Omprakash Rajbhar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Omprakash Rajbhar, Politician, Zahurabad, Ghazipur.
Cabinet Minister
at UP Government of Panchayati Raj, Minority Welfare, Muslim Waqf and Haj MLA From Zahoorabad
National President, Founder of
Suheldev Bhartiya Samaj Party.
24/09/2026
आज जनपद #अम्बेडकरनगर के क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा भीटी (नाई का पूरा) में आयोजित ौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर सम्मानित पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनसमस्याओं, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, युवाओं के बेहतर भविष्य तथा गांव के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। साथ ही, समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा हुई।
#जनता से सीधा संवाद ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है। हमारा प्रयास है कि हर गांव की आवाज सुनी जाए, हर जरूरतमंद तक विकास पहुंचे और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिलें।
जनसेवा ही परमोधर्म।
Suheldev Bhartiya Samaj Party
#सुभासपा
#छड़ी
24/09/2026
आज जनपद #अम्बेडकरनगर के क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा अयेथा में आयोजित जन चौपाल/जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।
ौपाल का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना और जनता की आवश्यकताओं को समझकर उनके समाधान करना और नई दिशा में निरंतर आगे बढ़ना है। हमारा संकल्प है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे का काम हमारी सर्कार करगी।
तथा उपस्थित सभी सभी लोगो से क्षेत्र के विकास, रोजगार, युवाओं के लिए अवसर, कौशल विकास एवं स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।
#सुभासपा
#छड़ी
जन चौपाल भीटी नाई का पुरा कटेहरी अम्बेडकरनगर
24/09/2026
आज जनपद अम्बेडकर नगर के ग्रामसभा मनसापुर क्षेत्र के निवासी डॉ० आर०पी० निषाद जी के पूज्य पिताजी के निधन की दुःखद सूचना उपरांत उनके निज निवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
24/09/2026
आज जनपद #अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज के समीप नवस्थापित #चन्द्रा_डेंटल_क्लीनिक के भव्य उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर क्लीनिक का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर #चिकित्सकों, स्टाफ एवं उपस्थित गणमान्यजनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।
Suheldev Bhartiya Samaj Party
#सुभासपा
#छड़ी
24/09/2026
आज जनपद #अम्बेडकरनगर के सर्किट हाउस पर आयोजित #जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों एवं जनपदों से आए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनता की प्रत्येक #समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
23/09/2026
आज ग्राम-बनेवरा, नेवढ़िया, जनपद जौनपुर में श्री दिनेश सिंह जी की भाभी जी के निधन पर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
ॐ शांति।
23/09/2026
आज जनपद #जौनपुर के विधानसभा जाफराबाद क्षेत्र अंतर्गत खुशी होटल, जलालपुर में आयोजित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की #समीक्षा_बैठक में सहभागिता कर सम्मानित पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जन-जन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने पर विस्तृत चर्चा हुई।
हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें। सामाजिक न्याय और जनअधिकारों की इस संघर्षपूर्ण यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
23/09/2026
आज जनपद #अम्बेडकरनगर के बरियावन-किछौछा मार्ग पर ग्रामीणों के आवास गिराए जाने के प्रकरण को माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाने तथा उनके निर्देशों के क्रम में मौके पर पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान जिलाधिकारी सुश्री ईशा प्रिया जी, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री वैभव मिश्रा जी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुश्री ज्योत्स्ना बंधु जी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर सुश्री प्रतीक्षा सिंह जी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली तथा उन्हें शासन एवं प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
साथ ही, घटना से प्रभावित लोगों को पुनः स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA) के अंतर्गत ब्याज मुक्त ऋण एवं 10 प्रतिशत अनुदान सहित पात्रतानुसार अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दीया जाएगा।
हमारा संकल्प है कि प्रभावित परिवारों को केवल तत्काल राहत ही नहीं, बल्कि उनके पुनर्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रभावी सहयोग प्रदान किया जाए।
MYogiAdityanath
Suheldev Bhartiya Samaj Party
BJP Uttar Pradesh
#अम्बेडकरनगर
23/09/2026
आज जनपद अम्बेडकर नगर के राजकीय आई.टी.आई, अकबरपुर में आयोजित 'वृहद रोजगार मेला एवं ऑफर लेटर वितरण समारोह' में सहभागिता की।
रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।
प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
MYogiAdityanath
Suheldev Bhartiya Samaj Party
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh
Category
Contact the public figure
Website
Address
Zahurabad
Ghazipur
233222
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Omprakash Rajbhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.