DYFI Rajasthan

DYFI Rajasthan

Share

भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI)
राज्य कमेटी राजस्थान का अधिकृत फेसबुक पेज

19/09/2026

खेल प्रतिभाओं का सम्मान — गाँव का गौरव

खालियाँ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खालियाँ से जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैंडबॉल टीम का उत्साहवर्धन करते हुए एवं DYFI एवं डॉ. अम्बेडकर युवा संगठन, खालियाँ की ओर से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ड्रेस किट सप्रेम भेंट की गई।

कार्यक्रम का आयोजन किसान सभा के संयोजक रामू राम पूनिया की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर गाँव के बड़े-बुजुर्गों एवं युवा साथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में मघाराम पूनिया, DYFI के जिला उपाध्यक्ष सागर कांटीवाल, रामलाल नायक, श्रीराम शर्मा, कालूराम मेघवाल, विकास शर्मा, अनिल नायक सहित विद्यालय स्टाफ से कौशल्या वाल्मीकि, मणी मूंड, कमलकांत सिंह, संदीप सिंह, मनोज कुमार, भंवरलाल मेघवाल, पवन कुमार नायक, सुरेश कुमार, बीरबल मेघवाल, राजेन्द्र कुमार, सविता मीणा, लता कुमारी एवं डालू शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है। खिलाड़ियों ने भी सहयोग के लिए DYFI एवं डॉ. अम्बेडकर युवा संगठन एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।

खेल प्रतिभाओं का सम्मान, गाँव के गौरव को बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

17/09/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी नीमकाथाना
=====================

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थी किसानों को योजना का लाभ दिलाने एवं नीमकाथाना तहसील में लंबित शिकायतों एवं आवेदनों का शीघ्र समाधान करवाने को लेकर ADM ऑफिस नीमकाथाना पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ADM को ज्ञापन दिया गया
मांग की गई कि किसानों की उक्त गंभीर समस्या को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश प्रदान कर नीमकाथाना तहसीलदार की आईडी मैप करवाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित किसानों के लंबित कार्य शीघ्र शुरू करवाए जाएं ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
विरोध प्रदर्शन ज्ञापन में डीवाईएफआई जिला सचिव एडवोकेट गोपाल सैनी, किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी, एसएफआई जिला सचिव कॉमरेड विक्रम यादव, रोशन लाल गुर्जर, रतन लाल सिंघल, जगदीश प्रसाद सैनी, के एल संतोषी, विनय प्रकाश सैनी, बलबीर सिंह यादव, शंकर लाल मेहरा, जितेंद्र यादव, संदीप यादव, राजेश सैनी, नंदा राम सैनी, शंकर लाल, जगदीश वर्मा, बाबूलाल सैनी, ग्यारसी लाल सैनी, आदि किसान नौजवान मौजूद रहे।

08/09/2026

हमीरवास में निहत्थे लोगों पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज निंदनीय!

चूरू जिले के राजगढ़ के हमीरवास में निहत्थे लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की DYFI राजस्थान कड़ी निंदा करती है।

लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों पर बल प्रयोग करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस प्रशासन को जनता के साथ संवेदनशीलता और कानून के दायरे में रहकर व्यवहार करना चाहिए, न कि दमन का रास्ता अपनाना चाहिए।

DYFI राजस्थान की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित लोगों को न्याय सुनिश्चित किया जाए।

जनता की आवाज को लाठी के दम पर दबाया नहीं जा सकता।
दमन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा!

