RAWAT Classes

RAWAT Classes

Share

FOR ACCOUNTANCY,MATHS & SCIENCE
(I AM SLOW WALKER, BUT I NEVER WALK BACKWARDS)

31/07/2026
06/02/2026

बाप धूप में,माँ चूल्हे में रोज जलती है,
तब कहीं औलाद मुश्किल से पलती है |

बड़े होकर कहे,क्या किया है तुमने हमारा ,
यही बात माँ बाप को हमेशा खलती है |

करते है काम माँ बाप सुबह से शाम,
तब कही गृहस्थी की रोटी चलती है |

हो जाती हैअलग औलाद शादी के बाद,
यही बात तो माँ बाप को खूब खलती है |

कर न बैठे कुछ औलाद गुस्से में आकर,
कभी कभी ये बात मस्तिष्क में पलती है |

और क्या लिखे रस्तोगी,औलाद के बारे में ,
यह सोच कर कलम भी न उसकी चलती है

01/05/2023

हम सब श्रमिक हैं आओ एक दूजे का सम्मान करें।
हम सभी को श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
🙏🏼🌷🙏🏼🌷🙏🏼🌷🙏🏼🌷🙏🏼🌷🙏🏼🌷🙏🏼
मैं श्रमिक हूँ।
जी तोड़ मेहनत कर
अपना पसीना बहाता हूँ।
खुद्दारी और स्वाभिमान
की रोटी खाता हूँ।
मैं श्रमिक हूँ।
कहीं ईंट गारा ढोता
कहीं खेतों में सोना उगाता हूँ।
रूप अनेक हैं मेरे
मैं कुछ भी कर जाता हूँ।
मैं श्रमिक हूँ।
ऑफिस में फाइल घूमता हूँतो
फाइलों में सिर भी खपाता हूँ।
कहीं शिक्षक बनकर मै ही
गधों को इंसान बनाता हूँ।
मैं श्रमिक हूँ।
मेरी पहचान बहुत विस्तृत है
मैं दुनिया बनाता हूँ।
हर जगह मैं व्याप्त हूँ
फिर भी सीमित रह जाता हूँ।
मैं श्रमिक हूँ।

Category

Website

Address


SADAR
Jabalpur
482001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RAWAT Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Jabalpur.