Mahabharatpath
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mahabharatpath, Media/News Company, Madhyapradesh, Indore.
"परित्राणाय साधूनां , विनाशाय च दुष्कृताम्" - (अर्थात सज्जनों की रक्षा करने, दुष्टों का विनाश और धर्म की स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण) हर युग में अवतार लेता रहूंगा! )
इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने ओम साईं राम रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में पुराने विवाद का बदला लेने के लिए रेस्टोरेंट में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात कबूल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, कृष्णबाग कॉलोनी निवासी नीरज साहू के ओम साईं राम रेस्टोरेंट में 11 जून की देर रात आगजनी की घटना हुई थी। आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा सामान जल गया और काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद विजय नगर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जांच के दौरान पुलिस को फुटेज में श्रद्धा श्री कॉलोनी निवासी वरुण तेवरी घटना के तुरंत बाद रेस्टोरेंट से निकलता हुआ दिखाई दिया। वहीं घटना के पांच दिन बाद फरियादी नीरज साहू ने पुलिस को जानका�
मध्य प्रदेश में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान चल रहा है वहीं कई जिलों से पुलिसकर्मियों के नशे में धुत होकर विवाद और लड़खड़ाने की खबरों के बाद अब लोग कह रहे हैं कि नशा मुक्ति अभियान की जरूरत जनता से ज्यादा पुलिसकर्मियों को है वीडियो में दिख रही तस्वीर मध्य प्रदेश के सीधी जिले की बताई जा रही है
इंदौर में प्रशासन का छोटे मध्य व्यापारियों और रसूखदारों के साथ अलग अलग भेदभावपूर्ण रवैया सामने आ रहा है होलिया मामले में अभी कुछ ही देर पहले देखा गया कि तिलक नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 140 में कई बड़े कैफे संचालित हो रहे थे जिनमें कुछ दुकानें पूरी तरह खुली थी और कुछ के शटर आधे खुले हुए थे लेकिन जो गरीब मध्यम वर्गीय व्यापारी है उन्हें 12:00 बजने से पहले ही सख्ती से बंद करवा दिया जाता है ।
देश में श्रावण मास आते ही कावड़ यात्रा पर लेकर राजनीति शुरू हो जाती है जिसमें कई बार अल्पसंख्यक मुस्लिम युवाओं पर आरोप लगे हैं कि वह कावड़ में विघ्न डालते हैं। वही इस मामले को भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का स्वागत स्वयं मुस्लिम समाज करता है आज तक कभी किसी भी जगह कावड़ियों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा इन सब के साथ अगर यात्रा मार्ग के बीच में मीट की दुकान होती है तो वह स्वेच्छा से दुकान बंद भी कर लेते हैं । बता दे की बाणेश्वरी कावड़ यात्रा मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा बताई जाती है जो की तत्कालीन भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के सानिध्य में करीब 25 वर्षों से निकली जा रही है
Part 1 / इंदौर के बायपास स्थित मामा बोको फार्म हाउस पर फ्रेंडशिप डे पर की जा रही अवैध नशाखोरी की आफ्टर पार्टी की खबरों को महाभारत पथ द्वारा प्रमुखता से प्रसारित किया गया था जिसमें शहर के नामी मॉडल रितेश रॉय द्वारा अपने नशेड़ी साथी इंफ्लूएंसर तुषार सिलावट के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर अपने लटके झटको से मध्यमवर्गीय छात्राओं को आकर्षित करके यहांं की पार्टीयो में बुलाया गया और अवैध रूप से देर रात तक कहीं लड़कियों को एकत्रित करके रात ढाई बजे तक बेरोकटोक नशेड़ियों की पार्टी बदस्तूर चलाई जा रही थी। महाभारत पथ द्वारा इस पार्टी में की जाने वाली अनियमिताओं की जानकारी एक दिन पहले ही प्रसारित कर दी थी और हुआ भी वैसा ही इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तत्काल नशेडी लफंगों और मदहोशी में उत्पात मचाती बेवडी लड़कियों को पार्टी से खदेड़ा और इवेंट को बंद करवाया।
संक्षिप्त खबर "महाभारत पथ" के अंक में पढ़ें
इंदौर के मल्हारगंज पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में 90 लाख की 1500 पेटी शराब जब्त की गई । जहां नशे में धुत चालक क़ो पुलिस नें किया गिरफ्तार फिलहाल पकड़े गए ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है
यह कैसा सफाई अभियान, यह कैसा स्वागत, नगर निगम की यह कैसी क्रूरता - इटारसी में मुख्यमंत्री के आने पर नगर पालिका ने गोवंशों को एक दलदल भरे मैदान में बंधक बना दिया जहां ना तो उनके खाने की कोई व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी की तस्वीरों में नजर आ रहा है कि भूख प्यास से दलदल में गोवंश मरणासन्न अवस्था में पहुंच रहे हैं
मध्यप्रदेश का रतलाम शहर सेव था पर अब यहां कुछ फर्जी नेता भी जन्म ले चुके हैं जो शहर की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, एक यह नेताजी है जो स्कूल की प्रिंसिपल को धौंस दिखाते कह रहे हैं, हम कलेक्टर से भी ऐसे ही बात करते हैं, वहीं अपने आप को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र प्रतिनिधि बता कर रंगबाजी कर रहे हैं,
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान पिकअप वैन की टक्कर में घायल हुए श्रद्धालुओं से जुड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं ने खुद वीडियो जारी कर बताया कि बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से सभी सुरक्षित हैं और उन्हें मानो नया जीवन मिला है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी श्रद्धालु दोबारा अपनी कांवड़ यात्रा शुरू कर चुके हैं और दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं। इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं ने इसे भोलेनाथ की कृपा बताया
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Madhyapradesh
Indore
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Mahabharatpath posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.