Humanity Helping Hands
समाजसेवा में हाजिर 24×7×12 (Hour,s)
Humanity अर्थात मानवता
संपर्क सूत्र:- 7004660833 (Humanity Team)
14/06/2026
आपके रक्तदान से किसी को नया जीवन मिल सकता है, कृपया आगे आएं और रक्तदान करें- गौतम कुमार मंडल, ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स।
03/06/2026
ूचना- कुर्मिडीह, बरवाअड्डा निवासी दिवाकर दास उम्र- 37 वर्ष, जो 29 मई 2026 से लापता हैं ।
आप सभी से निवेदन हैं की अगर कुर्मिडीह, बरवाअड्डा निवासी सुलोक दास के पिताजी की कोई जानकारी मिले या कहीं देखे तो कृपया इस नंबर में कॉल कर सूचना दें।
सुलोक दास, कुर्मिडीह, बारवाअड्डा।
संपर्क- 9279257249.
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी को मिला ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान’ धनबाद, झारखण्ड।
समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही सामाजिक संस्था 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी' के नाम आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।
संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल को ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान सर्वमंगला ग्रुप के संस्थापक/चेयरमैन हरदेव प्रसाद, अध्यक्ष डॉ सर्वमंगला प्रसाद, सचिव अभियंता महेंद्र प्रसाद और सर्वमंगला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ प्रभा सक्सेना एवं वरीय प्रबंधक मृत्युंजय मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी के नेतृत्व और पूरी टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके के लिए ह्यूमैनिटी टीम की लगन हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।
"यह सम्मान, पूरी ह्यूमैनिटी टीम का है"- ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स
सम्मान मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी टीम और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा, "यह सम्मान अकेले मेरा नहीं है। यह ह्यूमैनिटी टीम के हर एक सदस्य और हमारे निस्वार्थ सहयोगियों की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। आप सभी के सहयोग के बिना यह यात्रा संभव नहीं थी। यह पुरस्कार हमारे कंधों पर जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। धन्यवाद🙏
fans
29/05/2026
धनबाद, झारखंड, भारत को आपका जरूरत है, कृपया आप आगे आयें।🙏
#अपील- धनबाद के तमाम सोसल मीडिया पे छाये हुए सेलिब्रिटी लोग, जिनको लगता है की भविष्य आपको भी किसी की जरूरत पड़ सकता हैं वैसे लोग, दिन रात फेसबुक इंस्टा पर लाइव आने वाले लोग, यूट्यूबर, वीडियो ग्राफर, बहुत पैसा वाले लोग, निजी बिभाग, सरकारी विभाग, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजनेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, भविष्य में चुनाव लड़ने वाले नेता, किसी भी चुनाव से पहले के समाजसेवी, सभी समाज के नेता एवं संगठन, अखबार, मीडिया, न्यूज चैनलों से निवेदन है कि स्वयं से रक्तदान करें, जीवन का उपहार दें, रोज रक्त की कमी से जान जा रहा है।
धनबाद के जिस भी ब्लड बैंक में आपकी उपस्थिति संभव हो, वहां रक्तदान कर लोगों की जान बचाएं, क्योंकि आपके एक प्रयास से किसी की जीवनरेखा मिटने से बच सकती है। रक्तदान जीवनदान है और आपका यह प्रयास धनबाद, झारखंड, भारत के नागरिकों को प्रेरित करने के लिए एक बेहद सराहनीय कदम है।
धनबाद के लोगों की मदद के लिए यहाँ प्रमुख ब्लड बैंकों की सूची दी गई है, जहाँ लोग स्वेच्छा से जाकर रक्तदान कर सकते हैं और लोगो से करवा सकते है। मेरे बातों का बुरा ना माने सबको मिलकर सामने आकर मदद करना चाहिए।👇
धनबाद के मुख्य ब्लड बैंक:-
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ब्लड बैंक – सरायढेला, धनबाद (PMCH)
सदर अस्पताल ब्लड बैंक- धनबाद, कोर्ट मोड़
साजस ब्लड सेंटर- बिनोद बिहारी चौक, धनबाद
अशर्फी अस्पताल ब्लड बैंक- बरवाअड्डा, धनबाद
जालान अस्पताल ब्लड बैंक- धनबाद
ब्लड बैंक- बैंक मोड़, धनबाद
धनबाद सेंट्रल हॉस्पिटल (BCCL) ब्लड बैंक – जगजीवन नगर, धनबाद
- गौतम कुमार मंडल, ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स, धनबाद, झारखंड, भारत।
#7711
27/05/2026
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी आपका स्वागत करता हैं।🙏
04/05/2026
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी (धनबाद, झारखंड) के केंद्रीय कार्यालय से संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने सभी सहयोगियों, समर्थकों और ह्यूमैनिटी टीम के सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से हम सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
किसी भी सामाजिक संस्था की सफलता उसके सदस्यों और समर्थकों के निस्वार्थ भाव पर निर्भर करती है। श्री मंडल द्वारा व्यक्त किया गया यह आभार न केवल सहयोगियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य में और भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। धन्यवाद🙏
fans
01/05/2026
माँ की ममता और शक्ति का इस संसार में कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता। बरगी डेम के दर्दनाक हादसे के 15 घंटे बाद सामने आई यह हृदयविदारक तस्वीर पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि माँ के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और अटूट ममता का जीवंत प्रमाण है।
आज भले ही माँ और बेटा हमारे बीच न रहे हों, लेकिन यह दृश्य उस भयावह क्षण की कहानी कह रहा है, जब मौत सामने खड़ी थी, तब भी माँ ने अपने लाल का साथ नहीं छोड़ा, अंतिम सांस तक उसे अपनी बाहों में समेटे रखा।
माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि ईश्वर का सबसे पवित्र स्वरूप है, जो हर संकट में अपने बच्चे की ढाल बन जाती है।
ऐसी महान, त्यागमयी और ममतामयी माँ को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम, मां तुझे सलाम। 🙏😭💐 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
Address
Susnilewa, Memko More, Nagnagar, Ward/22
Dhanbad
826004
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Humanity Helping Hands posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.