Indore Help Service

Indore Help Service

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indore Help Service, Non-Governmental Organization (NGO), 346 B, Scheme 136, Indore.

03/09/2026

इंदौर में शक्कर स्टॉक पर बड़ी कार्रवाई

पालदा की चॉकलेट फैक्ट्री में खाद्य विभाग का छापा।

तय सीमा से ज्यादा शक्कर का भंडारण मिला।

फैक्ट्री में 475 क्विंटल शक्कर मिली, सीमा सिर्फ 100 क्विंटल थी।

तय सीमा से अतिरिक्त 375 क्विंटल शक्कर जब्त।

शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत हुई कार्रवाई।

फैक्ट्री के दस्तावेज और स्टॉक रिकॉर्ड की जांच जारी।

स्टॉक सीमा उल्लंघन पर आगे भी कार्रवाई की चेतावनी।

03/09/2026

इंदौर में खुद को IAS और जिला कलेक्टर बताने वाला 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

गुजरात के अहमदाबाद निवासी हिमांशु पंचाल ने अपना नाम राज सोनी बताया था।

होटल में खाना खाने के बाद करीब 16 हजार रुपए का बिल नहीं चुकाया।

होटल प्रबंधन से कहा- PA आएगा और बिल का भुगतान कर देगा, यहीं से खुला राज।

ओमेक्स सिटी स्थित घर के बाहर लगा रखी थी ‘IAS RAJ SONI–District Collector’ की फर्जी नेमप्लेट।

₹2500 प्रतिदिन किराये की कार-ड्राइवर से शहर में जमाता था अफसरी का रौब।

लसुडिया थाना पुलिस की जांच में गुजरात में भी उसके खिलाफ पुराना मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई।

03/09/2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तारीख आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट की। पटवारी के मुताबिक 12 सितंबर के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर 19 सितंबर किया गया है। अब कांग्रेस को नए मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां करनी होंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि यह आयोजन केवल कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं, छात्रों और अभिभावकों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, परीक्षा में कथित धांधली और महंगी शिक्षा जैसे सवालों को लेकर छात्रों की आवाज उठाने की लड़ाई शुरू कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें, क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ताओं के बच्चे भी इसी शिक्षा और रोजगार व्यवस्था का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रशासन से सकारात्मक तरीके से बातचीत करेगी। प्रशासन जिस स्थान की अनुमति देगा, वहीं कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि 50 हजार से अधिक छात्र और युवा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ किसी एक विचारधारा से जुड़े छात्रों का कार्यक्रम नहीं है। किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों को सुनना और उनके अनुभवों को समझना चाहते हैं, ताकि देश में जरूरी बदलाव को लेकर सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। चौधरी ने संसद में छात्रों, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवाल उठाने को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना सामान्य संसदीय प्रक्रिया है और सरकार को उनका जवाब देना चाहिए। इंदौर में 19 सितंबर का आयोजन इसी संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

हरीश चौधरी, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस

02/09/2026

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HeyDeli Pizza, BigBasket और Social Indore के लाइसेंस निलंबित

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों HeyDeli Pizza, BigBasket और Social Indore के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन सामने आने के बाद पहले इन संस्थानों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब और आवश्यक सुधार नहीं मिलने पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

दरअसल इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की गई जांच में तीनों प्रतिष्ठानों में अलग-अलग प्रकार की गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। HeyDeli Pizza के किचन में कॉकरोच पाए गए, जंग लगे बर्तनों का उपयोग किया जा रहा था और जले हुए तेल में खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। इसके अलावा किचन और स्टोर में साफ-सफाई की कमी, खुले डस्टबिन तथा पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिला। वहीं BigBasket के निरीक्षण के दौरान रॉ मटेरियल का अव्यवस्थित भंडारण पाया गया। खाद्य और अखाद्य सामग्री को एक साथ रखा गया था। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं मिले। इसके साथ ही Social Indore में जांच के दौरान वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही डीप फ्रीजर में रखा गया था। साथ ही पानी और खाद्य पदार्थों की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इन सभी कमियों को गंभीर मानते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने तीनों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लाइसेंस निलंबन की अवधि में तीनों संस्थान किसी भी प्रकार का खाद्य कारोबार नहीं करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शिवम वर्मा --- कलेक्टर

02/09/2026

क्या आपको ऐसा नहीं लगता कि इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

02/09/2026

इंदौर में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों की जनसुनवाई में शिकायत।

इंदौर के एडवोकेट चर्चित शास्त्री ने की शिकायत।

शिकायतों का निराकरण ना होने पर एडवोकेट शास्त्री ने पकड़े कलेक्टर शिवम वर्मा के पैर।

पैरों में गिरकर अस्पतालों पर कार्रवाई किए जाने की रखी मांग।

कलेक्टर ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।

02/09/2026

भारत और वेस्टइंडीज के बीच प्रस्तावित टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर टिकटों की कालाबाजारी और फर्जी बिक्री के मामले भी सामने आने लगे हैं। इसे लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच ने सख्ती बरतते हुए क्रिकेट प्रेमियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

