Sustainable Development Initiative Association - SDIA

Sustainable Development Initiative Association - SDIA

Share

SDIA गैर सरकारी संस्थाओं का एक ऐसा संगठन है जो समावेषीकरण, समानता व प्रजातांत्रिक मूल्यों पर समाज व पर्यावरण के संर्वागीण विकास के लिए समर्पित है।

Photos from Sustainable Development Initiative Association - SDIA's post 21/09/2026

सामुदायिक वन संरक्षण एवं संवर्धन मंथन

स्टेनेबल डेवलपमेंट इनिशिएटिव एसोसिएशन (SDIA) द्वारा “सामुदायिक वन संरक्षण एवं संवर्धन मंथन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज भोपाल में किया गया।

कार्यशाला में शासकीय प्रतिनिधियों, नागरिक समाज संगठनों, शोधकर्ताओं, विषय विशेषज्ञों, कार्यकर्ताओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस कार्यशाला का उद्देश्य मध्य प्रदेश में सामुदायिक वन अधिकार (CFR) को मजबूत करने और समुदाय आधारित वन प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यशाला में ग्राम सभाओं एवं वन अधिकार समितियों को सशक्त बनाने, संस्थागत समन्वय बेहतर करने तथा CFR को वन संरक्षण, लघु वनोपज, कृषि, पशुपालन, आजीविका एवं पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस बात पर विशेष रूप से विचार किया गया कि वन अधिकारों की मान्यता से आगे बढ़कर समुदायों की प्रभावी भागीदारी और वन संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन को कैसे सुनिश्चित किया जाए।

Sustainable Development Initiative Association (SDIA) organised a one-day workshop on “सामुदायिक वन संरक्षण एवं संवर्धन मंथन”, bringing together government representatives, civil society organisations, researchers, practitioners and community representatives.

The workshop provided a platform to reflect on strengthening Community Forest Rights (CFR) and community-led forest governance in Madhya Pradesh. Discussions focused on strengthening Gram Sabhas and Forest Rights Committees, improving institutional coordination, and linking CFR with forest conservation, NTFPs, agriculture, livestock, livelihoods and ecological restoration.

The discussions emphasised the need to move beyond the recognition of rights towards effective community stewardship and sustainable management of forest resources.

Together, stronger communities can build healthier forests and more sustainable livelihoods.

Photos from Sustainable Development Initiative Association - SDIA's post 15/09/2026

8 सितंबर 2026 को SDIA की साथी संस्थाएँ भोपाल में Theory of Change (ToC) कार्यशाला के लिए एक साथ आईं।

कार्यशाला का उद्देश्य SDIA गठबंधन के लिए समान दृष्टि, प्राथमिकताओं और आगे की दिशा को मिलकर आकार देना था।संस्थाओं ने अपने अनुभवों, क्षमताओं और जमीनी कार्यों पर विचार साझा किए तथा सहयोग की संभावनाओं को समझने का प्रयास किया।सत्रों के दौरान सामूहिक प्रयासों के माध्यम से अधिक सशक्त, समावेशी और सुदृढ़ समुदायों के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
कार्यशाला ने साथी संस्थाओं के बीच संवाद, सीख और आपसी सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

सत्रों का संचालन संजीब सारंगी जी, अर्चना सिंह जी और नमिता मिश्रा जी द्वारा किया गया।

विभिन्न संस्थाओं के अनुभवों और दृष्टिकोणों ने साझा सोच और भविष्य की दिशा को स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।यह कार्यशाला SDIA गठबंधन की सामूहिक यात्रा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

On 8 September 2026, SDIA’s partner organisations came together in Bhopal for a collaborative Theory of Change (ToC) workshop.

The workshop aimed to collectively shape a shared vision, priorities, and way forward for the SDIA Coalition.Partner organisations reflected on their experiences, strengths, and grassroots work, while exploring opportunities for greater collaboration.The sessions encouraged dialogue on how collective efforts can contribute to building stronger, inclusive, and resilient communities.The workshop also provided a valuable space for learning, exchange, and strengthening connections among partner organisations.

The sessions were facilitated by Dr. Sanjib Sarangi, Archana Singh, and Namita Misra.

The diverse experiences and perspectives of the participating organisations contributed to shaping a shared understanding and future direction.
The workshop marked an important step forward in strengthening SDIA’s collective journey.