#हमीरवास #राजगढ़ #चूरू #लाठीचार्ज #जनता_पर_दमन #न्याय_की_मांग

Photos from DYFI Rajasthan's post 24/08/2026

कल राज्य कमेटी की बैठक तारानगर, चूरू में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।
संघर्ष जारी है, संघर्ष तेज होगा।

Photos from DYFI Rajasthan's post 17/08/2026

कल भारत की जनवादी (DYFI) जयपुर कमेटी के द्वारा जयपुर के मज़दूर किसान भवन में "79 सालों में हम कितने आज़ाद हुए और कितना होना बाकी है " विषय पर एक चर्चा आयोजित की गई। इनमें जयपुर के विभिन्न इलाकों से आए युवा साथी शामिल हुए। चर्चा बहुत शानदार रही व साथियों ने आज़ादी और गुलामी के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। आने वाले दिनों में इसी तरह की और भी चर्चाएं आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

Photos from DYFI Rajasthan's post 17/08/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI तहसील कमेटी हनुमानगढ़ के द्वारा आज 15 अगस्त के उपलक्ष पर में गाँव गोदाराबास,फतेहगढ में नई कमेटी बनाकर पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए इलाके में बढते मेडिकल नशे से दुर रहकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल ग्राउंड से जोड़ा जाए इस मौके पर जिला महासचिव वेद मक्कासर ने संगठन को मजबूती देने इलाके में कानून व्यवस्था बहाल करने तमाम युवाओं से अपील की की मिलकर एक संगठन खड़ा हो जो इलाके की बात कर सके इस मौके पर तमाम साथी उपस्थित रहे जिलाउपाध्यक्ष सुरेश कुमार जोड़किया, पवन कुमार, अनुपम, दिलीप कुमार, सुशील कुमार, जसवंत, मनजीत सिंह, अजय कुमार, राजपाल, पवन कुमार, रमेश कुमार, रोशन लाल, विनोद कुमार कालवा, गुरप्रीत सिंह, विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट, लेखराम, सहित काफी नौजवान उपस्थित रहे।

15/08/2026

सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं !

Photos from DYFI Rajasthan's post 03/08/2026

कल भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) की बैठक जयपुर के झोटवाड़ा स्थित कांटा चौराहे के पार्क में हुई व इसमें एक संयोजक मंडल का चुनाव किया गया। बैठक में संगठन के इतिहास, इसकी विचारधारा व स्थानीय स्तर पर संगठन के काम के बारे में साथियों को बताया गया। साथ ही बैठक के अंत में सर्व सहमति से एक संयोजक मंडल को चुना गया , जिसके संयोजक के तौर पर योगेश खेजरोली व सह संयोजक के तौर पर दीपक को चुना गया। बैठक में ज़िला कमेटी की ओर से मनीष कुमार व ऋतांश आज़ाद ने बात रखी व स्थानीय साथी दिनेश राणा व अन्य साथियों ने भी अपनी बात रखी।

03/08/2026

धनुरी टोल प्लाजा की गुंडागर्दी नहीं चलेगी!

मलसीसर के निवासी रफीक पर धनुरी टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा लोहे की रॉडों से जानलेवा हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। आम जनता से अवैध वसूली करने वाले ये टोल अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

DYFI मांग करती है कि—
✊ रफीक पर हुए हमले में दोषियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
✊ धनुरी टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर जनता का शोषण करने वाले इस टोल रूपी लूट के अड्डे को बंद किया जाए।
✊ पीड़ित को न्याय और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
इंकलाब ज़िंदाबाद!
DYFI ज़िंदाबाद!

Photos from DYFI Rajasthan's post 03/08/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI हनुमानगढ़ जिला कमेटी द्वारा पीलीबंगा तहसील कमेटी की ग्रामीण ब्रांचों में सदस्यता अभियान आज सूरवाला ओर कैचीं में कमेटी बनाकर सदस्यता की और आने वाले समय में तमाम कमेटी के सदस्यों द्वारा जल्द ही बड़ा कार्यक्रम मेडिकल नशे के खिलाफ पीलीबंगा में किया जाऐगा !

मेडिकल नशे पर रोक लगाओ!
बरोजगारो को रोजगार दो!
नहीं तो बगैर शर्त के बरोजगारी भत्ता दो✊✊

Telephone

Website

Address


Majdur Kishan Bhawan
Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DYFI Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Jaipur.