वी ओ - क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी फर्जी विज्ञापन या अनधिकृत टिकट बिक्री के झांसे में न आएं।
पुलिस के मुताबिक 11 अक्टूबर को इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच प्रस्तावित है। बड़े आयोजन को देखते हुए साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और अलग-अलग सोशल मीडिया पेजों पर टिकट बिक्री को लेकर फर्जी तारीखें और दावे किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि टिकट बिक्री की आधिकारिक तारीख और प्रक्रिया की जानकारी अभी केवल अधिकृत माध्यमों से ही मान्य होगी। दंडोतिया ने कहा कि MPCA के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज, प्रेस रिलीज और अधिकृत मीडिया चैनलों से जारी सूचना पर ही भरोसा करें। टिकट बिक्री के लिए MPCA ने ‘District by Zomato’ को अधिकृत टिकटिंग पार्टनर बनाया है। इसलिए आधिकारिक घोषणा के बाद भी टिकट केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही खरीदने की सलाह दी गई है।
क्राइम ब्रांच ने लोगों को अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की हिदायत दी है। वहीं सोशल मीडिया पर अवैध रूप से टिकट बेचने और फर्जी जानकारी फैलाने वालों पर साइबर सेल की निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी टिकट के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाइट - राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम इंदौर

02/09/2026

इंदौर में आज सुबह से फिर विकास आया...
एक ओर जहां पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है और पौधारोपण पर जोर दिया जा रहा है, वहीं भानगढ़ रोड स्थित नगर निगम कैंपस से प्रकृति के विनाश की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। विकास के नाम पर यहां एक घने और हरे-भरे क्षेत्र को उजाड़ने की तैयारी कर ली गई है।

*500 पेड़ों पर मंडरा रहा है खतरा*
भानगढ़ रोड स्थित ट्रीटमेंट प्लांट के पास बने इस नगर निगम कैंपस में वर्तमान में करीब 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के विशाल पेड़ मौजूद हैं। पूरा क्षेत्र नीम, पीपल, कबीट, अशोक, शीशम, अमरूद, जाम, जामुन, बेर, विलायती इमली और गुलमोहर जैसे पेड़ों से आच्छादित है। यहां प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए पहले ही कई पेड़ों को काटा जा चुका है। अब इसी परिसर में पानी की टंकी का निर्माण होना है, जिसके लिए जहां मृदा परीक्षण किया गया है, वहां प्रस्तावित पानी की टंकी के घेरे में ही 25 से ज्यादा पुराने और विशाल पेड़ आ रहे हैं।
विकास के नाम पर इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की बलि दिए जाने को लेकर यहां के लोगों में गहरी चिंता व्यक्त की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर मिलने वाला विकास अंतत: नुकसानदायक ही सिद्ध होगा। एक साथ सैकड़ों पेड़ों का कटना क्षेत्र के पारिस्थितिक तंत्र को पूरी तरह बिगाड़ सकता है।

*जमीन का खेल*
इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट और निगम कैंपस के पीछे की जमीन कुछ रसूखदारों ने खरीद रखी है। इस जमीन का मामला काफी समय तक चर्चा में रहा था, जब यह जमीन बिल्डर जयेश पाटीदार के पास थी। उसके बाद यह जमीन एक मंत्री के करीबी द्वारा खरीदी गई थी और उसके बाद पुन: यह जमीन जयेश पाटीदार और उनकी टीम के पास आ गई है, जिसे डेवलप किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस जमीन के ऊंचे भाव लेने के लिए निगम की जमीन पर निगम के पैसे से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि डेवलपमेंट दिखाकर माल कमाया जा सके। इस पूरे मामले में एक एमआईसी सदस्य जोर-शोर से इस कार्य में लगे हैं।

*अनसुलझे सवाल*
विकास की इस दौड़ में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
- क्या स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स या पानी की टंकी के लिए किसी ऐसी जगह का चयन नहीं किया जा सकता था जहां कम पेड़ों को नुकसान पहुंचे?
- क्या इन विशाल पेड़ों को काटने के बजाय उन्हें ट्रांसप्लांट करने की कोई योजना है?

अब देखना यह है कि पर्यावरण की इस पुकार को प्रशासन सुनता है या विकास के नाम पर यह मिनी जंगल इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगा।

31/08/2026

चलती कार के गेट खोलकर स्टंट करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद पलासिया पुलिस की कार्रवाई

एंकर - इंदौर में चलती कार के दोनों तरफ के गेट खोलकर युवकों का सड़क पर स्टंट करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पलासिया पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर युवकों को थाने बुलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की। युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी और भविष्य में दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने का लिखित माफीनामा भी दिया। पुलिस ने कार चालक और युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के साथ वाहन का चालान भी बनाया है।

वीओ - दरअसल यह मामला पलासिया थाना क्षेत्र के मेन रोड का है, जहां रात के समय MP 09 ZJ 7597 नंबर की कार में सवार नाबालिक युवकों ने लापरवाही की हद पार कर दी। वायरल वीडियो में देखा गया कि चलती कार के दोनों तरफ के गेट खुले हुए थे और युवक गेट से बाहर लटककर स्टंट कर रहे थे। पीछे से गुजर रहे वाहन में सवार किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद पलासिया थाना पुलिस ने कार के नंबर को ट्रेस किया और वाहन मालिक व युवकों को थाने बुलाया। पुलिस के मुताबिक युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और लिखित में दिया कि भविष्य में इस तरह का स्टंट नहीं करेंगे। पुलिस ने बताया कि चलती कार में इस तरह स्टंट करना बेहद खतरनाक है। इससे स्टंट करने वालों के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ कार का चालान भी बनाया गया है।

बाइट - राजेश दंडोतिया --- एडिशनल डीसीपी

31/08/2026

रानीपुरा में निगम की कार्रवाई पर दुकानदारों का हंगामा 🚨👮‍♂️ इंदौर में 70 दुकानों के ओटले-पार्टिशन तोड़े 🚔 दुकानदारों ने रोड जाम की कोशिश की; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Website

Address


346 B, Scheme 136
Indore
452010