Photos from Sustainable Development Initiative Association - SDIA's post 12/09/2026

SDIA ने एकता ग्रामीण सहयोग संस्थान (EGSS), बैतूल के स्टाफ के लिए सामुदायिक वन संसाधन (CFR) दावा प्रक्रिया पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया, जो 7–8 सितंबर 2026 को पाढर, बैतूल में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण में SDIA के अध्यक्ष श्री तापस दास एवं पूर्विका पटेल ने वन अधिकार अधिनियम, CFR दावा प्रक्रिया, ग्राम सभा एवं वन अधिकार समिति (FRC) की भूमिका, आवश्यक दस्तावेज, साक्ष्य एवं नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया पर जानकारी प्रदान की ।

सत्रों में CFR दावों की प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और समुदाय स्तर पर प्रभावी सहयोग पर भी चर्चा की गई।

SDIA अपने नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न संस्थाओं की आवश्यकताओं के अनुसार ज्ञान, कौशल और विशेषज्ञता को साझा करने में सहयोग करता है।

जनजातीय एवं वन-निर्भर समुदायों के CFR अधिकारों को मजबूत करने के लिए क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।

SDIA facilitated a two-day training on the Community Forest Resource (CFR) Claim Process for the staff of Ekta Grameen Sehyog Sansthan (EGSS), Betul, held on 7–8 September 2026 at Padhar, Betul.

The training was facilitated by SDIA Chairperson Mr. Tapas Das, along with Ms. Purvika Patel, covering the Forest Rights Act, CFR claim process, Gram Sabha and FRC roles, documentation, evidence and map preparation.

The sessions also focused on practical challenges and community-level facilitation of CFR claims.

Through its network, SDIA connects knowledge, skills and expertise among organisations based on their needs.

Strengthening capacities to support tribal and forest-dependent communities in securing their CFR rights.

Photos from Sustainable Development Initiative Association - SDIA's post 04/09/2026

बकरी पालन से मजबूत होती ग्रामीण आजीविका

24–25 अगस्त 2026 को जीएसएस–समृद्धि परियोजना के अंतर्गत पाली, जिला उमरिया के ग्राम कल्याणपुर एवं भठगवां में बकरी पालन से जुड़े हितग्राहियों के साथ प्रशिक्षण, संवाद एवं मैदानी भ्रमण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बकरियों के उचित रख-रखाव, स्वच्छता, संतुलित आहार, बीमारी से बचाव, समय पर टीकाकरण एवं अच्छी नस्ल के स्वस्थ बकरे से क्रॉसिंग के महत्व पर जानकारी दी गई। मैदानी भ्रमण के दौरान हितग्राहियों के यहां बकरियों के रख-रखाव एवं स्वास्थ्य व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा महिला हितग्राहियों से बकरी पालन से होने वाली आय और परिवार की आजीविका में इसके योगदान पर संवाद किया गया। इन प्रयासों का उद्देश्य बकरी पालन को वैज्ञानिक, व्यवस्थित एवं लाभकारी आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित कर ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं की आय एवं आजीविका को मजबूत करना है।

Photos from Sustainable Development Initiative Association - SDIA's post 20/08/2026

डिंडोरी जिला अध्याय की मासिक बैठक संपन्न

दिनांक 12 अगस्त 2026 को SDIA डिंडोरी जिला अध्याय की मासिक बैठक ATREE कार्यालय, समनापुर में आयोजित की गई। बैठक में PRADAN, WWF-India, CARD, ATREE, JSS, वसुंधरा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक की शुरुआत सभी प्रतिभागियों के परिचय से हुई। इसके बाद डिंडोरी जिले में संबंधित संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों और पहलों पर प्रस्तुतियाँ साझा की गईं।

बैठक में आगामी तिमाही के लिए मॉडल पंचायतों में सामूहिक सहभागिता और कार्ययोजना पर सार्थक संवाद हुआ तथा प्रमुख एक्शन पॉइंट्स तय किए गए।

इसी क्रम में जिला अध्याय द्वारा सितंबर माह में दो मॉडल पंचायतों के अंतर्गत रंझरा, खाम्हेरा और लामोथा गांवों में पोषण मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 🍚🌾🌿

यह पहल स्थानीय पोषण, पारंपरिक खाद्य प्रणालियों और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Photos from Sustainable Development Initiative Association - SDIA's post 18/08/2026

Restoration of Riparian Area of Narmada River Project के अंतर्गत ग्राम धांसी में इंडियन ग्रामीण सर्विसेज़ आईजीएस संस्था , द्वारा हरित नर्मदा संगठनों (HNS) का फील्ड विजिट एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में पौधारोपण की प्रक्रिया, पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर चर्चा की गई।
साथ ही HNS की भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा ग्राम के Restoration Plan की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में कुल 43 सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें 16 पुरुष एवं 27 महिलाएँ शामिल थीं।
प्रतिभागियों को चयनित स्थलों एवं प्रस्तावित Restoration गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में IGS से श्री हरिओम गोस्वामी एवं शशिकान्त , धीरज,अनिल रोबोट के साथ टीम उपस्थित रही।
प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से नर्मदा तटवर्ती क्षेत्र का संरक्षण एवं पुनर्स्थापन सुनिश्चित करना था। इसके साथ ही एक मियावाकी तकनीक से भी नवाचारके रूप में प्लांटेशन परशुराम घाट पर किया गया और अन्य पोषारोपण किया गया जिसमे अलग अलग आज इस साईट कि आस पास २७०० पोधों को रोपित किया हुआ .

