Apex Post

Apex Post

Share

Hindi News Updates | Viral Video
Breaking News

03/10/2026

सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ दबंग स्टाइल में की है और उन्हें असली हीरो का टैग दिया और सैल्यूट किया है। सलमान ने आधी रात को ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान ने कैप्टन की तारीफ में लिखा, 'कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। वेल डन ब्रो।'

03/10/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस समय SIR को लेकर विवादों बेहद बुरी तरह घिरे हुए हैं, इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने अल्टीमेटम दे दिया है, अगर CEC इस्तीफा नहीं देते तो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा, अभिजीत दिपके ने कहा है की 'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पास 10 अक्टूबर तक का वक्त है, अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो फिर देशभर से 'कॉकरोच' जंतर-मंतर पहुंचेंगें, अगर दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर जाने से रोकती है तो जहां उन्हें रोका जाएगा, वहीं प्रदर्शन किया जाएगा, बस हम गाँधी के रास्ते पर चल कर प्रदर्शन करेंगें'

03/10/2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सत्याग्रह की कहानी साझा करने की अपील की और मदद का भरोसा दिया।

03/10/2026

मायावती ने सपा के PDA पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा को चुनाव में वोट तो 'पीडीए' का चाहिये, लेकिन सांसद व विधायक आदि ज़्यादातर अपने परिवार वालों को व बड़े-बड़े पूँजीपतियों को बनाती है। अतः जनता इनके 'पीडीए' के बहकावे में ना आये तो यह सही।

03/10/2026

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन में कहा - "हम उन लोगों के खिलाफ लड़ेंगे जिन्होंने भारत की चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता से समझौता किया है। हर भारतीय को उनके खिलाफ खड़ा होना चाह

01/10/2026

मिलकर बोलो सारे, GO ज्ञानू GO"...

विशाल ददलानी ने शेयर किया वीडियो

01/10/2026

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "मेरे उनसे व्यक्तिगत संबंध हैं। मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता, वे मेरे खिलाफ नहीं बोलते हैं। मैं भाजपा में हूं और वे सपा के नेता हैं।"

01/10/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन शुरू करने जा रही है, इस बीच जंतर-मंतर आंदोलन को सफल बनाने के अहम किरदार सोनम वांगचुक ने कहा है की वो CJP के इस आंदोलन में खुद शामिल नहीं हो पायेंगें, एक यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट में सोनम वांगचुक ने कहा की 'मैं चुनाव सुधार के मकसद से किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में हूँ, लेकिन मैं इसमें खुद शामिल नहीं होऊंगा, कई विपक्षी दल और सीजेपी इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं, इसलिए मेरी जरूरत यहां नहीं है'

01/10/2026

यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "समय-समय पर अखिलेश जी PDA का फॉर्मूला बदलते रहते हैं और कल का उनका फॉर्मूला निकला कि PDA का परिवार। P से परिवार हो गया राम गोपाल यादव, D से हो गया धनी राम दौलतमंद हैं, वो आ गए। अब बचा A, तो ये तीसरा कोई अपराधी पकड़कर ले आएंगे। पीडीए का फुलफॉर्म हुआ परिवार, दौलतमंद और अपराधी।"

01/10/2026

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा का चुनाव है और बीजेपी ने राहुल गांधी को चैलेंज कर दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की शाख इतनी गिर गई है कि मैं चुनौती के साथ कहता हूं कि अगर हिम्मत है तो उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ के दिखा दें.

Website

Address


Haridwar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apex Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Haridwar.