के साथ रात्रि जागरण भी किया। सम्मिलित महिलाओं का नाम रत्ना सिंह, शोभा देवी , प्रीति गुप्ता,रूबी देवी तीज इसलिए मनाया जाता है कि पति की लंबी उम्र हो और ये प्राचीन काल से तीज मनाया जा रहा है

15/09/2026

सिंदरी। रांगामाटी स्थित टीओपी मैदान में सोमवार को गणेश पूजा का शुभारंभ विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। पूजा के दौरान पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

गणेश पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

पूजा-अर्चना पंडित डॉ. भास्कर झा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराई। इस दौरान बंशीधर मिश्रा यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजा के दौरान गणेश भगवान का आह्वान कर विशेष पूजन, पुष्प अर्पण एवं आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान गणेश से क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

गणेश पूजा मेला आयोजन कमेटी की अध्यक्ष चंद्रावती देवी के नेतृत्व में आयोजित पूजा में कमला देवी, सोनम देवी, अर्पिता मुखर्जी, मीरा देवी, काजल देवी, अंजली देवी, रेशमी देवी, जोशना कुमारी, रीता चंद्र, सीमा देवी, सुप्रिया कुमारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

कमेटी की ओर से बताया गया कि गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पूजा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। गणेश भगवान की आरती और जयकारों से पूरा टीओपी मैदान आध्यात्मिक रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

14/09/2026

सुरंगा एवं मुकुन्दा पंचायत में भाकपा माले कमेटियों का गठन

बलियापुर /सिंदरी : माननीय पूर्व विधायक श्री आनंद महतो जी की विशेष उपस्थिति और नेतृत्व में आज सुरंगा और मुकुन्दा पंचायतों में भाकपा माले (CPI-ML) की पंचायत एवं शाखा कमेटियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस सांगठनिक विस्तार से क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी मौजूद थी

**कमेटियों के नव-निर्वाचित पदाधिकारी**
**सुरंगा पंचायत कमेटी:**
* **सचिव:** विजय कुमार रजक
* **उप सचिव:** नारद कालिंदी
* **मुकुन्दा पंचायत शाखा कमेटी:**
* **सचिव:** लखन गोराई
* **सह सचिव:** महेंद्र निषाद

इस सांगठनिक प्रक्रिया के दौरान विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, देवाशीष पांडे, मंगल महतो,सरवन चंद्र महतो, अप्पू मिश्रा, बनवारी शर्मा, अजय मोदक, धीरेन महतो, रिंकू निषाद, परेश गोराई, निशाकर मोदक, विश्वनाथ गोराई, जोटु मोदक, गिरधारी महतो, और पप्पू महतो सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इन कमेटियों के गठन से ग्रामीण स्तर पर जन समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने का संकल्प दोहराया गया।

14/09/2026

सिंदरी विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ अमन भारती क्लब का फुटबॉल टूर्नामेंट, जंगलपुर एफ.सी बनी विजेता

विधायक जी ने विजेता और उपविजेता टीम को किया पुरस्कृत, कहा- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन

आसनबनी (झारखंड): अमन भारती क्लब, आसनबनी-2 पंचायत के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया। इस ऐतिहासिक और रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधानसभा के माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो जी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का अंतिम और खिताबी मुकाबला [जंगलपुर एफ.सी] और [करमाटांड एफ.सी] के बीच खेला गया। खेल के शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्कृष्ट खेल भावना और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। अंततः, जंगलपुर एफ.सी ने शानदार खेल दिखाते हुए करमाटांड एफ.सी को 1-0 से पराजित किया और टूर्नामेंट की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रदेव महतो जी ने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, महत्वपूर्ण यह है कि आप मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दें।" उन्होंने विजेता और उपविजेता, दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस गरिमामयी अवसर पर इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ साथीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अमन भारती क्लब के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और भारी संख्या में खेल प्रेमी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। पूरी आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सभी दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Website

Address


Dhanbad