DCC Jabalpur Rural
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DCC Jabalpur Rural, Community Center, jabalpur, Jabalpur.
जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण
अध्यक्ष
संजय यादव जी | पूर्व विधायक
इस पेज से जुड़ें ताकि आपको मिलती रहेंगी
👉 नवीनतम अपडेट्स
👉 नए पोस्ट
👉 आगामी कार्यक्रमों की जानकारी
👉 जनसेवा और ग्रामीण विकास से जुड़ी खबरें
🌿🚩 श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर 🚩🌿
संजय यादव पूर्व विधायक
जिला कांग्रेस कमेटी (जबलपुर ग्रामीण) जी ने आज तिलवारा घाट में आयोजित कावड़ यात्रा में सम्मिलित होकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) द्वारा नुनपुर में कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
#कांग्रेस
17/08/2026
🚩 दौरा कार्यक्रम — जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण 🚩
जन-जन की आवाज़ बुलंद करने और युवाओं व खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री संजय यादव जी का दिनांक 18 अगस्त 2026, दिन मंगलवार को जबलपुर एवं शहपुरा भिटौनी का दौरा!
📅 दिनांक: 18/08/2026 (दिन: मंगलवार)
📍 कार्यक्रम 1:
⏰ समय: दोपहर 1:00 बजे
🏢 स्थान: शहपुरा भिटौनी
🎯 कार्यक्रम: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहपुरा द्वारा आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में उपस्थिति एवं जन-आंदोलन का नेतृत्व।
📍 कार्यक्रम 2:
⏰ समय: दोपहर 4:00 बजे
🏢 स्थान: जबलपुर
🤼 कार्यक्रम: चिंटू चौकसे जी द्वारा आयोजित भव्य दंगल में शामिल होकर पहलवानों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन।
आयोजक/निवेदक:
जिला कांग्रेस कमेटी (जबलपुर ग्रामीण)
CongressKardhar JabalpurNews
17/08/2026
🌿🚩 श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर 🚩🌿
तिलवारा घाट में आयोजित कावड़ यात्रा में सम्मिलित होकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) द्वारा नुनपुर में कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 🌸🙏
हर-हर महादेव! 🚩
जय भोलेनाथ! 🔱
17/08/2026
पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शिव की आराधना और भक्ति से परिपूर्ण यह पावन दिन सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
।।हर हर महादेव।।
15/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर सेनानी परिवारों का सम्मान 🇮🇳
15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री संजय यादव जी ने जिला जबलपुर के सिहोरा विधानसभा के कुण्डम ब्लॉक की ग्राम बघराजी पहुँचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों से आत्मीय भेंट की तथा उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा जी के पुत्र श्री कमलेश विश्वकर्मा जी
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री छोटे लाल विश्वकर्मा जी के सुपौत्र श्री मनीष विश्वकर्मा जी एवं श्री मोनू विश्वकर्मा जी
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री नारायणदास सोनी जी के सुपुत्र श्री रामकृष्ण सोनी जी
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री मुन्नी लाल विश्वकर्मा जी के सुपुत्र श्री जम्मन विश्वकर्मा जी
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री शिवप्रसाद चनपुरिया जी, पूर्व कृषि मंत्री, के सुपुत्र श्री रविन्द्र चनपुरिया जी
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री बवोलीराम जायसवाल जी के सुपौत्र श्री धर्मेंद्र जायसवाल जी
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री नेमचंद जी जैन के सुपुत्र श्री प्रकाश चंद जैन (कक्का जी जैन)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से भेंट की—
देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को शत्-शत् नमन। 🙏🇮🇳
आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके परिवारों का सम्मान करना, उनके गौरवशाली इतिहास को सम्मान देना है।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
❤️ वीर सेनानियों को शत्-शत् नमन।
🇮🇳 जय हिंद! जय कांग्रेस!
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम
15/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम 🇮🇳
आज पाटन विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कटंगी अंतर्गत राजीव गांधी पार्क में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री नेक नारायण सिंह जी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शुक्ला जी द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी का संदेश उपस्थित कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष पढ़कर सुनाया गया।
कार्यक्रम में पंडित राजेश तिवारी जी, ठाकुर विक्रम सिंह जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर नेक नारायण सिंह जी, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला जी, जिला उपाध्यक्ष श्री जयंत जैन जी, फिरोज खान जी, आसिफ रमजान खान जी, मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया जी, यासिर अराफात खान जी, मन्नू जी, नगर कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती रीना मिश्रा जी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मोहन तिवारी जी, पार्षद मकसूद खान जी, अरशद मलिक जी, यादव मनोज तिवारी जी, पूर्व पार्षद देवेश चौरसिया जी, मुकेश कुकरेला जी, महेंद्र नेमा जी, असरार खान जी, नासिर खान जी, ललित सोनी जी, यश सोनी जी, शिवम सोनी जी, सत्यम नेमा जी, राजा जैन जी, ठाकुर कमल सिंह जी, सीताराम नामदेव जी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!
✊ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद!
15/08/2026
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कटंगी नाका चौराहा पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया ललित सोनी अध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन कटंगी मझौली विधानसभा एवं पूरी टीम के द्वारा कार्यक्रम किया गया जिसमें उपस्थित जबलपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठा. विक्रम सिंह जी पंडित राजेश तिवारी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस पाटन कटंगी मझौली विधानसभा एवं तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन जन उपस्थित रहे.
15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आइए, हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लें।
जय हिंद 🇮🇳
Category
Website
Address
Jabalpur
Jabalpur
482001