नर्मदा मैया करे पुकार आओ लगाए पेड़ 🌴 हज़ार मिशन के साथ।

18/08/2026

Join SDIA’s Webinar Series for an engaging conversation on Community Forest Rights (CFR) and grassroots experiences from communities working to secure their rights and strengthen forest governance.

🎙️ CFR Ground Experiences
🗓️ 20 August 2026
⏰ 12:00 PM – 1:30 PM
💻 Microsoft Teams
Meeting ID: 447 181 336 862 545
Passcode: UQ6Ku9za

✨ Come, listen to voices from the forest and learn from real community experiences of CFR implementation.

👉 Join us and be part of the conversation on Community Forest Rights!

https://teams.microsoft.com/meet/447181336862545?p=yZTYEZvyroeG1x5rn

20/07/2026

SDIA की ओर से समान सोसायटी को इस प्रेरणादायक पहल के लिए हार्दिक बधाई। महिला इलेक्ट्रिशियन कार्यशाला महिलाओं के कौशल विकास, सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल न केवल महिलाओं को तकनीकी क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर रही है, बल्कि एक समावेशी, समान और सतत समाज के निर्माण की दिशा में भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

SDIA congratulates Samaan Society on the inauguration of its Women Electricians Workshop. this initiative is creating sustainable livelihood opportunities for trained women electricians while delivering quality electrical installation, maintenance, and repair services to the community. It is a commendable step towards promoting women’s leadership in skilled trades and fostering inclusive development.

09/07/2026

चुनरी ब्लॉक, बैतूल में पारंपरिक बीज संरक्षण की प्रेरणादायक पहल

हाल ही में हमें बैतूल जिले के चुनरी ब्लॉक का भ्रमण करने तथा ग्रामीण विकास संस्था (Grameen Vikas Sanstha - GVS), बैतूल द्वारा संचालित महिला समूहों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। महिलाओं द्वारा परंपरागत बीजों के संरक्षण, संवर्धन और सामुदायिक स्तर पर उनके आदान-प्रदान की पहल वास्तव में प्रेरणादायक है।

इस संवाद ने यह स्पष्ट किया कि देशी बीज, पारंपरिक कृषि ज्ञान और जैव विविधता संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। स्थानीय समुदायों के अनुभव और पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करना जलवायु अनुकूल खेती, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ आजीविका की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अनिल जी एवं ग्रामीण विकास संस्था (GVS), बैतूल की पूरी टीम का हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और सामुदायिक नेतृत्व आधारित संरक्षण प्रयासों से हमें प्रेरित किया।

Yesterday, we visited Chunri Block in Betul District and had an inspiring interaction with women’s collectives working on traditional seed preservation initiatives led by GVS, Betul.

The visit reinforced the importance of building a strong agricultural knowledge and biodiversity database that connects traditional farming practices with conservation outcomes.

We extend our sincere thanks to Anil Ji and the entire team for their warm hospitality, valuable insights, and commitment to community-led conservation.

SDIA

08/07/2026

एसडीआईए डिंडोरी जिला चैप्टर | मासिक बैठक

एसडीआईए डिंडोरी जिला चैप्टर की मासिक बैठक 2 जुलाई 2026 को आयोजित की गई, जिसमें सदस्य संस्थाओं के 10 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एसडीआईए के अध्यक्ष श्री तापस दास भी उपस्थित रहे और उन्होंने जिला स्तर पर प्रभावी सहयोग एवं सामूहिक कार्ययोजना पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में द्वितीय विज़निंग एक्सरसाइज़ की समीक्षा, जिला गतिविधि कैलेंडर पर चर्चा तथा खम्हेरा एवं फितारी ग्राम पंचायतों के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही, अगली मासिक बैठक में सभी सीएसओ साझेदार अपनी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण (PPT) साझा करेंगे।

साझेदारी, सहभागिता और सतत विकास की दिशा में एक और सार्थक कदम।

#डिंडोरी #सततविकास #सामुदायिकविकास #साझेदारी

SDIA Dindori District Chapter | Monthly Meeting

The SDIA Dindori District Chapter held its monthly meeting on 2 July 2026, with 10 representatives from member organizations participating. The meeting was attended by SDIA Chairperson, Mr. Tapas Das, who shared his guidance and encouraged collaborative action.

Key discussions focused on reviewing the Second Visioning Exercise, revisiting the district event calendar, and preparing a joint engagement plan for Khamhera and Fitari Gram Panchayats. CSO partners also agreed to present their action plans in the next monthly meeting.

Together, we continue to strengthen partnerships for sustainable community development.

Website

Address


Tilahari
Jabalpur